एलजी डुअल स्क्रीन और डुअल रियर कैमरे वाला फोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

पिछले साल एलजी ने भारतीय बाजार में डुअल स्क्रीन वाले एलजी वी10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी ने इसका अपग्रेड संस्करण एलजी वी20 को पेश कर दिया है। दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। हालांकि सितंबर माह में ही इस फोन को सैन फैंसिस्को में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदर्शित कर दिया गया था और उस वक्त वी20 विश्व का पहला फोन था जिसे एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर लॉन्च हुआ था। अब कई फोन इस आॅपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध हैं।

भारतीय बाजार में एलजी वी20 की कीमत 54,999 रुपये है और यह आज से सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन कई खास फीचर्स से लैस है। फोन में दोहरा स्क्रीन दिया गया है और सेकेंडरी स्क्रीन मेन स्क्रीन के उपर ही है। इतना ही नहीं एलजी वी20 विश्व का पहला स्मार्टफोन है जिसे 32बिट्स हाई-फाई क्वाड डैक (डिजिटल से अनालॉग कनवर्टर) साउंड क्वालिटी से लैस किया गया है। यह आॅडियो क्वालिटी को इन्हांस करता है। आगे हमने फोन के हरेक फीचर्स की जानकारी दी है।

lg-v20-music

डिजाइन: एलजी वी20 की बॉडी एल्यूमिनियम और न्यू सिलिकॉन पॉलिकार्बोनेट की बनी है जो आपको प्रीमियम लुक का अहसास कराने में सक्षम है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह पहले की अपेक्षा 20 फीसदी तक ज्यादा झटके और टक्कर को सहने में सक्षम है।

lg-v20-launch

स्पेसिफिकेशन: एलजी वी20 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.7-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन क्वाडएचडी (1440×2560 पिक्सल) है। वहीं इसमें दिया गया सेकेंडरी स्क्रीन 160×1,040 पिक्सल रेजल्यूशन का है। यदि एलजी वी10 से इसकी तुलना करते हैं तो वी20 में पहले की अपेक्षा 50 फीसदी ज्यादा बड़ी स्क्रीन है। इसमें आप नोटिफिकेशन और मैसेज आदि को पढ़ सकते हैं।

इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.15गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर है। इसके साथ ही 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही 2टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एलजी वी20 में फिंगरप्रिंट स्कैनर है जहां आप फोन और ऐप को लॉक कर सकते हैं।

कैमरा: एलजी वी20 में जी5 की तरह ही डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 16-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में हाईब्रीड आॅटोफोकस फीचर दिया गया है।
lg-v20-camera
कैमरे के साथ आपको आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर मिलेगा। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम के ईआईएस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी है जो पिक्वचर को ब्लर हाने से रोकेगा। एलजी वी20 में आप हाई-फाई वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और इस दौरान आॅडियो को मैनुअली कंट्रोल किया जा सकता है।

एलजी के इस नए फोन को यूएक्स 5.0 यूजर इंटरफेस से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर और आसान है। इसके साथ ही यह मल्टी विंडोज और स्पिलट स्क्रीन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करने में सक्षम है। इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी एस7 और एप्पल आईफोन 7 से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।