Redmi K100 Pro Max | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Nov 2026 09:25:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10000mAh बैटरी और पावरफुल 2nm प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है Redmi K100 Ultra, स्पेक्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/10000mah-battery-2nm-processor-and-periscope-camera-leaked-in-redmi-k100-ultra-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000mah-battery-2nm-processor-and-periscope-camera-leaked-in-redmi-k100-ultra-specifications/#respond Thu, 12 Nov 2026 09:25:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=207438 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi K100 Proरेडमी ने अगस्त महीने में अपनी होम मार्केट चीन में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max लॉन्च किए थे। वहीं अक्टूबर महीने में कंपनी Redmi K100 5G फोन लेकर आई थी। अब खबर आ रही है कि ब्रांड द्वारा इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल पर भी काम शुरू किया जा चुका […]

The post 10000mAh बैटरी और पावरफुल 2nm प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है Redmi K100 Ultra, स्पेक्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Redmi K100 Pro

रेडमी ने अगस्त महीने में अपनी होम मार्केट चीन में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max लॉन्च किए थे। वहीं अक्टूबर महीने में कंपनी Redmi K100 5G फोन लेकर आई थी। अब खबर आ रही है कि ब्रांड द्वारा इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल पर भी काम शुरू किया जा चुका है जो Redmi K100 Ultra नाम के साथ चाइना में लॉन्च होगा। चीनी टिपस्टर ​डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन लॉन्च से पहले ही रेडमी के100 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स लीक कर दी है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi K100 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के100 अल्ट्रा ब्रांड का सबसे पावरफुल मोबाइल फोन होगा। लीक में अनुमान जताया गया है कि इस स्मार्टफोन को या तो MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। या फिर रेडमी के100 अल्ट्रा में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस सीरीज में लॉन्च हुए तीनों स्मार्टफोन क्वालकॉम प्रोसेसर पर लाए गए हैं। ऐसे में K100 Ultra में भी स्नैपड्रैगन सीपीयू मिलने की ज्यादा उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi K100 Ultra में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जा सकता है। लीक की मानें तो इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का 3X Periscope कैमरा मिल सकता है। इस पेरिस्कोप सेंसर का साइज 1/1.95 इंच बताया गया है। वहीं मोबाइल का थर्ड सेंसर एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस हो सकता है। फिलहाल सेल्फी सेंसर की डिटेल सामने नहीं आई है।

पावर बैकअप के लिए रेडमी के100 अल्ट्रा को तगड़ी 10000mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक की मानें तो इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है और इसके साथ ही स्मार्टफोन में 50W wireless वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है। बताते चलें कि Redmi K100 में भी 10000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं Redmi K100 Pro को 8580एमएएच बैटरी और K100 Pro Max को 9070एमएएच बैटरी के साथ चीन में लॉन्च किया गया है।

Redmi K100 Pro Max

डिस्प्ले की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार रेडमी के100 अल्ट्रा 5जी फोन को कंपनी 2K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन पर लॉन्च करेगी। यह फ्लैट सर्फेस वाली OLED डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। गौरतलब है कि रेडमी के100 में 165Hz रिफ्रेश रेट और सीरीज के दोनों प्रो मॉडल्स में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन लगी है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि रेडमी के100 अल्ट्रा को भी 185हर्ट्ज़ डिस्प्ले पर लाया जा सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो लीक के मुताबिक Redmi K100 Ultra 5G फोन को मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा और डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। इस अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन में सीरीज के अन्य मॉडल्स की ही तरह BOSE के स्पीकर्स मिल सकते हैं। रेडमी के100 अल्ट्रा कब तक लॉन्च होगा और इसकी पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी, इसके लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

The post 10000mAh बैटरी और पावरफुल 2nm प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है Redmi K100 Ultra, स्पेक्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000mah-battery-2nm-processor-and-periscope-camera-leaked-in-redmi-k100-ultra-specifications/feed/ 0
9070mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz OLED स्क्रीन के साथ Redmi K100 Pro Max 5G लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-k100-pro-max-launched-with-9070mah-battery-and-185hz-screen/ https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-k100-pro-max-launched-with-9070mah-battery-and-185hz-screen/#respond Tue, 11 Aug 2026 13:39:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201794 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रेडमी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च हो गया है। यह मिसाल Redmi K100 Pro Max ने पेश की है जिसमें 9070mAh Battery और 100W फास्ट चार्जिंग की ताकत मौजूद है। यह नए पावरफुल स्मार्टफोन को चाइना में पेश किया गया है। रेडमी के100 प्रो मैक्स के साथ ही कंपनी Redmi K100 Pro 5G […]

The post 9070mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz OLED स्क्रीन के साथ Redmi K100 Pro Max 5G लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च हो गया है। यह मिसाल Redmi K100 Pro Max ने पेश की है जिसमें 9070mAh Battery और 100W फास्ट चार्जिंग की ताकत मौजूद है। यह नए पावरफुल स्मार्टफोन को चाइना में पेश किया गया है। रेडमी के100 प्रो मैक्स के साथ ही कंपनी Redmi K100 Pro 5G फोन भी लेकर आई है जिसकी पूरी जानकारी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। रेडमी के100 प्रो मैक्स की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi K100 Pro Max का प्राइस

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो रेडमी के100 प्रो मैक्स 5जी फोन चीन में कुल 5 मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 4199 युआन है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 59,390 रुपये के करीब है। इसी तरह 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 4799 युआन यानी तकरीबन 67,870 रुपये में लॉन्च किया गया है।

16GB RAM + 256GB Storage वाले रेडमी के100 प्रो मैक्स को 4599 युआन में लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी के अनुसार तकरीबन 65,049 रुपये का पड़ेगा। 16GB RAM वाले इस फोन को 512GB मेमोरी के साथ 5199 युआन में लॉन्च किया गया है ​जो 73,540 रुपये के करीब है। 16GB RAM + 1TB Storage का रेट 5999 युआन यानी 84,850 रुपये के करीब है।

Redmi K100 Pro Max का कैमरा

सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के100 प्रो मैक्स 5जी फोन में 32 मेगा​पिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस फोन के फ्रंट कैमरा से 30fps 4K video रिकॉर्डिंग की जा सकती है। K100 Pro Max रेडमी का 200MP Camera वाला फोन है। फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

रेडमी के100 प्रो मैक्स के बैक पैनल पर एफ/1.69 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल 5X Periscope Telephoto लेंस मौजूद है जो 100X zoom के साथ ही 10X lossless zoom पर भी कैप्चर कर सकता है। फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल HD Ultra-Wide एंगल कैमरा भी दिया गया है।

Redmi K100 Pro Max की बैटरी

पावर बैकअप के लिए रेडमी के100 प्रो मैक्स 5जी फोन को तगड़ी 9070mAh battery के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन में Xiaomi Surge G2 चिप लगाई है जो यूजर्स पैटर्न और बैटरी कंजप्शन को देखते हुए बैटरी हेल्थ बरकरार रखने में मदद करेगी। इस तकनीक के चलते बार बार फोन चार्ज करने के ​बाद भी Redmi K100 Pro Max लंबा समय तक काम कर सकेगी।

रेडमी के100 प्रो मैक्स को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को इस 5जी फोन में 50W wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगी। Redmi K100 Pro Max से दूसरे स्मार्टफोन भी चार्ज किए जा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने मोबाइल में 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse चार्जिंग तकनीक भी दी है।

Redmi K100 Pro Max की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के100 प्रो मैक्स 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.63गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.61गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस रेडमी फोन में LPDDR5X Ultra RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है।

हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो, इसके लिए के100 प्रो मैक्स में 6300mm कूलिंग चैंबर दिया गया है। यह मोबाइल में पैदा हो रही गर्मी को तेजी फैलाकर मोबाइल ठंडा रखने में मदद करेगी। वहीं गेमिंग एक्सपीरियंस को स्मूथ बनाए रखने के लिए रेडमी के100 प्रो मैक्स में AI-dedicated D2 graphics चिप भी लगाई गई है जो गेम में ग्राफिक्स हाई क्वॉलिटी पर रखेगी।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi K100 Pro Max में 2608 × 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह flat OLED है जिसे एनर्जी एफिशियंट रखने के लिए M11 luminescent मटेरियल पर बनाया गया है। इस रेडमी फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट और 1nit – 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है।

रेडमी के100 प्रो मैक्स को कंपनी ने USB 3.2 Gen 1 के साथ पेश किया है जो कनेक्टिविटी और डाटा ट्रांसफर में फायदेमंद साबित होगा। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए इस मोबाइल में JBL का 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम लगाया गया है जो धमाकेदार साउंड देगा। यह रेडमी फोन IP66/IP68/IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही तेल और गर्म चाय जैसे ​लिक्विड से भी बचाएगा।

The post 9070mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz OLED स्क्रीन के साथ Redmi K100 Pro Max 5G लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/200mp-camera-phone-redmi-k100-pro-max-launched-with-9070mah-battery-and-185hz-screen/feed/ 0
200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी के साथ Redmi K100 Pro लॉन्च, लगा है पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-launched-know-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-launched-know-price-features-and-specifications/#respond Tue, 11 Aug 2026 11:41:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201785 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने आज अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी के100 प्रो सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से दो नए मोबाइल Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max चीन में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही बड़ी बैटरी वाले फ्लैगशिप फोन हैं जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस […]

The post 200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी के साथ Redmi K100 Pro लॉन्च, लगा है पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने आज अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी के100 प्रो सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से दो नए मोबाइल Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max चीन में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही बड़ी बैटरी वाले फ्लैगशिप फोन हैं जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आए हैं। मैक्स मॉडल की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और रेडमी के100 प्रो के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आगे लिखी गई है।

Redmi K100 Pro डिजाइन

रेडमी के100 प्रो को कंपनी ने अंधेरे में चमकने वाले डिजाइन पर पेश किया है। इसे रेडमी ने Firefly Chasing Light ​डिजाइन का नाम दिया है। इस फोन में रियर ग्लास के नीचे फॉस्फोरेसेंट लेयर दी गई है जिसपर लाइट पेन से कोई भी डिजाइन बनाया जा सकता है। यह रोशनी में दिखेगा नहीं लेकिन अंधेरे में ग्लो करेगा। मोबाइल में कंपनी ने मैटल फ्रेम का इस्तेमाल किया है।

Redmi K100 Pro को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। यह मोबाइल शॉकप्रूफ बॉडी बना है जिसके चलते जमीन पर गिरने के बाद भी यह टूटेगा नहीं। मोबाइल के रियर कैमरा मॉड्यूल में ​तीन कैमरा सेंसर और फ्लैश लाइट के साथ Bose Speakers भी फिट किए गए हैं। यहां रियर कैमरा सेटअप में फ्लोटिंग ​रिंग लाइट भी लगी है जो नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग लाइट इफेक्ट देगी।

Redmi K100 Pro स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के100 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट सर्फेस पर बनी OLED स्क्रीन है जिसके लिए M11 luminous मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। ल्युमिनस मटेरियल एक एडवांस लाइट-इमिटिंग तकनीक है जो स्क्रीन की एनर्जी एफिशिएंसी, कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस को परफेक्ट बनाए रखने में मदद करती है। इस रेडमी 5जी फोन में यूजर्स को 185Hz रिफ्रेश रेट, 4800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।

Redmi K100 Pro 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट दिया गया है। यह स्टैंडर्ड स्नेपड्रैगन एलिट जेन 5 का ही कस्टमाइज्ड वर्जन है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस को कुछ कम कीमत पर उपलब्ध करा सकता है। इस चिपसेट में भी 4.6GHz की टॉप क्लॉक स्पीड मिलेगी। वहीं कंपनी का दावा है कि रेडमी के100 प्रो स्मार्टफोन 4.09 मिलियन AnTuTu Score अचीव कर सकता है। फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए इसमें LPDDR5X Ultra RAM लगाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी के100 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/3.0 अपर्चर व 10cm macro फोटोग्राफी में माहिर 50 मेगापिक्सल telephoto सेंसर और 8 मेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। यह नया रेडमी फोन 8K HDR और लॉसलेस क्रॉप ज़ूम के फीचर्स से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

ताकतवर कैमरा के साथ ही इस फोन में पावरफुल बैटरी भी लगाई गई है। Redmi K100 Pro 5G फोन को तगड़ी 8580mAh battery से लैस कर चाइना में लॉन्च किया गया है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल 50W wireless चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने रेडमी के100 प्रो 5जी फोन को 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

Redmi K100 Pro प्राइस

रेडमी के100 प्रो का प्राइस 52,300 रुपये के करीब है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट का रेट है जो 3699 युआन में लॉन्च हुआ है ​और इसमें 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है। इसी तरह 12जीबी+512जीबी वेरिएंट को 4299 युआन यानी तकरीबन 60,800 रुपये में लाया गया है। यह 16GB RAM वाला 5G फोन 256GB और 512GB मेमोरी पर क्रमश: 4099 युआन और 4699 युआन में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 58,000 रुपये और 66,400 रुपये के करीब है।

The post 200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी के साथ Redmi K100 Pro लॉन्च, लगा है पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-launched-know-price-features-and-specifications/feed/ 0
Redmi K100 Pro Max के कैमरा फीचर्स लॉन्च से पहले हुए कंफर्म, मिलेगा 200MP लेंस और 100x Zoom https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-camera-specifications-confirmed-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-camera-specifications-confirmed-before-launch/#respond Fri, 07 Aug 2026 07:33:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201578 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K100 Pro Max के लॉन्च से पहले कैमरा से जुड़ी कई अहम जानकारियों शेयर कर दी हैं। इसमें कैमरा सैंपल्स भी शामिल हैं। Redmi का दावा है कि यह अब तक का सबसे एडवांस कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और ऑडियो […]

The post Redmi K100 Pro Max के कैमरा फीचर्स लॉन्च से पहले हुए कंफर्म, मिलेगा 200MP लेंस और 100x Zoom first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K100 Pro Max के लॉन्च से पहले कैमरा से जुड़ी कई अहम जानकारियों शेयर कर दी हैं। इसमें कैमरा सैंपल्स भी शामिल हैं। Redmi का दावा है कि यह अब तक का सबसे एडवांस कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और ऑडियो सिस्टम से जुड़ी डिटेल्स भी कंफर्म की है। आइए, आगे डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi K100 Pro Max कैमरा डिटेल्स

Redmi K100 Pro Max में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। जो 16,384 × 12,288 पिक्सल तक की हाई-रिजॉल्यूशन फोटो कैप्चर करने सकेगा। इसके साथ 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जो 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। वहीं, तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होगा। जिसकी इक्विवेलेंट फोकल लेंथ 17mm है।

कंपनी के अनुसार यह ट्रिपल कैमरा सेटअप 17mm, 24mm, 48mm, 120mm और 240mm जैसी पांच अलग-अलग फोकल लेंथ को कवर पाएगा। इससे यूजर्स लैंडस्केप, पोर्ट्रेट और दूर मौजूद सब्जेक्ट्स की तस्वीरें आसानी से कैप्चर कर सकेंगे।

कैमरा सैंपल 

Redmi का कहना है कि 200MP सेंसर 2x और 3x लॉसलेस इन-सेंसर जूम भी उपलब्ध कराएगा। वहीं, OIS के साथ आने वाला पेरिस्कोप कैमरा लंबी दूरी की फोटोग्राफी के दौरान बेहतर स्टेबिलिटी और डिटेल्स प्रदान करेगा। कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल का नया फ्लैट डिजाइन भी पेश किया है। जिसमें फोन का रियर पैनल प्रीमियम और क्लीन लुक देता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को Cabernet Red, Flowing Gold White और Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश करेगी।

Redmi K100 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

Redmi K100 Pro Max में Bose-ट्यून्ड 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम मिलेगा। इसमें डुअल 1115D फुल-रेंज स्पीकर्स और 1620 सबवूफर दिया गया है। इसके साथ बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए फोन में बड़ा X-axis Linear Motor भी शामिल किया गया है।

Redmi K100 Pro Max फोन में 6.9-इंच OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसमें नया M11 एमिसिव मटेरियल उपयोग किया गया है। यह स्क्रीन 185Hz LTPO अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स पीक लोकल ब्राइटनेस, 90 प्रतिशत BT.2020 कलर गमट और 480Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।

परफॉरमेंस के लिए Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V-series चिपसेट दिया जाएगा। जिसके साथ AI Display Chip D2 भी मौजूद होगी। जिससे गेमिंग, AI फीचर्स और हाई-एंड ग्राफिक्स पर बेहतर अनुभव मिलेगा।

Redmi K100 Pro Max में 9,070mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। यहीं नही फोन 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

Redmi ने फिलहाल कैमरा और अन्य प्रमुख फीचर्स बता दिए हैं, लेकिन फोन की कीमत और सेल से जुड़ी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी। 200MP कैमरा, 5x पेरिस्कोप लेंस, 9,070mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 V-series चिप जैसे फीचर्स Redmi K100 Pro Max को प्रीमियम ऑप्शन बना सकते हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो 11 अगस्त के लॉन्च पर हम इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Redmi K100 Pro Max के कैमरा फीचर्स लॉन्च से पहले हुए कंफर्म, मिलेगा 200MP लेंस और 100x Zoom first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-camera-specifications-confirmed-before-launch/feed/ 0
Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9070mAh बैटरी, 11 अगस्त को लॉन्च होगा ये पावरफुल 5जी फोन https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-specs-leaked-with-9070mah-battery-185hz-screen-and-snapdragon-8-elite-gen-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-specs-leaked-with-9070mah-battery-185hz-screen-and-snapdragon-8-elite-gen-5/#respond Thu, 06 Aug 2026 09:31:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201515 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max 11 अगस्त को लॉन्च होंगे। कल ही कंपनी ने सीरीज के प्रो मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक की है जिसमें 200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी जैसी डिटेल्स सामने आई है। वहीं आज ब्रांड की ओर से रेडमी के100 प्रो मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी गई है। […]

The post Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9070mAh बैटरी, 11 अगस्त को लॉन्च होगा ये पावरफुल 5जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max 11 अगस्त को लॉन्च होंगे। कल ही कंपनी ने सीरीज के प्रो मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक की है जिसमें 200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी जैसी डिटेल्स सामने आई है। वहीं आज ब्रांड की ओर से रेडमी के100 प्रो मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी गई है। मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही इसकी बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले की जानकारी का खुलासा हो गया है।

Redmi K100 Pro Max की डिटेल्स

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि रेडमी के100 प्रो मैक्स 9070mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज के प्रो मॉडल से भी बड़ी है जिसमें 8580एमएएच बैटरी लगाई गई है। Redmi K100 Pro Max को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं साथ ही इस मोबाइल में 50W wireless चार्जिंग, 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse चार्जिंग भी मिलेगी।

स्क्रीन की बात करें तो Redmi K100 Pro Max को 6.9-इंच की फ्लैट स्क्रीन पर लॉन्च किया जा रहा है। ब्रांड के मुताबिक इस मोबाइल में M11 OLED luminescent मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा जो अपनी RGB super pixel अरेंजमेंट के चलते 1.5K स्क्रीन से भी कम बैटरी कन्ज्यूम करेगा और 2K डिस्प्ले से भी ज्यादा शार्प और ब्राइट दिखेगा।

रेडमी के100 प्रो मैक्स कंपनी का पहला 185Hz रिफ्रेश रेट वाला फोन बनेगा। यह अडेप्टिव रिफ्रेश रेट होगी जिसके चलते कई बड़े मोबाइल गेम्स में यूजर्स 185हर्ट्ज़ की स्मू​थनेस पा सकेंगे। गेमिंग की ही बात करें तो इस मोबाइल में AI-dedicated D2 graphics चिप भी लगाई जा रही है जो बेहतरीन ग्राफिक्स एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। वहीं मोबाइल में 480Hz टच सैंपलिंग रेट भी प्राप्त होगी।

redmi-k100-pro-series-china-launch-date-confirmed

Redmi K100 Pro Max 5G फोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल सीपीयू है जो 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 4.6GHz की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद कर सकते हैं कि चीन में यह अपकमिंग रेडमी फोन 16जीबी रैम पर पेश किया जा सकता है।

Redmi K100 Pro स्पेसिफिकेशन्स

लगे हाथ रेडमी के100 प्रो की बात करें तो इस मोबाइल को Snapdragon 8 Elite Gen 5 V प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्नेपड्रैगन एलिट जेन 5 का ही कस्टमाइज्ड वर्जन होगा जो स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कुछ कम रेट पर पेश होगा। कंपनी का दावा है कि Redmi K100 Pro स्मार्टफोन 4.09 मिलियन का एनटूटू स्कोर अचीव कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी के100 प्रो में 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ ultra-wide एंगल लेंस और telephoto सेंसर मौजूद रहेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 8580mAh battery मिलेगी और फोन की चार्जिंग क्षमता के100 प्रो मैक्स मॉडल जैसी ही रहेगी। इस फोन को 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा और इसपर भी 185Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।

The post Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9070mAh बैटरी, 11 अगस्त को लॉन्च होगा ये पावरफुल 5जी फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-specs-leaked-with-9070mah-battery-185hz-screen-and-snapdragon-8-elite-gen-5/feed/ 0
200MP कैमरा, 8580mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 185Hz OLED स्क्रीन! देखें Redmi K100 Pro की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-specifications-200mp-camera-8580mah-battery-100w-fast-charging-185hz-oled-display-and-snapdragon-8-elite-gen-5-v-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-specifications-200mp-camera-8580mah-battery-100w-fast-charging-185hz-oled-display-and-snapdragon-8-elite-gen-5-v-processor/#respond Wed, 05 Aug 2026 06:57:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201408 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रेडमी कंपनी आने वाली 11 अगस्त को के100 सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों मोबाइल्स पहले चाइना में पेश होंगे जो बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेंगे। बाजार में उतारने से पहले कंपनी ने रेडमी के100 प्रो 5जी […]

The post 200MP कैमरा, 8580mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 185Hz OLED स्क्रीन! देखें Redmi K100 Pro की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रेडमी कंपनी आने वाली 11 अगस्त को के100 सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों मोबाइल्स पहले चाइना में पेश होंगे जो बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेंगे। बाजार में उतारने से पहले कंपनी ने रेडमी के100 प्रो 5जी फोन की डिटेल्स सार्वजनिक कर दी है। इस मोबाइल के डिजाइन के साथ ही बैटरी, चार्जिंग, कैमरा और प्रोसेसर की जानकारी दे दी गई है।

Redmi K100 Pro डिजाइन

सबसे पहले फोन के डिजाइन की बात करें तो इस मोबाइल को Glowing Firefly ​डिजाइन पर भी लाया जाएगा। इसमें अंधेरे में चमकने वाला पैनल लगाया गया है। इस फोन में रियर ग्लास के नीचे फॉस्फोरेसेंट लेयर दी गई है जिसपर लाइट पेन से कोई भी डिजाइन बनाया जा सकता है। यह रोशनी में दिखेगा नहीं लेकिन अंधेरे में ग्लो करेगा। हालांकि यह तकनीक फोन के स्पेशल मॉडल में भी दी जाएगी।

इस फोन को मेटल फ्रेम पर बनाया गया है जिसमें फ्लैट ग्लास बैक दिया गया है। मोबाइल का रियर कैमरा मॉड्यूल उपरी ओर दिया गया है जिसमें ​तीन कैमरा सेंसर, एक फ्लैश और Bose Speakers फिट किए गए हैं। अभी तक सामने आई फोटोज़ में इस अपकमिंग फोन को Green और Red कलर में दिखाया गया है। रियर कैमरा सेटअप में फ्लोटिंग ​रिंग लाइट भी लगी है जो नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग लाइट इफेक्ट देगी।

Redmi K100 Pro स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी के100 प्रो 200MP Camera वाला फोन है। कंपनी की ओर से अनांउस ​कर दिया गया है कि इस मोबाइल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का मेन OIS सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्टफोन में एक ultra-wide एंगल लेंस और एक telephoto सेंसर भी लगाया जाएगा। ब्रांड के मुताबिक इस फोन में 10cm telephoto macro फोटोग्राफी और लॉसलेस क्रॉप ज़ूम मिलेगा।

पावर बैकअप के लिए Redmi K100 Pro को तगड़ी 8580mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि के100 प्रो अपने सेग्मेंट का सबसे ताकतवर बैटरी वाला फोन बनेगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। इसके अलावा रेडमी के100 प्रो 50W wireless चार्जिंग, 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse भी सपोर्ट करेगा।

Redmi K100 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 V प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी। यह स्टैंडर्ड स्नेपड्रैगन एलिट जेन 5 का ही कस्टमाइज्ड वर्जन है जो कुछ कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि यूजर्स को इस चिपसेट पर भी 4.6GHz की टॉप क्लॉक स्पीड मिलेगी। रेडमी का दावा है कि के100 प्रो स्मार्टफोन 4.09 मिलियन का एनटूटू स्कोर अचीव कर सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो रेडमी के100 प्रो 5जी फोन को 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फ्लैट सर्फेस पर बनी OLED स्क्रीन बताई गई है जिसमें M11 luminous मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट, 4800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद रहेगा।

redmi-k100-pro-series-china-launch-date-confirmed

Redmi K100 Pro 5G फोन को IP68 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस मोबाइल में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और कम दूरी तक वायरलेस कम्युनिकेशन स्थापित करने वाले UWB जैसे फीचर्स मौजूद रहेंगे। अंत में बताते चलें कि Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max इंडियन टाइम अनुसार 11 अगस्त की दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर अनाउंस किए जाएंगे।

The post 200MP कैमरा, 8580mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 185Hz OLED स्क्रीन! देखें Redmi K100 Pro की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-specifications-200mp-camera-8580mah-battery-100w-fast-charging-185hz-oled-display-and-snapdragon-8-elite-gen-5-v-processor/feed/ 0
Redmi K100 Pro सीरीज 11 अगस्त को चीन में होगी लॉन्च, पहली झलक आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-series-china-launch-date-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-series-china-launch-date-confirmed/#respond Fri, 31 Jul 2026 05:24:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201063 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi ने अपनी अगली फ्लैगशिप Redmi K100 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह सीरीज 11 अगस्त को चीन में लॉन्च होगी। Redmi ने यह भी शेयर किया है कि इस लाइनअप की शुरुआत Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max से होगी। जबकि बेस […]

The post Redmi K100 Pro सीरीज 11 अगस्त को चीन में होगी लॉन्च, पहली झलक आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi ने अपनी अगली फ्लैगशिप Redmi K100 Pro सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह सीरीज 11 अगस्त को चीन में लॉन्च होगी। Redmi ने यह भी शेयर किया है कि इस लाइनअप की शुरुआत Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max से होगी। जबकि बेस मॉडल Redmi K100 को बाद में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने K100 Pro Max का पहला आधिकारिक लुक भी दिखाया है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K100 Pro और Pro Max डिटेल्स

Redmi अपने पूर्व लॉन्च पैटर्न से अलग पहले Redmi K100 Pro और K100 Pro Max को लॉन्च करेगी। Xiaomi के प्रेसिडेंट Lu Weibing ने बताया है कि स्टैंडर्ड K100 को बंद नहीं किया गया है, बल्कि उसे बाद में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, K100 फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने वाला स्मार्टफोन होगा।

Redmi ने यह भी बताया कि इस साल मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों का असर उसकी प्रोडक्ट लाने के पैटर्न पर पड़ा है। इसी वजह से K100 सीरीज को सामान्य समय से पहले लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, Redmi K100 Pro 4,000 युआन (करीब 56,000 रुपये) के प्राइस सेगमेंट में आ सकता है।

Redmi K100 Pro Max कलर

लॉन्च से पहले Redmi ने K100 Pro Max का नया Cabernet Red कलर ऑप्शन भी दिखाया है। फोन में कलर-मैच्ड मेटल फ्रेम, इंटीग्रेटेड कैमरा आइलैंड और नया Floating Light Ring दिया गया है। यह लाइट रिंग म्यूजिक, कॉल, नोटिफिकेशन और Xiaomi AI Assistant के साथ सिंक होकर अलग-अलग लाइट इफेक्ट दिखा सकेगी।

Redmi K100 Pro सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस

हाल ही में आई Geekbench लिस्टिंग के जरिए सामने आया था कि Redmi K100 Pro सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज में 6.59-इंच और 6.9-इंच फ्लैट डिस्प्ले वाले मॉडल आ सकते हैं। दोनों में 185Hz रिफ्रेश रेट और Super Pixel तकनीक मिल सकती है। जो 1K डिस्प्ले जैसी पावर लेकर 2K जैसी विजुअल क्वालिटी देने का दावा करता है।

Redmi K100 Pro Max में 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Telemacro सपोर्ट के साथ), 9,000mAh से बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। अन्य फीचर्स के रूप में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP रेटिंग, सिमेट्रिक स्टीरियो स्पीकर्स और Bose-ट्यून 2.1-चैनल स्पीकर सिस्टम भी दिया जा सकता है।

ग्लोबल मार्केट में Poco ब्रांड के तहत हो सकती है एंट्री

रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में लॉन्च होने के बाद Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में क्रमशः Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Redmi K100 Pro सीरीज 11 अगस्त को चीन में होगी लॉन्च, पहली झलक आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-series-china-launch-date-confirmed/feed/ 0
Redmi K100 series 31 जुलाई को हो सकती है पेश, आएंगे पावरफुल स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-series-to-unveil-in-chinajoy-2026-from-31-july-to-3-august/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-series-to-unveil-in-chinajoy-2026-from-31-july-to-3-august/#respond Tue, 28 Jul 2026 07:07:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=200820 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी से जुड़ी खबर कई दिनों से सामने आ रही थी कि कंपनी अपनी ‘के00 सीरीज’ पर काम शुरू कर चुकी है जिसे जल्द ही टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। वहीं आज ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है कि कंपनी 31 जुलाई को Redmi K100 series पेश कर […]

The post Redmi K100 series 31 जुलाई को हो सकती है पेश, आएंगे पावरफुल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी से जुड़ी खबर कई दिनों से सामने आ रही थी कि कंपनी अपनी ‘के00 सीरीज’ पर काम शुरू कर चुकी है जिसे जल्द ही टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। वहीं आज ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है कि कंपनी 31 जुलाई को Redmi K100 series पेश कर देगी। यह अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन सीरीज ब्रांड द्वारा आयोजित किए जा रहे ChinaJoy 2026 आयोजन में प्र​दर्शित की जाएगी।

Redmi K100 series लॉन्च डिटेल्स

कंपनी की ओर से बताया गया है कि वह चाइना में ChinaJoy exhibition की शुरुआत करने जा रही है। यह प्रदर्शनी 31 जुलाई से शुरू होगी और 3 अगस्त तक चलेगी। इसी एग्जीबिशन के मंच से रेडमी के100 सीरीज को टेक जगत के सामने पेश किया जाएगा। Redmi K100, Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max इसी चार दिवसीय प्रदर्शनी में पेश किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि रेडमी 100 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच किसी भी दिन पेश हो सकता है, फिलहाल तय तारीख सामने नहीं आई है।

Redmi K100 series स्पेसिफिकेशन्स

लीक के अनुसार आगामी रेडमी के100 प्रो और के100 प्रो मैक्स को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.74गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रेडमी के100 सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप के साथ लाए जा सकते हैं और चीन में 12जीबी रैम पर लॉन्च हो सकते हैं।

Redmi K100 Pro 5G फोन को 185Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। चर्चा है कि इस मोबाइल में 6.59 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं Redmi K100 Pro Max में करीब 7 इंच की स्क्रीन दिए जाने की बात लीक में सामने आ रही है जिसपर 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। यह भी फ्लैट पैनल वाली OLED डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।

redmi-k90-ultra-launch-date-china-confirmed
K90

फोटोग्राफी के लिए अपकमिंग Redmi K100 Pro को 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लाया जा सकता है। यह मोबाइल का मेन सेंसर बताया जा रहा है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 8500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Redmi K100 Pro Max को 9000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है और इसमें भी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में मिलिट्री ग्रेड बॉडी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

The post Redmi K100 series 31 जुलाई को हो सकती है पेश, आएंगे पावरफुल स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-series-to-unveil-in-chinajoy-2026-from-31-july-to-3-august/feed/ 0
Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Redmi K100 Pro Max फोन, डिटेल्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-specifications-leak-snapdragon-8-elite-gen-5/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-specifications-leak-snapdragon-8-elite-gen-5/#respond Tue, 14 Jul 2026 11:05:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199925 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi अपनी K सीरीज में जल्द ही एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K100 Pro Max लॉन्च कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है। टिप्सटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर K100 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन […]

The post Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Redmi K100 Pro Max फोन, डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Redmi अपनी K सीरीज में जल्द ही एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K100 Pro Max लॉन्च कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है। टिप्सटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर K100 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन बड़े डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, हाई-एंड कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K100 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार, Redmi K100 Pro Max में करीब 7 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। खास बात यह है कि यह डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस हाई रिफ्रेश रेट से गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव तगड़ा मिल सकता है। फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया यूजर्स के लिए भी अच्छा विकल्प बना सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में Redmi K100 Pro Max पावरफुल हो सकता है। लीक में बताया गया है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस पावरफुल चिप के साथ एक इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप मिलने की बात कही गई है। फोन में बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए बड़ा मोटर और बेहतर हैप्टिक फीडबैक सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है।

कैमरा की बात करें तो Redmi K100 Pro Max दमदार हो सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। जो बेहतर जूम और लंबी दूर की तस्वीरें कैप्चर करने में मदद कर सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह फोन फोटोग्राफी के मामले में प्रीमियम ऑप्शन बन सकता है।

बैटरी की बात करें तो Redmi K100 Pro Max में करीब 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए दमदार विकल्प बना सकती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलने की उम्मीद है।

सिक्योरिटी के लिए Redmi K100 Pro Max में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह मौजूदा ऑप्टिकल सेंसर की तुलना में ज्यादा फास्ट और सुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

लॉन्च के बाद Redmi K100 Pro Max का मुकाबला OnePlus, iQOO, Realme और अन्य कंपनियों के फ्लैगशिप फोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर कीमत, खूबियां और लॉन्च टाइमलाइन सामने आने के बाद ही समझ आएगी।

आखिर में आपको बताते चलें कि फिलहाल Redmi K100 Pro Max को लेकर यह जानकारी लीक पर आधारित है। इसलिए आगे के अपडेट के वेट करना सही होगा। 91मोबाइल्स पर आगे के जानकारी के लिए बने रहें।

The post Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Redmi K100 Pro Max फोन, डिटेल्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-specifications-leak-snapdragon-8-elite-gen-5/feed/ 0
Redmi K100 सीरीज अगस्त में हो सकती है लॉन्च, K100 Pro Max को लेकर भी सामने आया बड़ा अपडेट https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-launch-timeline-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-launch-timeline-leak/#respond Fri, 03 Jul 2026 06:53:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199269 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Redmi K90 Pro Max Redmi अपनी अगली फ्लैगशिप K-सीरीज पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K100 सीरीज अगस्त 2026 में एंट्री ले सकती है। एक नए लीक में यह भी सामने आया है कि इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Redmi K100 Pro Max इस साल नहीं आएगा। बताया जा रहा है […]

The post Redmi K100 सीरीज अगस्त में हो सकती है लॉन्च, K100 Pro Max को लेकर भी सामने आया बड़ा अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Redmi K90 Pro Max

Redmi अपनी अगली फ्लैगशिप K-सीरीज पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K100 सीरीज अगस्त 2026 में एंट्री ले सकती है। एक नए लीक में यह भी सामने आया है कि इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Redmi K100 Pro Max इस साल नहीं आएगा। बताया जा रहा है कि इसे Qualcomm के अगली पीढ़ी के 2nm फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ 2027 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है। आइए, संभावित डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K100 Pro Max लॉन्च टाइमलाइन लीक

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर से लैस अपकमिंग Redmi फ्लैगशिप फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। रिपोर्ट में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Redmi K100 Pro Max हो सकता है। फिलहाल इसकी लॉन्च टाइमलाइन 2027 की पहली छमाही बताई गई है। यानी Redmi K100 सीरीज के बाकी मॉडल्स आने के बाद यह डिवाइस बाजार में आ सकता है।

मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट

लीक के अनुसार Qualcomm का अगला फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट TSMC की 2nm N2P प्रोसेस पर तैयार होगा। इसमें Qualcomm की नई Oryon CPU आर्किटेक्चर देखने को मिल सकती है। जिसमें दो Prime Core, तीन Performance Core और तीन Efficiency Core शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके Prime Core की क्लॉक स्पीड 5GHz से ज्यादा हो सकती है, जिससे यह अब तक के सबसे फास्ट Android प्रोसेसर में से एक बन सकता है। यही चिप Redmi K100 Pro Max में दी जा सकती है।

Redmi K100 Pro Max फ्लैगशिप फोन में लंबे समय तक हाई-परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए एडवांस कूलिंग सिस्टम भी मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में एक्टिव कूलिंग फैन मिलने की भी संभावना जताई गई है।

अगस्त में लॉन्च हो सकती है Redmi K100 सीरीज

Redmi K100 Pro Max के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन शुरुआती Redmi K100 और Redmi K100 Pro के अगस्त 2026 में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है।

संभावित स्पेसिफिकेशंस

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K100 सीरीज में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो के लाइनअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर्स, बड़ा X-Axis वाइब्रेशन मोटर और IP रेटिंग के साथ वाटर-रेसिस्टेंट डिजाइन भी मिल सकता है।

बता दें कि Redmi ने K100 सीरीज या Redmi K100 Pro Max के लॉन्च को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। फिलहाल सामने आई सभी जानकारियां लीक्स और टिप्स्टर की रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। ऐसे में लॉन्च के समय फीचर्स और टाइमलाइन में बदलाव संभव हो सकता है। हम आपको आगे भी फोंस को लेकर अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Redmi K100 सीरीज अगस्त में हो सकती है लॉन्च, K100 Pro Max को लेकर भी सामने आया बड़ा अपडेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/redmi-k100-pro-max-launch-timeline-leak/feed/ 0