
भारत की टेलिकॉम मार्केट में अपनी फ्री सेवा से प्रतियोगी कंपनियों को पछाड़ने वाली रिलायांस जियो ने ने पिछले साल अपने ग्राहकों को झटका देते हुए आउटगोइंग कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से चार्ज लेने का फैसला लिया था। इसे आसान करते हुए कंपनी ने जियो के अलावा किसी भी दूसरे नेटवर्क (एयरटेस, आइडिया और वोडाफोन जैसे) नेटवर्क्स पर कॉलिंग करने के लिए अलग से आईयूसी टॉप-अप वाउचर को पेश किया था।
हालांकि, अभी भी कंपनी जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। वाउचर 10 रुपए से 1000 रुपए की बीच की कीमत में आते हैं। इन IUC टॉप-अप वाउचर्स में 14 हजार से ज्यादा कॉलिंग मिनट के साथ 100GB तक डाटा भी ऑफर किया जा रहा है। आगे आपको इन वाउचर के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।
10 रुपए वाला प्लान
इस लिस्ट में कंपनी ने सबसे छोटा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 10 रुपए का पेश किया है। इस टॉप-अप में आपको 124 आईयूसी मिनट्स मिलेंगे। इनका इस्तेमाल किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा। वहीं, इसमें यूजर्स को 1 जीबी का 4G डाटा भी फ्री मिलेगा।
20 रुपए वाला प्लान
कंपनी ने 20 रुपए का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की कीमत ज्यादा होने के साथ ही इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी ज्यादा है। इस प्लान में आपको 249 आईयूसी मिनट दिए जा रहे हैं। साथ ही आपको 2 जीबी अडिशनल डाटा भी फ्री दिया जाएगा।
50 रुपए का प्लान
अगर आप दूसरे नेटवर्क ज्यादा कॉल करते हैं तो 50 रुपए वाला रिचार्ज भी इस लिस्ट में शामिल है। 50 रुपए के प्लान में यूजर्स को 656 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में 5 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दिया जाता है।
100 रुपए वाला प्लान
इस लिस्ट में सबसे महंगा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 100 रुपए वाला है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 1,362 आईयूसी मिनट्स और 10 जीबी 4G डाटा मिलेगा।
500 रुपए वाला प्लान
अगर आप जियो के 500 रुपए वाले आईयूसी टॉप-अप वाउचर से टॉप-अप कराते हैं तो आपको 50 जीबी डाटा के साथ 420.73 रुपए का टॉक टाइम और दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 7,012 मिनट्स मिलेंगे।
1000 रुपए वाला प्लान
इसके अलावा अगर आप 1000 रुपए वाला आईयूसी पैक रिचार्ज कराते हैं तो आपको 100जीबी डाटा, 844.46 रुपए के टॉक टाइम और 14,074 नॉन-जियो मिनट्स मिलेंगे।






















