Netflix | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 20 Jul 2023 09:34:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Netflix Household kya hai? Netflix Household ko kaise update kare https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-household-ko-kaise-update-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-household-ko-kaise-update-kare/#respond Thu, 20 Jul 2023 06:03:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=111641 नेटफ्लिक्स ने इस साल मई में 100 देशों जैसे यूनाइटेड स्टेट, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रिया, सिंगापुर, मैक्सिको, ब्राजील में पासवर्ड शेयरिंग ऑप्शन को प्रतिबंधित कर दिया था।

The post Netflix Household kya hai? Netflix Household ko kaise update kare first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Netflix इंडिया में सख्ती दिखाते हुए पासवर्ड शेयरिंग पर पाबंदी लगा दी है। अगर आपने अपना नेटफ्लिक्स अकाउंट पहले किसी दोस्त या रिश्तेदार को दिया था तो आप इसे Manage Access Devices में जाकर हटा सकते हैं। वहीं, यदि आप अपना अकाउंट टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड को ऑन करना होगा। आगे हम आपको इस आर्टिकल में नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड मैनेज करने और नेटफ्लिक्स प्रोफाइल को शेयर करने की जानकारी स्टैप बाय स्टैप बताने वाले हैं।

नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड मैनेज कैसे करें

आगे हमने आपको अपना नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड बनाने की जानकारी आसान स्टैप्स के द्वारा दी है।

स्टैप 1- सबसे पहले अपने टीवी पर नेटफ्लिक्स ओपन करें और यूआई के निचले दाएं भाग पर सहायता प्राप्त करें
ऑप्शन पर जाएं।
स्टैप 2- इसके बाद नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड मैनेज करने वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।


स्टैप 3- इसके बाद नेक्सट स्क्रीन आपसे यह पुष्टि करने के लिए कहेगी कि टीवी आपके नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड में है या नहीं।


स्टैप 4- एक बार जब आप कन्फर्म नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड पर क्लिक करते हैं, तो नेटफ्लिक्स आपसे ईमेल या मोबाइल टेक्स्ट के माध्यम से यह कन्फर्म करने के लिए कहेगा कि अकाउंट आपका है।


स्टैप 5- अपना रजिस्टर ईमेल या मोबाइल नंबर चुनने के बाद, आपको एक टेक्स्ट प्राप्त होगा जिसमें आपसे एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाएगा।
स्टैप 6- ऐसा करने पर आप एक पेज पर पहुंच जाएंगे जहां यह आपको वे डिवाइस दिखाएगा जो एक ही इंटरनेट कनेक्शन से जुड़े हुए हैं।

स्टैप 7- इसके बाद कन्फर्म नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड पर क्लिक करें।
स्टैप 8- अब, केवल वही डिवाइस जो समान इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करते हैं, आपके अकाउंट तक पहुंच पाएंगे।

नेटफ्लिक्स प्रोफाइल कैसे ट्रांसफर करें

अपने अकाउंट से नेटफ्लिक्स प्रोफ़ाइल को नए अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए, आपको नीच दिए गए स्टैप्स को फॉलो करना होगा।

स्टैप 1- अपने स्मार्टफोन पर नेटफ्लिक्स या अपने लैपटॉप की मदद से नेटफ्लिक्स को ओपन करें।
स्टैप 2- साइन इन करें और उस प्रोफाइल पर जाएं जिसे आप ट्रंसफर करना चाहते हैं।

स्टैप 3- सेटिंग्स में जाएं और आपको एक नया ‘ट्रांसफर दिस प्रोफाइल’ ऑप्शन दिखाई देगा।
स्टैप 4- एक बार जब आप स्टार्ट प्रोफाइल ट्रांसफर पर क्लिक करते हैं, तो नेटफ्लिक्स आपसे पूछेगा कि क्या आप प्रोफाइल को नए अकाउंट या मौजूदा अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं।

स्टैप 5- यदि आप किसी नए अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं, तो आपको एक नई नेटफ्लिक्स मेंबरशिप खरीदनी होगी।

स्टैप 6- यदि आप किसी मौजूदा अकाउंट में ट्रासंफर करते हैं, तो ट्रांसफर पूरा करने के लिए आपको ईमेल और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

सवाल-जवाब (FAQ)

नेटफ्लिक्स का मतलब क्या होता है?

Netflix सब्सक्रिप्शन-आधारित स्ट्रीमिंग सर्विस है। इसके मदद से मेंबर इंटरनेट-कनेक्टेड डिवाइस पर टीवी शो और फिल्में देख सकते हैं।

नेटफ्लिक्स की फिल्में फ्री में कैसे देखें?

Netflix की फिल्में फ्री में देखने का कोई ऑप्शन नहीं है। इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोकप्रिय फिल्में और शो एसफ्लिक्स सिर्फ मेंबरशिप लेकर ही देखे जा सकते हैं।

क्या नेटफ्लिक्स के पास बॉलीवुड सीरीज है?

नेटफ्लिक्स के पास बॉलीवुड सीरीज की लंबी लिस्ट मौजूद है।

The post Netflix Household kya hai? Netflix Household ko kaise update kare first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-household-ko-kaise-update-kare/feed/ 0
Netflix पासवर्ड शेयरिंग भारत में हुई बंद, जानें क्या हैं नए रूल्स https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-stops-password-sharing-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-stops-password-sharing-in-india/#respond Thu, 20 Jul 2023 05:46:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=111632 भारत में Netflix के प्लान की शुरुआती कीमत 149 रुपये है। टॉप प्लान की कीमत 649 रुपये है।

The post Netflix पासवर्ड शेयरिंग भारत में हुई बंद, जानें क्या हैं नए रूल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • नेटफ्लिक्स ने भारत के लिए भी पासवर्ड शेयरिंग बंद कर दी है।
  • इससे पहले Netflix ने अमेरिका समेत कई देशों ऐसा किया था।
  • Netflix इंडिया के प्लान की शुरुआती कीमत 149 रुपये है।

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix ने इंडियन यूजर्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, कंपनी ने अब भारत के लिए भी पासवर्ड शेयरिंग पर पाबंदी लगा दी है। इसकी शुरुआत आज यानी 20 जुलाई से हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि मई में अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में पासवर्ड-शेयरिंग क्रैकडाउन शुरू करने के बाद लगभग 6 मिलियन नए ग्राहक जोड़े हैं। नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड मैनेज और प्रोफाइल शेयर करने की जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

भारत में नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयर करने के नियम

नेटफ्लिक्स ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नेटफ्लिक्स अकाउंट केवल एक घर द्वारा उपयोग किए जाने के लिए है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है, “एक घर में रहने वाला हर कोई नेटफ्लिक्स का उपयोग कर सकता है, चाहे वह कहीं भी हो – घर पर, चलते-फिरते, छुट्टी पर – और ट्रांसफर प्रोफाइल और मैनेज एक्सेस एंड डिवाइसेज जैसी नई सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।”

यानी सीधे शब्दों में कहें तो Netflix चाहता है कि उसके एक अकाउंट का इस्तेमाल एक ही घर के कई सारे लोग कर सकते हैं। इसका वेरिफिकेशन कंपनी आईपी एड्रेस, डिवाइस आईडी, नेटवर्क आदि के जरिए करेगी।

नए नियम का मतलब है कि केवल वे ही जो आपके ‘नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड’ का हिस्सा हैं, आपके अकाउंट तक पहुंच पाएंगे। कंपनी का कहना है कि वह यह निर्धारित करने के लिए आईपी एड्रेस, डिवाइस आईडी और अकाउंट गतिविधि जैसी जानकारी का उपयोग करेगी कि कोई डिवाइस आपके घर का हिस्सा है या नहीं।

यह प्रक्रिया सबसे पहले नेटफ्लिक्स हाउसहोल्ड यानी यूजर्स के प्राथमिक घर की स्थापना से शुरू होती है जहां से वे अकाउंट का उपयोग करेंगे। उसके बाद, केवल वही लोग अकाउंट तक पहुंच पाएंगे जो समान इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करते हैं। जो लोग घर के बाहर नेटफ्लिक्स पासवर्ड उधार ले रहे हैं, जब वे लॉग इन करने का प्रयास करेंगे तो उन्हें एक नोटिफिकेशन मिलेगा जो उन्हें अपना अकाउंट बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

The post Netflix पासवर्ड शेयरिंग भारत में हुई बंद, जानें क्या हैं नए रूल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-stops-password-sharing-in-india/feed/ 0
Netflix पर देखें ये 10 बेस्ट कॉमेडी हिंदी फिल्में, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट https://www.91mobiles.com/hindi/best-hindi-comedy-movies-on-ott-netflix/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-hindi-comedy-movies-on-ott-netflix/#respond Mon, 23 Jan 2023 10:25:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=96691 अगर आप Netflix पर एक बेस्ट कॉमेडी हिंदी फिल्म की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।

The post Netflix पर देखें ये 10 बेस्ट कॉमेडी हिंदी फिल्में, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Bollywood में ऐसे कई Comedy Films हैं जिन्हें देख आप अपने खराब मूड को भी खुशनुमा कर देंगी। अगर बात करें फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix की तो आपको यहां एक से बढ़करक best Hindi comedy movies देखने को मिल जाएंगी। इन फिल्मों में Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Anil Kapoor जैसे कलाकार हैं जो अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए इस बार लेकर नेटफ्लिक्स पर मौजूद बॉलीवुड की 10 बेस्ट कॉमेडी फिल्मों (best comedy movies on Netflix in Hindi) की लिस्ट लेकर आए हैं। इन फिल्मों को आप घर बैठे फोन, टैबलेट, लैपटॉप या टीवी पर देख सकते हैं।

बेस्ट हिंदी कॉमेडी फिल्में

free-ott-apps

  1. Welcome
  2. Chup Chup Ke
  3. Chennai Express
  4. 3 Idiots
  5. Stree
  6. Do Dooni Chaar
  7. Munna Bhai MBBS
  8. Phir Hera Pheri
  9. Golmaal Returns
  10. Bhagam Bhag

1. Welcome

वेलकम अब तक की सबसे शानदार हिंदी कॉमेडी फिल्मों में से एक है। अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को साल 2007 में रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक डॉक्टर की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें वह अपने भतीजे की शादी सबसे शरीफ परिवार से करवाना चाहता है। लेकिन सही व्यक्ति की तलाश में उसका रिश्ता शहर के सबसे बड़े डॉन से जुड़ जाता है। वेलकम में अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ अभिनेता नाना पाटेकर और अनिल कपूर के बीच की केमिस्ट्री के काफी शानदार है।

2. Chup Chup Ke

बॉलीवुड के लिए शानदार रहे साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म चुप चुप के में शाहिद कपूर हैं। वह फिल्म जीतू का किरदार निभा रहे हैं जो कर्ज में डूब जाने के बाद घर से भाग कर आत्महत्या करने के लिए समुद्र में कूद जाता है। लेकिन, मछुआरे के जाल में फंसकर वह जिंद बच जाता है। फिल्म में राजपाल यादव की कॉमेडी काफी शानदार है। इस फिल्म पर बने मीम्स आज भी लोगों को खूब हंसाते हैं।

3. Chennai Express

शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस अब तक की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। अपनी रोमांटिक भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले शाहरुख इस फिल्म में खूब कॉमेडी करते नजर आए थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं। वहीं, फिल्म को रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया है। यह एक एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा के मिश्रण है।

4. 3 Idiots

3 इडियट्स को भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक कहा जाएगा है। चेतन भगत की फाइव पॉइंट समवन पर आधारित, 3 इडियट्स में आमिर खान, माधवन, और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं। यह इन तीन इंजीनियरिंग छात्रों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

5. Stree

बॉलीवुड की सबसे ऑफबीट हॉरर कॉमेडी में से एक स्त्री फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म डराने के साथ ही खूब हंसाती है। इसमें अभिषेक बनर्जी भी हैं जिनकी एक्टिंग और कॉमेडी आपको खूब पसंद आएगी।

6. Do Dooni Chaar

ऋषि कपूर की फिल्म दो दूनी चार अगर आपने अभी तक नहीं देखी तो एक बार जरूर देखें। यह फिल्म मिडल क्लास स्कूल शिक्षक की जिंंदगी को दिखाती है कि कैसे वह एक कार लेने का निर्णय लेता और उसके बाद क्या-क्या उसके जीवन में घटता है। फिल्म में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी है।

7. Munna Bhai MBBS

Munna Bhai सीरीज की पहली फिल्म Munna Bhai MBBS को 2003 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में Sanjay Dutt और Arshad Warsi की जोड़़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म एक स्थानीय डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उस लड़की के पिता का हाथ जीतने के लिए अपनी छवि बदलनी होगी, जिससे वह शादी करना चाहता है। यह पहली बार था जब किसी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में अलग थीम का इस्तेमाल किया गया था।

8. Phir Hera Pheri

ऐसा बहुत कम होता है जब किसी फिल्म का सीक्वेल फिल्म के पहले पार्ट से भी ज्यादा पसंद किया जाए। फ़िर हेरा फेरी राजू, बाबूराव गणपतराव आप्टे और श्याम की कहानी को आगे बढ़ाती है। आपको बता दें कि महज 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी।

9. Golmaal Returns

सुपरहिट गोलमाल फ़्रैंचाइज़ी की दूसरा पार्ट गोलमाल रिटर्न्स एक बेस्ट हिंदी कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, करीना कपूर, और श्रेयस तलपड़े हैं जो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं।

10. Bhagam Bhag

साल 2006 में रिलीज हुई ‘भागम भाग’ एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसे आज भी देख लेगें तो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गोविंदा, अक्षय कुमार और परेश रावल जैसे कलाकार हैं।

The post Netflix पर देखें ये 10 बेस्ट कॉमेडी हिंदी फिल्में, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-hindi-comedy-movies-on-ott-netflix/feed/ 0
नेटफ्लिक्स शो में नजर आई भारतीय इंजीनियर को फेसबुक ने निकाला, ई-मेल देख हुईं हैरान https://www.91mobiles.com/hindi/woman-from-netflix-show-laid-off-by-meta/ https://www.91mobiles.com/hindi/woman-from-netflix-show-laid-off-by-meta/#respond Mon, 12 Dec 2022 10:10:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93879 नेटफ्लिक्स के इंडियन मैचमेकिंग शो में दिखाई देने वाली सुरभि गुप्ता को मेटा कंपनी ने निकाल दिया है।

The post नेटफ्लिक्स शो में नजर आई भारतीय इंजीनियर को फेसबुक ने निकाला, ई-मेल देख हुईं हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Surbhi Gupta वही हैं, जिन्हें Netflix’s के Indian Matchmaking शो में देखा गया था।
  • वह फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta में प्रोडक्ट मैनेजर की पोस्ट पर थीं।
  • Meta ने लगभग 11,000 कर्मचारियों को पिछले माह निकाला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के बाद अब दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook lay off) की मूल कंपनी मेटा (Meta) में कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इस छंटनी का शिकार एक भारतीय महिला हुई है। दरअसल, Meta ने USA में प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर काम कर रही engineer Surbhi Gupta को निकाल दिया है। वहीं, साल 2009 से अमेरिका में काम कर रही थीं। वहीं, Surbhi कुछ समय पहले Netflix के पॉप्यूलर शो ‘Indian Matchmaking’ में दिखाई दी थीं। वहीं, इस छंटनी के बाद सुरभि का मानना है कि कि कंपनियों द्वारा नई भर्तियों के मामले में गिरावट को देखते हुए उन्हें दूसरी नौकरी खोजने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।

ई-मेल से मिली जानकारी

साल 2018 में ‘मिस भारत-कैलिफोर्निया’ जीतने वाली सुरभि गुप्ता ने इस छंटनी के बाद न्यूज साइट बीबीसी से बातचीत में बताया कि छंटनी प्रक्रिया के संबंध में एक सुबह उसे एक मेल मिला, जिसके बाद वह अपने कंप्यूटर और ऑफिस जिम तक में एंटर नहीं कर पाईं।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना जीवन बनाने में उन्हें पंद्रह साल लग गए। उन्होंने कहा कि यह टाइटैनिक डूबने जैसा महसूस हुआ क्योंकि मैं एक-एक करके चीजों तक पहुंच खो रही थी – ऑफिस, फिर ईमेल, फिर लैपटॉप। हालांकि, मेटा ने सुरभि को तत्काल प्रभाव से ऑफिस छोड़ने के लिए नहीं कहा। लेकिन, कार्यालय में उनका लास्ट माह जनवरी होगा। उन्होंने कहा कि उनका असली काम जल्द से जल्द दूसरी नौकरी ढूंढना है, क्योंकि सरभि के पास एच1-बी वीजा है, जिसका मतलब है कि वह मेटा छोड़ने के बाद 60 दिनों से अधिक समय तक संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं रह सकती हैं।

क्यूं टेक कंपनी कर रहीं हैं छटनी?

आपको बता दें कि मेटा ने पिछले महीने करीब 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की, यानी कुल कर्मचारियों की संख्या का 13 फीसदी। लेकिन मेटा ऐसा करने वाली अकेली टेक कंपनी नहीं है, क्योंकि Twitter, Amazon, BYJUs और कई अन्य कंपनियों ने इससे पहले अपने हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया है।

इन छंटनी के पीछे के कारण सभी कंपनियों के अलग-अलग हैं। लेकिन, बताया जा रहा है कि कंपनियों ने महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर हायरिंग की होड़ में लोगों नौकरी दी थी, जिससे धीरे-धीरे उन्हें नुकसान होने लगा और अपने घाटे में कटौती करने के लिए मजबूर हैं और कर्मचारियों की छंटनी करना ऐसा करने का एक तरीका है। छंटनी के पीछे एक और संभावित कारण 2023 में मंदी की आशंका का माना जा रहा है।

The post नेटफ्लिक्स शो में नजर आई भारतीय इंजीनियर को फेसबुक ने निकाला, ई-मेल देख हुईं हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/woman-from-netflix-show-laid-off-by-meta/feed/ 0
कांतारा (हिंदी), यशोदा, डॉक्टर जी और CAT समेत ये फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर हो रहीं रिलीज https://www.91mobiles.com/hindi/ott-movies-and-web-series-this-weekend-9th-december-kantara-hindi-yashoda-doctor-g-blurr-and-others/ https://www.91mobiles.com/hindi/ott-movies-and-web-series-this-weekend-9th-december-kantara-hindi-yashoda-doctor-g-blurr-and-others/#respond Fri, 09 Dec 2022 08:44:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93680 OTT this week 9th December : ओटीटी पर इस हफ़्ते एक से बढ़कर एक फ़िल्में और वेबसीरीज रिलीज़ हो रही हैं। इनमें कांतारा, डॉक्टर जी, समंथा रुक प्रभूत की फ़िल्म ‘यशोदा’ हैं। रिषभ शेट्टी की फ़िल्म कांतारा इस हफ़्ते नेटफ्लिक्स में हिंदी में रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म के हिंदी में ओटीटी रिलीज का […]

The post कांतारा (हिंदी), यशोदा, डॉक्टर जी और CAT समेत ये फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर हो रहीं रिलीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ इस हफ्ते नेटफ्लिक में हिंदी भाषा में रिलीज हो रही है।
  • रणदीप हूडा की वेब-सीरीज CAT भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है।
  • तापसी पन्नू की ‘ब्लर’ और समंथा की ‘यशोदा’ भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है।

OTT this week 9th December : ओटीटी पर इस हफ़्ते एक से बढ़कर एक फ़िल्में और वेबसीरीज रिलीज़ हो रही हैं। इनमें कांतारा, डॉक्टर जी, समंथा रुक प्रभूत की फ़िल्म ‘यशोदा’ हैं। रिषभ शेट्टी की फ़िल्म कांतारा इस हफ़्ते नेटफ्लिक्स में हिंदी में रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म के हिंदी में ओटीटी रिलीज का काफी समय से इंतज़ार किया जा रहा था। वहीं कंतारा के अलावा भी इस हफ़्ते Netflix, Prime Video, Disney Plus Hotstar, Sony LIV, Zee5, Voot Select पर कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें तापसी पन्नू की फिल्म ‘ब्लर’ और रणदीप हूडा की ‘CAT’ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यहां हम आपको इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

कांतारा (हिंदी)

  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • रिलीज डेट – 9 दिसंबर
  • भाषा – हिंदी

रिषभ शेट्टी की फ़िल्म कांतारा इससे पहले कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो चुकी है। यह फ़िल्म अब हिंदी भाषा में रिलीज़ के लिए तैयार है। कांतारा फ़िल्म कर्नाटक के तटीय गाँव काडुबेट्टी की कहानी पर आधारित है, जिसमें इंसानों और प्रकृति के बीच द्वंद्व को दर्शाया गया है। यह फ़िल्म थेयटर्स में दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब देखना होगा की ओटीटी में फ़िल्म कितना धमाल मचाती है।

Doctor G

  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • रिलीज़ डेट – 11 दिसंबर
  • भाषा – हिंदी

आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म ‘Doctor G’ इस हफ्ते ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म ओटीटी स्टार शैफाली शाह और शीबा चड्ढा भी नजर आएंगी।

Blurr

  • कहां देखें – Zee5
  • रिलीज़ डेट – 9 दिसंबर
  • भाषा – हिंदी


Blurr फिल्म तापसी पन्नू के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म है। इस फिल्म वे जुड़वा बहन के रोल में नजर आएंगी। Blurr फिल्म साल 2010 में आई स्पेनिश फिल्म ‘Julia’s Eyes’ का रिमेक है।

यशोदा

  • कहां देखें – प्राइम वीडियो
  • रिलीज डेट – 9 दिसंबर
  • भाषा – तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम

समंथा की फिल्म यशोदा (Yashoda) इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म सरोगसी पर आधारित है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है।

Senorita ‘89

  • कहां देखें – लायन्सगेट प्ले
  • रिलीज़ डेट – 9 दिसंबर
  • भाषा – अंग्रेजी


Senorita 89 फिल्म ऑक्सर विजेता निर्माता पाबलो और जुआन डे डोयस लारेन ने किया है। यह फिल्म थ्रिलर कहानी पर आधारित है। यह फिल्म मैक्सिको के 1980 में हुए ब्यूटी पेजेंट्स के डार्क साइड पर आधारित है।

Faadu: A Love Story

  • कहां देखें – सोनी लिव
  • कब रिलीज़ होगी – 9 दिसंबर
  • भाषा – हिंदी


Faadu: A Love Story की कहानी दो ऐसे प्रेमियों की है जिनका जिंदगी के प्रति नजरिया अलग-अलग है। यह फिल्म सोनी लिव में रिलीज होगी।

Christmas is Cancelled

  • कहां देखें – लायनस्गेट प्ले
  • रिलीज़ डेट – 9 दिसंबर
  • भाषा – अंग्रेज़ी


प्रार्थना मोहन के निर्देशन में बनी फिल्म Christmas is Cancelled (क्रिसमस इज कैंसल्ड) ओटीटी प्लेटफॉर्म Lionsgate Play पर 9 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

CAT

  • कहां देखें – नेटफ्लिक्स
  • रिलीज़ डेट – 9 दिसंबर
  • भाषा – हिंदी-पंजाबी


CAT वेब सीरीज में रणदीप हूडा गुरनाम सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं। यह वेब सीरीज़ पंजाब में ड्रग्स ट्रैफिकिंग पर आधारित है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स में रिलीज़ हो रही है। इस सीरीज़ में रणदीप के साथ – हस्लीन कौर, गीता अग्रवाल, दक्ष अजित सिंह, जयप्रीत सिंह, सुखविंदर चहल, प्रमोद पथल, केपी सिंह और काव्य थापर नज़र आएंगे।

The post कांतारा (हिंदी), यशोदा, डॉक्टर जी और CAT समेत ये फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर हो रहीं रिलीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/ott-movies-and-web-series-this-weekend-9th-december-kantara-hindi-yashoda-doctor-g-blurr-and-others/feed/ 0
Netflix पर रिलीज हो रही Doctor G, 11 दिसंबर को डॉक्टर अवतार में दिखाई देंगे आयुष्मान https://www.91mobiles.com/hindi/doctor-g-ott-release-ayushmann-khurrana-film/ https://www.91mobiles.com/hindi/doctor-g-ott-release-ayushmann-khurrana-film/#respond Mon, 05 Dec 2022 05:08:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93297 इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने Gynaecology डॉक्टर का किरदार निभाया है।

The post Netflix पर रिलीज हो रही Doctor G, 11 दिसंबर को डॉक्टर अवतार में दिखाई देंगे आयुष्मान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आयुष्मान खुराना की शानदार फिल्म ‘डॉक्टर जी’ बड़े पर्दे पर दर्शकों को मनोरंजन करने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जी हां, अगर आप भी बड़े पर्दे पर इस शानदार फिल्म को नहीं देख पाए हैं तो अब आप ओटीटी पर इसी माह इस फिल्म को देख सकेंगे। ‘डॉक्टर जी’ में आयुष्मान खुराना, रकुलप्रीत सिंह और शेफाली शाह लीड रोल में हैं। वहीं, फिल्म में आयुष्मान खुराना एक मेल गायनेकोलॉजिस्ट के रोल प्ले किया है।

इस ओटीटी पर आएगी Doctor G

आयुष्मान खुराना की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी। इस बात का खुलासा Netflix ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट द्वारा किया है। वहीं, इस पोस्ट में कैप्शन दिया गया है डॉक्टरों ??‍⚕ को भी ऐसी समस्या है जिसका इलाज उनके पास नहीं है! डॉक्टर जी 11 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं! यानी फिल्म को 11 दिसंबर से स्ट्रीम किया जा सकेगा।

गायनोकॉलजी डॉक्टर बने आयुष्मान

आपको बता दें कि अपनी लगभग सभी फिल्मों में आयुष्मान खुराना एक अलग किरदार से फैंस को खुश करते हैं और इसी तरह उन्होंने इस फिल्म में किया है। सोशल अवेयरेस के साथ ही कॉमेडी का तड़का लगाने वाली इस फिल्म में Ayushmann Khurrana डॉ. उदय गुप्ता नाम के एक मेडिकल स्टूडेंट के रोल में हैं जो ऑर्थोपेडिक सर्जन बनना चाहता है, लेकिन उसे गायनोकॉलजी की पढ़ाई में लगा दिया जाता है।

देखें फिल्म का ट्रेलर

वहीं, महिलाएं एक मेल गायनोकॉलजिस्ट को स्वीकार नहीं कर पातीं। वो उदय गुप्ता यानी से इलाज करवाने से हिचकती हैं। इसी कारण उदय गुप्ता के रोल में आयुष्मान खुराना को बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है। इसी को लेकर फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे शेफाली शाह और रकुलप्रीत उनकी मदद करती है।

फैंस को पसंद आई डॉक्टर जी

‘डॉक्टर जी’ 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस को ‘डॉक्टर जी’ में आयुष्मान खुराना का यह अवतार काफी पसंद आया था। रिलीज के समय फैंस का कहना था कि आयुष्मान खुराना कुछ भी कर सकते हैं। इससे पहले आयुष्मान Gay के रोल में Shubh Mangal Zyada Saavdhan फिल्म में दिखाई दिए थे।

The post Netflix पर रिलीज हो रही Doctor G, 11 दिसंबर को डॉक्टर अवतार में दिखाई देंगे आयुष्मान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/doctor-g-ott-release-ayushmann-khurrana-film/feed/ 0
प्राइम वीडियो पर नहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘कांतारा’ हिंदी, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/kantara-hindi-ott-netflix-release-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/kantara-hindi-ott-netflix-release-date/#respond Sat, 26 Nov 2022 06:30:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92836 Kantara को हाल ही में प्राइम वीडियो पर Kannada, Malayalam, Tamil और Telugu भाषा में रिलीज किया गया था।

The post प्राइम वीडियो पर नहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘कांतारा’ हिंदी, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Kantara अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम के लिए मौजूद है। लेकिन, फिलहाल यह फिल्म Kannada, Telugu, Tamil और Malayalam भाषा में उपलब्ध है। हालांकि, Kantara Hindi के ओटीटी रिलीज की भी डिमांड तेज होने लगी है, जिसके बाद इस फिल्म का हिंदी वर्जन प्राइम वीडियो पर रिलीज न होकर दूसरी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला। जी हां, अब यह साफ हो गया है कि Kantara Hindi OTT platform Netflix पर स्ट्रीम की जाने वाली है। साथ ही  इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।

यहां रिलीज होगी Kantara Hindi

फिल्म के हिंदी वर्जन को अमेजन प्राइम वीडियो नहीं, बल्कि Netflix पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। फिल्म 9 दिसंबर को Netflix पर स्ट्री की जाएगी। Netflix के मोबाइल ऐप पर न्यूज एंड हॉट सेक्शन में अपकमिंग के नाम से Kantara Hindi लिस्ट कर दी गई है। इसे भी पढ़ें: OTT Release This Week: इस हफ्ते खुला कंटेंट का पिटारा, देखें ये फिल्में और वेब सीरीज

kantara

आपको बता दें कि ‘कांतारा’ फिल्म बड़े पर्दे पर 30 सितंबर 2022 को रिलीज की गई थी। वहीं, इस फिल्म को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम वर्जन में रिलीज किया गया था। साथ ही फिल्म ने हिंदी को मिलाकर 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के आस-पास कलेक्शन किया था। इसे भी पढ़ें: साउथ मूवी की रीमेक है अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’, हिंदी में इस ओटीटी पर देख लें अभी

कांतारा की स्टोरी

आपको बता दें कि फिल्म ‘कांतारा’ की कहानी की बात करें तो यह पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, किवदंतियों और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित है। वहीं, इसमें दिखाया गया है कि एक राजा ने देवता माने जाने वाले एक पत्थर के बदले अपनी कुछ जमीन गांवों वालों दी। लेकिन, समय के साथ ही अब राजा के वंशज उस जमीन वापस मांग रहे हैं। हालांकि, दूसरी ओर देवता ने राजा से कहा था कि अगर वह जमीन देने की शर्त से वापस पीछे हटा तो अनर्थ का सामना पड़ेगा। इसी कहानी के ईद-गिर्द फिल्म है।

The post प्राइम वीडियो पर नहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘कांतारा’ हिंदी, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/kantara-hindi-ott-netflix-release-date/feed/ 0
आ रहा है Netflix का सबसे सस्ता प्लान, होगी मौजा ही मौजा https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-cheapest-plan-launch-soon-in-india-price-and-all-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-cheapest-plan-launch-soon-in-india-price-and-all-details/#respond Thu, 10 Nov 2022 04:05:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91792 इंडिया से पहले यह प्लान अभी 12 देशों में उपलब्ध है।

The post आ रहा है Netflix का सबसे सस्ता प्लान, होगी मौजा ही मौजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

OTT की तरफ बढ़ते दर्शकों को देखते हुए अब सभी प्लेटफॉर्म ग्राहकों कोअपनी तरफ ज्यादा से ज्यादा खींचने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस कड़ी में Amazon Prime Video ने हाल ही में 599 रुपये वाले मोबाइल ओनली प्लान को पेश किया था जो कि एक साल की वैधता के साथ आता है। वहीं, अब खबर है कि Netflix की ओर से भी भारतीय ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने एक सुपर अफोर्डेबल एड-बेस्ड प्लान पेश करने की योजना बना रही है। यह कम कीमत में एक एड-बेस्ड सब्सक्रिप्शन प्लान होगा जो कि जल्द ही भारत में उपलब्ध होगा। हालांकि, इंडिया से पहले यह प्लान ही कई देशों में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ।

इंडिया में क्या होगी Netflix के सबसे सस्ते प्लान की कीमत

यूजर्स को अपने साथ बनाए रखने के लिए नेटफ्लिक्स द्वारा पेश किए जाने वाले एड-बेस्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत इंडिया में 150 रुपये से कम हो सकती है। क्योंकि कंपनी के पास सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये प्रति माह वाला पहले से मौजूद है। हालांकि, यह प्लान सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए है। इसे भी पढ़ें: 599 रुपये में आया सालभर चलने वाला Amazon Prime Video Plan, Netflix और Disney+ Hotstar की बढ़ी टेंशन

netlfix subscription plans india price benifits

साथ ही बताया जा रहा है कि इस प्लान के साथ यूजर्स को सीधे अपने मोबाइल पर नेटफ्लिक्स कंटेंट लाइब्रेरी एक्सेस ले पाएंगे। वहीं, आपको बता दें कि यूएस में, एड-बेस्ड प्लान $6.99 (लगभग 568 रुपये) प्रति माह के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इंडिया में इसकी कीमत काफी होना तय है।

नेटफ्लिक्स एड-बेस्ड प्लान इन देशों में उपलब्ध

नेटफ्लिक्स द्वारा इंडिया में आने वाला नया एड-बेस्ड सब्सक्रिप्शन प्लान लिए यूजर फीडबैक और टेस्ट चला रहा है। वहीं, भारत से पहले यह प्लान कुल 12 देशों में उपलब्ध है, जिनमें-फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इटली, जापान, मैक्सिको, कोरिया, स्पेन, यूके और यूएस शामिल हैं।

Netflix Password Sharing Soon Cost You Extra

Netflix subscription plans in India 2022

इंडिया में पहले से Netflix द्वारा चार प्लान ऑफर करती है, जिसकी मदद से आप अलग-अलग प्रकार के कंटेंट को देख सकते हैं। नीचे फोटो में आप खुद भारत में नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों, ऑफ़र और लाभों के बारे में देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Netflix Upcoming Series: तब्बू की ‘खुफिया’ से Rana Daggubati की ‘राणा नायडू’ तक आ रही हैं ये Movies और Web Series

netflix-plan

The post आ रहा है Netflix का सबसे सस्ता प्लान, होगी मौजा ही मौजा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-cheapest-plan-launch-soon-in-india-price-and-all-details/feed/ 0
नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-cancel-netflix-subscription-easy-steps-follow/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-cancel-netflix-subscription-easy-steps-follow/#respond Mon, 31 Oct 2022 09:34:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83516 नेटफ्लिक्स के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 149 रुपये है।

The post नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Cancel Netflix plan: Netflix इस समय इंडिया का सबसे पॉप्यूलर स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक है। इसे साल 2016 जनवरी में इंडियन दर्शकों के लिए लॉन्च किया गया था। उस समय इस ओटीटी को लोग ज्यादा नहीं जानते थे। लेकिन, समय के साथ-साथ इस प्लैटफॉर्म पर लोग का घर बैठे अपना मनोरंजन करते हैं। वहीं, कंपनी भी अपने यूजर्स की सहूलियत को देखते हुए अलग-अलग तरह के प्लान पेश करती हैं, जिसमें मंथली, क्वाटरली और सालाना प्लान मौजूद हैं। लेकिन प्लान लेने पर नेटफ्लिक्स हमें कार्ड की डिटेल डालने को कहता है, और फिर ये ऑटो Renew पर रहता है। इसका मतलब ये हुआ कि आपका मौजूदा प्लान खत्म होने के बाद प्लान अपने आप चालू हो जाए, और आपके पैसे कट जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नेटफ्लिक्स प्लान को पेमेंट डेट आने से पहले (How to Cancel Your Netflix Subscription) कैंसल भी किया जा सकता है।

ऐसे करें Netflix सब्सक्रिप्शन को कैंसल

अगर आप भी यह नहीं जानते कि इसे कहां से ऑफ किया जाए तो आज हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं। आइए आगे जानते हैं कि कैसे Netflix का सब्सक्रिप्शन को ऑफ (How to stop autopayment on Netflix ) किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Netflix Upcoming Series: तब्बू की ‘खुफिया’ से Rana Daggubati की ‘राणा नायडू’ तक आ रही हैं ये Movies और Web Series

  • Netflix वेबसाइट से कैंसल करें ऑटो सब्सक्रिप्शन।
  • एंडरॉयड ऐप से कैंसल करें सब्सक्रिप्शन कैंसल

1. वेबसाइट के माध्यम से बंद करें नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन

  • सबसे पहले Netflix वेबसाइट ओपन करें।

screenshot-2022-07-04-at-11-54-46-am

  • वेबसाइट ओपन करने के बाद अपने लॉग इन आइडी और पासवर्ड की मदद से साइन-इन करें।

netflix

  • साइन-इन करने के बाद Cancel streaming plan पर क्लिक कर आप अपने ऑटो सब्सक्रिप्शन को बंद कर सकते हैं।

2. नेटफ्लिपक्स ऐप पर ऐसे कैंसल करें सब्सक्रिप्शन

  • सबसे पहले अपने नेटफ्लिक्स ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद ऊपरी बाएं कोने पर मौजूद प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें।

netflix

    • इसके बाद Menu में नीचे अकाउंट पर टैप करें।
    • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और अपडेट बिलिंग डिटेल के नीचे दिखाई दे रहे कैंसल मेंबरशिप पर टैप करें।

netflix-news

  • फिर अपने नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग प्लान को कैंसिल करें।

Netflix India plans

netflix-plan
आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान अब केवल 149 रुपये प्रति माह में मिलता है। वहीं, प्रीमियम प्लान अब 799 रुपये से घटकर 649 रुपये प्रति माह में लिया जा सकता है। नीचे हमने एक टेबल के माध्यम से आपको पहले के प्राइस और नए प्राइस की जानकारी दी है।

The post नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-cancel-netflix-subscription-easy-steps-follow/feed/ 0
Netflix यूजर्स के लिए बुरी खबर, इस काम के लिए देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे, जानें क्या है पूरा मामला https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-announced-password-sharing-users-new-profile-transfer-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-announced-password-sharing-users-new-profile-transfer-feature/#respond Thu, 20 Oct 2022 09:25:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90601 Netflix ने साफ कर दिया है कि 2023 से अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड शेयर करने वाले यूजर्स से एडिशनल चार्ज देना होगा।

The post Netflix यूजर्स के लिए बुरी खबर, इस काम के लिए देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Netflix Password: पॉपुलर ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix पासवर्ड किसी से शेयर करना एक आम बात है। अक्सर हम अपने दोस्तों या करीबियों के साथ अपना पासवर्ड शेयर कर लेते हैं। लेकिन, अब Netflix पर ऐसा करने के लिए आपको एडिशनल चार्ज देना पड़ेगा। नेटफ्लिक्स ने साफ कर दिया है कि वह 2023 से अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड शेयर करने वाले यूजर्स से एक्स्ट्रा पैसे वसूल करेगी। दरअसल, स्ट्रीमिंग दिग्गज को रेवेन्यू के मामले में भारी नुकसान हुआ है और इसकी सब्सक्रिप्शन काउंट में बड़ी गिरावट देखी गई है। नेटफ्लिक्स ने बताया कि पासवर्ड शेयर करना इसकी स्लो ग्रोथ के कारणों में से एक है।

बता दें कि नेटफ्लिक्स ने एक नए फीचर, नेटफ्लिक्स प्रोफाइल ट्रांसफर फीचर (Netflix Profile Transfer Feature) का अनाउन्समेंट किया है। इस फीचर की मदद से ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पासवर्ड शेयरिंग को कंट्रोल करने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, 2023 से इस नए नियम को जारी कर दिया जाएगा और इसके तहत पासवर्ड शेयर करने के लिए एक सब-अकाउंट क्रीएट करना होगा, जिसके लिए अलग से पैसे देने होंगे। इसे भी पढ़ें: Netflix Upcoming Series: तब्बू की ‘खुफिया’ से Rana Daggubati की ‘राणा नायडू’ तक आ रही हैं ये Movies और Web Series

netlfix subscription plans india price benifits

वहीं, नटफ्लिक्स ने जानकारी दी है कि हम प्रोफाइल ट्रांसफर लॉन्च किया है। यह एक ऐसा फीचर होगा जो आपके अकाउंट का उपयोग करने वाले लोगों को एक प्रोफ़ाइल ट्रांसफर करने देती है। यह सुविधा 18 अक्टूबर से दुनिया भर के सभी मौजूदा सदस्यों के लिए शुरू कर दी गई है।

Netflix Password Sharing Soon Cost You Extra

गौरतलब है कि कंपनी ने अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि पासवर्ड शेयर करने पर कितना चार्ज लगेगा। लेकिन रिपोर्ट्स और सूत्रों के हिसाब से पासवर्ड शेयरिंग की कीमत $3-$4 (लगभग 250-330 रुपये के बीच) के बीच हो सकती है। अभी यह नहीं बताया गया है कि भारत में इसकी कीमत कितनी होगी और कब तक इस फीचर को जारी किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Netflix सब्सक्रिप्शन को कैंसल करना है आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

Netflix India plans

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान अब केवल 149 रुपये प्रति माह में मिलता है। वहीं, प्रीमियम प्लान अब 799 रुपये से घटकर 649 रुपये प्रति माह में लिया जा सकता है।

The post Netflix यूजर्स के लिए बुरी खबर, इस काम के लिए देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे, जानें क्या है पूरा मामला first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/netflix-announced-password-sharing-users-new-profile-transfer-feature/feed/ 0