pdf | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 02 Jan 2024 09:21:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फोटो को PDF कैसे बनाएं? वह भी बिल्कुल मुफ्त https://www.91mobiles.com/hindi/photo-ko-pdf-kaise-banaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/photo-ko-pdf-kaise-banaye/#respond Thu, 26 Oct 2023 07:35:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=114227 विंडोज लैपटॉप और डेस्कटॉप में भी आप चुटकियों में JPG, GIF, PNG फोटो को पीडीएफ में बदल सकते हैं। इसका तरीका भी आसान हैः

The post फोटो को PDF कैसे बनाएं? वह भी बिल्कुल मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

क्या आप फोटो को पीडीएफ (PDF, Portable Document Format) में बदलना चाहते हैं? वैसे, यह काफी आसान है। आप एंड्रॉयड, आईफोन, विंडोज और मैक डिवाइस पर फोटो को पीडीएफ में आसानी से कंवर्ट कर सकते हैं। देखा जाए, तो फोटो को पीडीएफ में बदलने के दो फायदे हैं। एक इमेज की बजाय पीडीएफ फॉर्मेट में चीजों को पढ़ना ज्यादा आसान होता है, वहीं दूसरा पीडीएफ फाइल में ओरिजिनल क्वालिटी को नुकसान नहीं पहुंचता है। आइए जानते हैं कैसे आप फोटो को पीडीएफ में बदल सकते हैं।

Android Phone में फोटो को पीडीएफ में कैसे बदलें

एंड्रॉयड डिवाइस पर JPG or PNG फोटो को पीडीएफ में बदलना चाहते हैं, तो फिर निम्न स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप #1: अपने एंड्रॉयड डिवाइस को ओपन करने के बाद Gallery ऐप में जाएं।
स्टेप #2: अब उस इमेज को सलेक्ट कर लें, जिसे पीडीएफ में बदलना चाहते हैं।
स्टेप #3: इसके बाद आपको तीन वर्टिकल डॉट्स वाले आइकन पर टैप करना है।


स्टेप #4: मेन्यू में नीचे की तरफ आपको प्रिंट वाला विकल्प मिलेगा, उसे सलेक्ट कर लें।


स्टेप #5: यहां आपको ‘Save as PDF’ का ऑप्शन मिलेगा और उस पर क्लिक करें और वहीं आपको डाउनलोड पीडीएफ का ऐरो दिखाई देगा। उसपर आपको टैप करना है।


स्टेप #6: अब आपको सलेक्ट करना होगा कि फाइल को कहां डाउनलोड या सेव करना है। आपको कई सारे विकल्प मिलते हैं, जहां फोटो से पीडीएफ में कंवर्ट हुई फाइल को सेव कर सकते हैं। अंत में नीचे दिए गए सेव बटन पर क्लिक करना न भूलें।

iPhone में फोटो को पीडीएफ में कैसे बदलें

Android डिवाइस की तरह ही आईफोन में भी फोटो को पीडीएफ में बदलना काफी आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप #1: सबसे पहले आईफोन की फोटोज ऐप में जाएं, फिर उस फोटो को सलेक्ट कर लें, जिसे पीडीएफ में बदलना चाहते हैं।
स्टेप #2: फिर आपको ‘शेयर’ बटन पर टैप करना होगा। इसपर टैप करने के बाद ‘प्रिंट’ का ऑप्शन दिखेगा, उसपर टैप करना होगा।


स्टेप #3: प्रिंट पर टैप करते ही फोटो पीडीएफ में कंवर्ट हो जाएगी।


स्टेप #4: अब आपको टॉप में दायीं तरफ शेयर का बटन मिलेगा। उस पर टैप करना होगा। अब आप उस पीडीएफ फाइल को शेयर कर सकते हैं या फिर ‘सेव टू फाइल्स’ पर टैप कर उसे आईफोन में सेव भी कर सकते हैं।

Laptop में JPG, GIF, PNG Photos को कैसे PDF में बदलें

लैपटॉप और डेस्कटॉप में भी आप चुटकियों में JPG, GIF, PNG फोटो को पीडीएफ में बदल सकते हैं। इसका तरीका भी आसान हैः

स्टेप #1: विंडोज लैपटॉप पर फोटो को पीडीएफ में कंवर्ट करने के लिए पहले उस फोटो को सलेक्ट करें, जिसे आप पीडीएफ में कंवर्ट करना चाहते हैं।
स्टेप #2: फिर उस फोटो को विंडोज के पिक्चर ऐप में ओपन कर लें। अब ऊपर टॉप में ‘तीन डॉट’ वाला मेन्यू दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।



स्टेप #3:
आपको टॉप में ‘प्रिंटर’ का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर आपको Microsoft Print to PDF वाले विकल्प का चयन करना होगा।

स्टेप #4: इसके बाद नीचे Print वाले ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद फोटो पीडीएफ में कंवर्ट हो जाएगी। आप उस पीडीएफ को सेव करने के लिए लोकेशन का चयन कर लें। आप चाहें, तो पीडीएफ फाइल को डेस्कटॉप पर भी सेव कर सकते हैं।

सवाल जवाब (FAQs)

मैं फोटो (JPG) को PDF में कैसे कंवर्ट कर सकता हूं?

अगर आप फोटो (जेपीजी) को पीडीएफ में बदलने का आसान तरीका खोज रहे हैं, तो फिर जेपीजी टू पीडीएफ कंवर्टर (https://pdfpro.com/jpg-to-pdf/) का उपयोग भी कर सकते हैं। यह ऑनलाइन पीडीएफ एडिटर है।

ऑनलाइन फोटो को पीडीएफ में कैसे बदल सकते हैं?

स्विफडू पीडीएफ एक फ्री ऑनलाइन कंवर्टर है। इसकी मदद से पीडीएफ को अन्य फाइल फॉर्मेट में चेंज कर सकते हैं। आप ऑनलाइन फोटो को पीडीएफ में बदलने के लिए इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

स्टेप 1: स्विफडू पीडीएफ पर जाएं और होमपेज पर कंवर्ट पीडीएफ पर क्लिक करें।

स्टेप 2: कंवर्ट टू पीडीएफ सेक्शन में इमेज टू पीडीएफ का चयन करें और चूज फाइल पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद कंवर्टेड पीडीएफ फाइल को अपने कंप्यूटर में सेव के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

क्या मैं गुणवत्ता खोए बिना JPG को PDF में बदल सकता हूं?

हां। JPG को PDF में बदलने से गुणवत्ता पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

The post फोटो को PDF कैसे बनाएं? वह भी बिल्कुल मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/photo-ko-pdf-kaise-banaye/feed/ 0
फ्री में PDF Edit कैसे करें? जानें ऑनलाइन तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/pdf-edit-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/pdf-edit-kaise-kare/#respond Mon, 23 Oct 2023 10:28:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=114497 आप चाहें, तो कुछ ऑनलाइन वेबसाइट्स की मदद ले सकती हैं, जिनकी मदद से पीडीएफ फाइल को आसानी से एडिट कर पाएंगे।

The post फ्री में PDF Edit कैसे करें? जानें ऑनलाइन तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पीडीएफ (PDF, portable document format) एक प्रकार का डिजिटल फाइल है। इसकी मदद से आप चाहें, तो किसी भी डिजिटल कंटेंट को पीडीएफ में कंवर्ट कर भेज सकते हैं। बता दें कि डॉक्यूमेंट, बैंक स्टेटमेंट, टैक्स रिपोर्ट, वर्ड फाइल, डॉक्स फाइल, एक्सेल फाइल आदि को PDF File में कंवर्ट कर शेयर करना बेहद आसान होता है। हालांकि अगर आप नियमित तौर पर पीडीएफ (PDF) फाइल को इंटरनेट पर शेयर करते हैं, तो फिर अक्सर इसे एडिट करने की जरूरत भी पड़ ही जाती होगी। वैसे, पीडीएफ फाइल को एडिट करना आसान नहीं होता है, लेकिन यह असंभव भी नहीं है। आप चाहें, तो वर्ड और एडोब के माध्यम से भी पीडीएफ फाइल को एडिट कर सकते हैं, लेकिन ये फ्री नहीं हैं। ऐसे में आप चाहें, तो कुछ ऑनलाइन वेबसाइट्स की मदद ले सकती हैं, जिनकी मदद से पीडीएफ फाइल को आसानी से एडिट कर पाएंगे।

PDF फाइल को फ्री में कैसे करें एडिट

अगर आपको बहुत ज्यादा पीडीएफ फाइल को एडिट करने की जरूरत पड़ती है, तो फिर एडोब जैसे सॉफ्टवेयर को खरीद सकते हैं, अन्यथा आप चाहें, तो कुछ वेबसाइट की मदद भी ले सकते हैं।

Sejda

  • Sejda पीडीएफ एडिटिंग वेबसाइट है। यहां पर आप मैनुअल तरीके से कंटेंट को इरेज कर सकते हैं या फिर नए टेक्स्ट या इमेज को जोड़ सकते हैं।
  • टेक्स्ट और इमेज जोड़ने वाले बॉक्स को पेज पर कहीं भी ड्रैग ऐंड ड्रॉप किया जा सकता है।
  • सेजडा ऑनलाइन पीडीएफ एडिटर यूजर्स को मुफ्त में पीडीएफ फॉर्म भरने, एडिटिंग और पीडीएफ फाइल पर सिग्नेचर करने की सुविधा देता है।
  • आप मौजूदा पीडीएफ में टेक्स्ट को भी एडिट कर सकते हैं। पीडीएफ फाइल को आप अपने डेस्कटॉप से ड्रैग ऐंड ड्रॉप कर सकते हैं या फिर उसे गूगल डॉक्स फाइल से भी अपलोड करने की सुविधा है।
  • Sejda सेफ्टी के लिए एन्क्रिप्शन की सुविधा प्रदान करता है और एक बार पूरा होने पर आपकी फाइल्स स्थायी रूप से हटा दी जाती हैं।
  • यदि आप ऑनलाइन वर्जन का का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो यहां डेस्कटॉप का विकल्प भी मौजूद है।

वेबसाइटः Sejda

PDFescape

  • PDFescape भी पीडीएफ फाइल को एडिट करने का एक ऑनलाइन विकल्प है। यहां आप पीडीएफ फाइल में कई सामग्री को जोड़ सकते हैं।
  • यह पीडीएफ एडिटर प्लेटफॉर्म आपको पीडीएफ एडिटिंग, एनोटेशन जोड़ने, फॉर्म को एडिट करने की सुविधा देता है।
  • यहां पर डॉक्यूमेंट को बस एक सिंपल टूल के जरिए शेयर करने की सुविधा मिलती है।
  • पीडीएफ फाइल को हर कोई एक्सेस न करे, इसके पासवर्ड से प्रोटेक्ट करने की सुविधा मिलती है।
  • यदि आप ऑनलाइन एडिट नहीं करना चाहते हैं, तो सेजडा की तरह PDFescape का भी एक डेस्कटॉप वर्जन है।

वेबसाइटः PDFescape

Formswift

  • फ्री पीडीएफ एडिटर के तौर पर Formswift भी आपके लिए एक अच्छा ऑनलाइन विकल्प हो सकता है।
  • पीडीएफ एडिटिंग के अलावा, फॉर्मस्विफ्ट यूजर्स को वर्ड डॉक्यूमेंट और इमेज को एडिट करने की सुविधा देता है।
  • यदि आप चाहें, तो अपने पीडीएफ को वर्ड डॉक्यूमेंट भी कंवर्ट कर सकते हैं।
  • अगर आपके पास कोई कागजी डॉक्यूमेंट है, तो यह उसे भी पीडीएफ में कंवर्ट करने की सुविधा देता है।
  • अपने मोबाइल डिवाइस पर डॉक्यूमेंट की एक फोटो ले लें और फिर उसे पीडीएफ में बदलने के लिए आपको फॉर्मस्विफ्ट पर अपलोड करना होगा।

वेबसाइटः Formswift

DocFly

  • DocFly भी ऑनलाइन पीडीएफ एडिटिंग वेबसाइट है। हालांकि यहां पर आप प्रति माह तीन पीडीएफ फाइल ही फ्री में एडिट कर सकते हैं।
  • इस सूची के अन्य टूल की तरह आप अपनी पीडीएफ फाइल को ऑनलाइन एडिट करने के लिए ड्रैग ऐंड ड्रॉप या उसे अपने कंप्यूटर से अपलोड करने का विकल्प चुन सकते हैं।
  • आप यहां पर कस्टम टेक्स्ट जोड़ सकते हैं, बैकग्राउंड कलर बदल सकते हैं, इमेज जोड़ सकते हैं या पीडीएफ फॉर्म को एडिट कर सकते हैं।
  • यहां फ्री सुविधा सीमित है। यह उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है, जिन्हें कभी-कभार ही पीडीएफ फाइल एडिट करने की जरूरत पड़ती है।

वेबसाइटः DocFly

PDF फाइल को एडिट करने का तरीका

ऊपर हमने आपको जिन वेबसाइट्स की जानकारियां दी हैं, उनकी मदद से पीडीएफ फॉर्म एडिट करने के साथ उसे नए सिरे से भी क्रिएट कर सकते हैं। पीडीएफ फाइल्स को एडिट करने के लिए बस डॉक्यूमेंट को अपने कंप्यूटर से अपलोड करने की जरूरत पड़ती है। फिर जानकारी बदलने के लिए एडिटिंग टूल की मदद ले सकते हैं। ऑनलाइन पीडीएफ एडिटिंग के दौरान ध्यान रखना होगा कि फाइल की साइज क्या है। उदाहरण के लिए सेजेडा 50 मेगाबाइट (MB) से बड़े पीडीएफ को स्वीकार नहीं करता है। इसलिए फाइल को अपलोड करने के पहले डॉक्यूमेंट की साइज की जांच कर लें।

मोबाइल से पीडीएफ फाइल्स को कैसे करें एडिट

कई बार मोबाइल पर पीडीएफ फाइल्स को एडिट या फिर उसमें कुछ करेक्शन करने की जरूरत पड़ जाती है।

  • अगर आईओएस यूजर हैं, तो इनबॉक्स और आईक्लाउड में बिना कोई थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल किए बिना पीडीएफ में एनोटेशन, टेक्स्ट एडिट, सिग्नेचर जोड़ने आदि जैसे कार्य किए जा सकते हैं। इसके लिए प्रिव्यू सेक्शन में बस पेन आइकन पर टैप करना होगा।
  • एंड्रॉयड पर यह कार्य इतना आसान नहीं है। यहां पर आपको थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल करना होगा। इसके लिए जोडो पीडीएफ रीडर ऐंड एडिटर (Xodo PDF Reader & Editor) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह ऐप एंड्रॉयड के साथ आईओएस को भी सपोर्ट करता है। इसकी मदद से पीडीएफ फाइल पर टिप्पणियां जोड़ सकते हैं, डिजिटल सिग्नेचर के साथ यह क्लाउड इंटीग्रेशन के साथ आता है।
  • आप एंड्रॉयड और आईओएस के लिए फॉक्सइट पीडीएफ एडिटर ऐप (Foxit PDF Editor) को भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें भी एनोटेशन, स्टैम्प, साइन पीडीएफ डॉक्यूमेंट के साथ पीडीएफ फाइल को दूसरे कई फॉर्मेट में कनवर्ट करने का विकल्प भी दिया गया है।

सवाल-जवाब (FAQs)

मैं Adobe Reader में PDF एडिट नहीं कर पा रहा हूं, क्या कारण हो सकता है?

अगर आप एडोब रीडर में पीडीएफ को एडिट नहीं कर सकते हैं, तो इसका कारण यह है कि फ्री एडोब रीडर पीडीएफ एडिटिंग की सुविधाओं की पेशकश नहीं करता है। अगर Adobe Reader पर पीडीएफ को एडिट करना चाहते हैं, तो फिर एडोब एक्रोबैट प्रो सदस्यता लेनी होगी। पीडीएफ फाइल को फ्री में एडिट करना चाहते हैं, तो फिर PDFgear की मदद भी ले सकते हैं। यह एडोब रीडर का अच्छा अल्टरनेटिव है।

मैं Adobe Acrobat DC में अपना PDF एडिट क्यों नहीं कर सकता?

आप एडोब एक्रोबैट प्रो डीसी का उपयोग कर रहे हैं और आप अभी भी अपने पीडीएफ को एडिट नहीं कर पा रहे हैं, तो फिर ऐसा इसलिए है, क्योंकि पीडीएफ को पीडीएफ एडिटिंग के लिए प्रतिबंधित किया गया है या पासवर्ड से संरक्षित किया गया है। समस्या को सॉल्व करने के लिए आपको पीडीएफ को अनलॉक करना होगा।

Adobe के बिना PDF को कैसे एडिट कर सकता हूं?

Adobe Acrobat या Adobe Reader के बिना किसी PDF डॉक्यूमेंट को एडिट करने के लिए आप DocFly, Formswift, PDFescape, Sejda, PDFgear आदि का उपयोग कर सकते हैं। ये निःशुल्क ऑनलाइन पीडीएफ एडिटर हैं, जो आसानी से पीडीएफ डॉक्यूमेंट में एनोटेशन, मार्कअप, फॉर्म फील्ड, सिग्ननेचर आदि जोड़ने की सुविधा देता है।

The post फ्री में PDF Edit कैसे करें? जानें ऑनलाइन तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/pdf-edit-kaise-kare/feed/ 0