जियो ने पेश किए टॉप-अप वाउचर, फ्री कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना हुआ जरुरी

Join Us icon

भारत की टेलिकॉम मार्केट में अपनी फ्री सेवा से प्रतियोगी कंपनियों को पछाड़ने वाली रिलायांस जियो ने आउटगोइंग कॉल के लिए अब कस्टमर्स को 6 पैसा प्रति मिनट की दर से चार्ज लेने का फैसला लिया है। हालांकि, जियो ने मौजूदा डाटा प्लान्स और बेनिफिट्स में इससे कोई फर्क नहीं होगा। लेकिन अगर आप जियो के अलावा किसी भी दूसरे नेटवर्क (एयरटेस, आइडिया और वोडाफोन जैसे) नेटवर्क्स पर कॉलिंग करना चाहते हैं, तो अलग से आईयूसी टॉप-अप वाउचर का रिचार्ज करवाना पड़ेगा।

जियो ने इसके लिए अलग से कुछ प्लान अनाउंस किए हैं, जो 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के हैं। आगे आपको इन प्लान्स की पूरी जानकारी देंगे। इन प्लान की मदद से आप किसी भी नेटवर्क पर फ्री में कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, अगर आप पोस्टपेड जियो यूजर हैं तो 6 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से कॉलिंग का प्राइस आपके बिल में एड-ऑन होकर आएगा।
Reliance Jio Fiber monthly prepaid tariff plan free set top box tv 1gbps super fast internet
अगर आप कन्फ्यूज हैं कि आपको कौन सा आईयूसी टॉप-अप रिचार्ज करवाना चाहिए तो आप जरूरत के हिसाब से अपना ऑप्शन चुन सकते हैं। रिचार्ज में फ्री मिनट्स के अलावा एक्सट्रा डाटा भी दिया जाएगा

10 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में कंपनी ने सबसे छोटा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 10 रुपए का पेश किया है। इस टॉप-अप में आपको 124 आईयूसी मिनट्स मिलेंगे। इनका इस्तेमाल किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा। वहीं, इसमें यूजर्स को 1 जीबी का 4G डाटा भी फ्री मिलेगा।

20 रुपए वाला प्लान

कंपनी ने 20 रुपए का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की कीमत ज्यादा होने के साथ ही इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी ज्यादा है। इस प्लान में आपको 249 आईयूसी मिनट दिए जा रहे हैं। साथ ही आपको 2 जीबी अडिशनल डाटा भी फ्री दिया जाएगा।

50 रुपये का प्लान

अगर आप दूसरे नेटवर्क ज्यादा कॉल करते हैं तो 50 रुपए वाला रिचार्ज भी इस लिस्ट में शामिल है। 50 रुपए के प्लान में यूजर्स को 656 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में 5 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दिया जाता है।
jio-new
100 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में सबसे महंगा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 100 रुपए वाला है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 1,362 आईयूसी मिनट्स और 10 जीबी 4G डाटा मिलेगा।

jio-recharge

बता दें कि इन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर किसी प्रकार की कोई वैधता नहीं होगी। इसका मतलब है कि आप अपने जरुरत के अनुसार इनको इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, जियो से जियो नंबर पर कॉल करना पहले की तरह फ्री रहेगा।

गौरतलब है कि जियो भले ही दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के बदले सब्सक्राइबर्स से चार्ज लेने जा रहा है, लेकिन हर आईयूसी टॉप-अप रिचार्ज के साथ अपने कस्टमर्स को एक्स्ट्रा डाटा भी फ्री दे रहा है। जियो को यह फैसला ट्राई के नियमों में अनिश्चितता के चलते लेना पड़ा है। जियो की तरह ही अभी किसी दूसरे नेटवर्क पर किए जाने वाले हर कॉल के बदले कंपनियों को एक दूसरे को 6 पैसे प्रति मिनट आईयूसी देना पड़ता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here