LG V20 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 22 Jun 2017 07:00:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सैमसंग के बाद अब एलजी बना रहा है 6जीबी रैम वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/lg-v30-leak-with-6gb-ram-in-hindi/ Wed, 21 Jun 2017 09:05:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8770 खबर है कि सितंबर के पहले सप्ताह में ​​बर्लिन में आयो​जित होने वाले आईएफए 2017 में कंपनी एलजी वी30 को पहली बार टेक जगत के समक्ष पेश करेगी।

The post सैमसंग के बाद अब एलजी बना रहा है 6जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एलजी के ताकतवर फोन वी30 के बारे में पिछले कई माह से खबरें आ रही हैं। वहीं इस बारे में अब नई जानकारी आई है। खबर है कि सितंबर के पहले सप्ताह में बर्लिन में आयोजित होने वाले आईएफए 2017 में कंपनी एलजी वी30 को पहली बार टेक जगत के समक्ष पेश करेगी। लीक के अनुसार एलजी अपने इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में प्रस्तुत करेगी।

6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च

लीक के अनुसार एलजी वी30 बेज़ल-फ्री ओएलडीई डिस्पले पर पेश किया जाएगा तथा यह क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 पर रन करेगा। इस फोन में जहां 6जीबी की रैम दी जा सकती है वहीं स्टोरेज आॅप्शन्स के तौर पर इसे 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी की इंटरनल मैमोरी से लैस किया जा सकता है।

lg-v20-launch

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए एलजी वी30 में 3,200एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि अभी इस फोन को लेकर मिली कोई भी जानकारी आॅफिशियल नहीं है लेकिन लीक में कहा गया है कि इस फोन के 64जीबी वेरिएंट की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 45,000 रुपये हो सकती है।

The post सैमसंग के बाद अब एलजी बना रहा है 6जीबी रैम वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें परफेक्ट सेल्फी के लिए क्यों जरूरी है वाईड एंगल फ्रंट कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/wide-angle-front-camera-for-selfies-in-hindi/ Tue, 28 Feb 2017 11:03:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5506 सेल्फी कैमरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है '​फिल्ड आॅफ व्यू'। आप सोच रहे होंगे की यह कैसे किसी भी सेल्फी के पूरे अनुभव को बदल सकता है। आज यही सब आपको हम बताने वाले है।

The post जानें परफेक्ट सेल्फी के लिए क्यों जरूरी है वाईड एंगल फ्रंट कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन के कैमरे में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखा गया है। ब्लर ईमेज से लेकर आज वेल डिटेन्ड फोटोग्राफ्स तक, अनेंको तकनीके जुड़ी है। इसी दौरान स्मार्टफोन फोटोग्राफी में फ्रंट कैमरे ने खासी लोकप्रियता हासिल की है। फ्रंट कैमरे के चलते सेल्फी ने भी काफी नाम कमाया है, और हो भी क्यों न जब अपनी फोटो के लिए आपको अपना फोन किसी और के हाथ में देने की ही जरूरत न पड़े। बल्कि आजकल आपको ज्यादातर लोग रियर कैमरे के बजाय फ्रंट कैमरे से ही फोटो लेते नज़र आएंगे।

यद्यपि सेल्फी कैमरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है ‘​फिल्ड आॅफ व्यू’। आप सोच रहे होंगे की यह कैसे किसी भी सेल्फी के पूरे अनुभव को बदल सकता है। आज यही सब आपको हम बताने वाले है लेकिन, पहले जरा एक सेल्फी ले लें।

wide-angl-1

सच कहा जाए तो वाईड एंगल लेंस अच्छी सेल्फी के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण फ़ीचर है। सेल्फी स्टीक हो या नहीं, लेकिन यह सच ही है कि फ्रंट कैमरे से रियर कैमरे की अपेक्षा ज्यादा नज़दीक से फोटो क्लिक करनी पड़ती है। और फोटोग्राफी का यह साधारण का नियम है कि आप लैंस के जितना ज्यादा पास होंगे उतना की कम एरिया आप फोटो में कैप्चर कर पाएंगे। इसी के चलते सेल्फी में न सिर्फ आप कैमरे में बहुत पास होते हैं ​बल्कि उतना ही कम बैकग्राउंड कैप्चर कर पाते है।

जेडटीई ने प्रदर्शित किया दुनिया का यह पहला 5जी स्मार्टफोन

जरा सोचिए, आपने एक क्रिसमस ट्री सजाया और अब उसके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं। ऐसे में यदि आपके फोन का कैमरा नैरो​ फिल्ड आॅफ व्यू वाला होगा तो एक ही फ्रेम में ट्री और खुद को सेट करने में आपको समस्या होगी। वहीं दूसरी ओर अगर फोन में वाईड एंगल लैंस होगा तो आप अपने आप पास की चीजों को भी एक ही फ्रेम में जोड़ सकेंगे।

wide-angl-2

यह फर्क आपको तब ज्यादा समझ में आएगा जब आप ग्रुप सेल्फी लेना चाहते हों। क्या कभी ऐसा हुआ है जब आपने चार या अधिक लोगों के साथ ग्रुप सेल्फी लेनी चाही हो फ्रेम में सभी को शामिल करने में दिक्कत हुई हो? एक वाईड एंगल लेंस इस तरह की परेशानियों से निजात दिलाता है और ऐसा नहीं है कि स्मार्टफोन निर्माता वाईड एंगल फ्रंट कैमरे से लैस न बना पाते हो।

64जीबी मैमोरी और सर्ज एस1 चिपसेट पर लॉन्च हुआ शाओमी मी5 सी

यह तकनीक आज उपलब्ध है, और वो भी कम कीमत पर। हालांकि हर कंपनी ऐसे फोन नहीं बनाती। अपको ऐसे कमाल के फ़ीचर्स कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स में ही मिलते हैं। ओपो ने एफ1एस और ए57 जैसे स्मार्टफोन्स को ऐसी तकनीक व फ़ीचर से लैस किया है। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एलजी वी20 जैसे फोन भी इस सूची में शामिल हैं।

wide-angl-3

एक साधारण फ्रंट कैमरा और 80-डिग्री या 85-डिग्री लैंस वाले किसी वाईड एंगल कैमरे में काफी अंतर है। बिना अतिक्ति फिल्ड आॅफ व्यू के मानों आप एक आॅंख से संसार देख रहे हों। ऐसा नहीं है कि मेगापिक्सल काउंट कैमरे और फोटोग्राफी में महत्व नहीं रखते। लेकिन सिर्फ मेगापिक्सल को ही ध्यान में रखकर फोन का चयन करना भी बेमानी है। जब हम सिर्फ फ्रंट कैमरा की बात करते हैं तो बहुत सी ऐसे बिंदु हैं जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए। फिर बेशक वह वाईड एंगल क्षमता हो, डॉयनेमिक रेंज हो या फिर लो लाईट परफॉर्मेंस हो। आज बाजार में ऐसे स्मार्टफोन्स उपलब्ध हो जो कैमरा डिपार्टमेंट की सभी ईकाइयों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और भविष्य की सेल्फी को और शानदार बना रहे हैं।

The post जानें परफेक्ट सेल्फी के लिए क्यों जरूरी है वाईड एंगल फ्रंट कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एलजी वी30 के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/lg-v30-to-support-snapdragon-835-processor-6gb-ram-in-hindi/ Mon, 20 Feb 2017 06:31:39 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5080 एलजी अपने एक और स्मार्टफोन वी30 का निर्माण कार्य शुरू कर चुकी है। चीनी सोशल मीडिया साइट वेईबो ने भी एलजी के इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।

The post एलजी वी30 के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल का महाकुंभ मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस सजने को तैयार है। इस दौरान एलजी के नए स्मार्टफोन जी6 को प्रदर्शित किया जाना है। वहीं एलजी के एक और नए डिवाईस की जानकारी सामने आई है। ताजा लीक के अनुसार एलजी अपने एक और स्मार्टफोन वी30 का निर्माण कार्य शुरू कर चुकी है। चीनी सोशल मीडिया साइट वेईबो ने भी एलजी के इस फोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।

नोकिया 6 अप्रैल में भारत में होगा लॉन्च

इंडियन एक्सप्रैस के अनुसार एलजी अपने स्मार्टफोन वी30 को हाई-एंड डिवाईस के रूप में प्रदर्शित करेगी जो एलजी वी20 का ही उन्नत वर्जन होगा। रिपोर्ट के अनुसार एलजी वी30 को स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है तथा इसमें 6जीबी की रैम मैमारी दी जा सकती है।

lg-v20-camera

इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो रिपोर्ट में कहा गया है कि यह क्वॉड-डीएसी के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। एलजी वी30 की लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी कुछ कहना मुश्किल है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इस साल के अंतिम महीनों में ही पेश किया जाएगा।

अगले सप्ताह भारत में सैमसंग लॉन्च कर सकत है दो फोन गैलेक्सी ए3 और गैलेक्सी ए5

एलजी वी20 की बात की जाए तो कंपनी की ओर से इसमें 5.7-इंच की क्वॉडएचडी सेकेंडरी डिसप्ले दी गई थी तथा इसे स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर पर उतारा गया था। एलडब्ल्यूसी 2017 में एलजी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले जी6 को कंंपनी द्वारा स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा तथा यह 5.7-इंच की क्यूएचडी डिसप्ले से लैस होगा।

The post एलजी वी30 के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एलजी डुअल स्क्रीन और डुअल रियर कैमरे वाला फोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/lg-v20-launched-in-india-with-dual-camera-and-dual-screen-price-specification-and-features/ Mon, 05 Dec 2016 14:08:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2056 एलजी वी20 विश्व का पहला स्मार्टफोन है जिसे 32बिट्स हाई-फाई क्वाड डैक (डिजिटल से अनालॉग कनवर्टर) साउंड क्वालिटी से लैस किया गया है। यह आॅडियो क्वालिटी को इन्हांस करता है। आगे हमने फोन के हरेक फीचर्स की जानकारी दी है।

The post एलजी डुअल स्क्रीन और डुअल रियर कैमरे वाला फोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल एलजी ने भारतीय बाजार में डुअल स्क्रीन वाले एलजी वी10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी ने इसका अपग्रेड संस्करण एलजी वी20 को पेश कर दिया है। दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। हालांकि सितंबर माह में ही इस फोन को सैन फैंसिस्को में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदर्शित कर दिया गया था और उस वक्त वी20 विश्व का पहला फोन था जिसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर लॉन्च हुआ था। अब कई फोन इस आॅपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध हैं।

भारतीय बाजार में एलजी वी20 की कीमत 54,999 रुपये है और यह आज से सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन कई खास फीचर्स से लैस है। फोन में दोहरा स्क्रीन दिया गया है और सेकेंडरी स्क्रीन मेन स्क्रीन के उपर ही है। इतना ही नहीं एलजी वी20 विश्व का पहला स्मार्टफोन है जिसे 32बिट्स हाई-फाई क्वाड डैक (डिजिटल से अनालॉग कनवर्टर) साउंड क्वालिटी से लैस किया गया है। यह आॅडियो क्वालिटी को इन्हांस करता है। आगे हमने फोन के हरेक फीचर्स की जानकारी दी है।

lg-v20-music

डिजाइन: एलजी वी20 की बॉडी एल्यूमिनियम और न्यू सिलिकॉन पॉलिकार्बोनेट की बनी है जो आपको प्रीमियम लुक का अहसास कराने में सक्षम है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह पहले की अपेक्षा 20 फीसदी तक ज्यादा झटके और टक्कर को सहने में सक्षम है।

lg-v20-launch

स्पेसिफिकेशन: एलजी वी20 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.7-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन क्वाडएचडी (1440×2560 पिक्सल) है। वहीं इसमें दिया गया सेकेंडरी स्क्रीन 160×1,040 पिक्सल रेजल्यूशन का है। यदि एलजी वी10 से इसकी तुलना करते हैं तो वी20 में पहले की अपेक्षा 50 फीसदी ज्यादा बड़ी स्क्रीन है। इसमें आप नोटिफिकेशन और मैसेज आदि को पढ़ सकते हैं।

इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.15गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 2टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एलजी वी20 में फिंगरप्रिंट स्कैनर है जहां आप फोन और ऐप को लॉक कर सकते हैं।

कैमरा: एलजी वी20 में जी5 की तरह ही डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 16-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में हाईब्रीड आॅटोफोकस फीचर दिया गया है।
lg-v20-camera
कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर मिलेगा। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम के ईआईएस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी है जो पिक्वचर को ब्लर हाने से रोकेगा। एलजी वी20 में आप हाई-फाई वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और इस दौरान आॅडियो को मैनुअली कंट्रोल किया जा सकता है।

एलजी के इस नए फोन को यूएक्स 5.0 यूजर इंटरफेस से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर और आसान है। इसके साथ ही यह मल्टी विंडोज और स्पिलट स्क्रीन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करने में सक्षम है। इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एप्पल आईफोन 7 से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

The post एलजी डुअल स्क्रीन और डुअल रियर कैमरे वाला फोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कब लॉन्च होगा एलजी वी 20, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/lg-v-20-to-launch-in-india-on-5th-december-price-specification-and-features-in-hindi/ Sun, 04 Dec 2016 05:04:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2006 पिछले साल कंपनी ने भारत में एलजी वी10 को पेश किया था और एलजी वी20 बहुत हद तक पुराने संस्करण से मिलता जुलता है।

The post कब लॉन्च होगा एलजी वी 20, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सितंबर माह में एलजी ने अपने फ्लैगशिप फोन वी20 को प्रदर्शन किया था। यह विश्व का पहला फोन था जिसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन नुगट पर पेश किया गया था। वहीं यह फोन 5 दिसंबर को भारत में दस्तक देने वाला है। इस फोन में खासियत है इस का दोहरा डिसप्ले और डुअल रियर कैमरा। पिछले साल कंपनी ने भारत में एलजी वी10 को पेश किया था और एलजी वी20 बहुत हद तक पुराने संस्करण से मिलता जुलता है।

इस फोन में भी आपको डुअल स्क्रीन मेन स्क्रीन के उपर ही देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं यह विश्व का पहला स्मार्टफोन है जिसे 32बिट्स हाई-फाई क्वाड डैक (डिजिटल से अनालॉग कनवर्टर) साउंड क्वालिटी से लैस किया गया है। यह फीचर आॅडियो क्वालिटी को इन्हांस करता है।

इंटेक्स ने उतारा 6.0 मार्शमेलो आधारित फोन, कीमत सिर्फ 4,600 रुपये

फोन के डिजाइन की बात करें तो एलजी वी20 की बॉडी एल्यूमिनियम और न्यू सिलिकॉन पॉलिकार्बोनेट की बनी है। वहीं इसमें 5.7-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन क्वाडएचडी (1440×2560 पिक्सल) है। इस फोन का सेकेंडरी स्क्रीन मेन स्क्रीन के उपर है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 160×1,040 पिक्सल है।

इस फोन केा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 4जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है और इसकी इंटरनल मैमोरी 64जीबी है। आप इसमें 2टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

दो वेरिएंट में लॉन्च होगा नोकिया डी1सी

एलजी वी20 में भी आपको डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में एक कैमरा 16-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है।

इस फोन में आपको नए एंडरॉयड के साथ एलजी यूएक्स 5.0 यूजर इंटरफेस देखने को मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई के साथ, वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। वहीं इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। पावर बैकअप के लिए एलजी वी20 में 3,200 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post कब लॉन्च होगा एलजी वी 20, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>