साउथ मूवी की रीमेक है अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’, जानें डिटेल

Join Us icon

Ajay Devgan की फिल्म Drishyam 2 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अजय की अपकमिंग फिल्म Bhola Movie का टीजर रिलीज कर दर्शकों को एक और तोहफा मिल गया है। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को 3D में रिलीज होगी, जिसमें अजय के साथ एक बार फिर तब्बू दिखाई देंगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं Drishyam 2 की तरह ही अजय की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ भी एक साउथ इंडियन फिल्म का रीमेक है। भोला फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई मूवी ‘कैथी’ का Remake है। अगर आप ‘भोला’ के रिलीज का इंतजार नहीं करना चाहते तो आपको यह जानकारी खुशी होगी कि ‘कैथी’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देखा जा सकता है। आइये आपको बताते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं।

Bhola Movie का टीजर

Kaithi फिल्म के बारे में आगे बताने से पहले आपको बता दें कि भोला’ (Bholaa Teaser Out) के एक मिनट और 26 सेकेंड का टीजर है, जिसमें आप नीचे देख सकते हैं। हालांकि, टीजर में ठीक प्रकार से अजय देगन की शक्ल दिखाई नहीं दी है। लेकिन, टीजर से लग रहा है कि फिल्म बहुत ही शानदार होने वाली है।

हिंदी में यहां देखें Kaithi

Kaithi मूवी की बात करें तो इसे लोकेश नागराज ने डायरेक्ट किया था और इसमें कार्ति ने लीड रोल में काम किया, जिसके हिंदी वर्जन यानी भोला में अजय देवगन दिखाई देंगे। ‘कैथी’ वैसे तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी भाषा में उपलब्ध है। आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार, एमएक्स प्लेयर और सोनी लिव पर देख सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस साल ‘कैथी’ रिलीज हुई थी वह उस समय की साउथ की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी। वहीं, अजय देवगन की ‘भोला’ की कहानी हू-ब-हू ‘कैथी’ जैसी है। उसमें भी अनाथ आश्रम में पल रही एक बच्ची और जेल में बंद एक कैदी की कहानी दिखाई गई है जो कि कैथी में भी एक दम वैसी ही है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बॉलिवुड में किसी साउथ सुपरहिट फिल्म का हिंदी वर्जन बनाया जा रहा होगा। इससे पहले हिट: द फर्स्ट केस को तेलुगु फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस के रीमेक के तौर पर रिलीज किया गया था। वहीं, विक्रम वेधा रीमेक भी साउथ मूवी की रीमेक है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here