
भारतीय मोबाईल निर्माता कंपनी इंटेक्स ने एक्वा क्लासिक 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह फोन जून में लॉन्च हुए इंटेक्स एक्वा क्लासिक का ही उन्नत वर्जन है। 4,600 रुपये की कीमत वाला यह फोन अपने फीचर और स्पोसिफिकेशनस के जरिये आॅडियन्स को लुभा सकता है।
इस फोन में 196 पीपीआई के साथ 480X854 पिक्सल वाली 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। 1.2गीगाहट्रर्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ इंटेक्स एक्वा क्लासिक 2 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम् 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। इसमें 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
5.5 इंच डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ वनप्लस 3टी भारत में लॉन्च, कीमत 29,999 रुपये
नये इंटेक्स एक्वा क्लासिक 2 एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा इतने का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस शामिल है। पॉवर बैकअप के लिए फोन में 2,200 एमएएच की बैटरी दी गई है।





















