Redmi K100 चीन में 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, Snapdragon 8 Elite और 165Hz डिस्प्ले से लैस

Join Us icon

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Redmi K100 लॉन्च कर दिया है। इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। यही नहीं Bose द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर भी हैं। Redmi K100 को तीन रैम और स्टोरेज वैरियंट में बाजार में उतारा गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की फुल डिटेल्स जानते हैं।

Redmi K100 के स्पेसिफिकेशंस

Redmi K100 में 6.83 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है। इस पर 2772 × 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz मल्टी-फिंगर टच रिपोर्ट रेट सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के दौरान इसका इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 3,500Hz तक है। डिस्प्ले में 3,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 12-बिट कलर डेप्थ और DCI-P3 कलर गमट तकनीक मिलती है। इसमें Dolby Vision, HDR10+, HDR Vivid और फुल ब्राइटनेस DC डिमिंग का सपोर्ट भी है।

Redmi K100 फोन में मेटल फ्रेम और फाइबरग्लास बैक दिया गया है। इसकी मोटाई 8.65mm और वजन 234.5 ग्राम है। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलेगी।

Redmi K100 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह दूसरी पीढ़ी की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है और इसकी क्लॉक स्पीड 4.32GHz तक है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन में 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के विकल्प दिए गए हैं।

गेमिंग के लिए Redmi K100 में D2 AI डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप लगाई गई है। जो 12nm प्रोसेस पर बनी है। यह 1.5K रेजोल्यूशन पर सुपर रिजॉल्यूशन, फ्रेम इंटरपोलेशन और सुपर HDR जैसे फीचर्स को एक साथ सपोर्ट करती है। कंपनी ने गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई गेम्स को भी ऑप्टिमाइज किया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन में HyperOS 4 मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi K100 में OIS सपोर्ट वाला 50MP Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 1/1.55 इंच का सेंसर मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi K100 में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 28 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट वाली बैटरी टेक्नोलॉजी और 957Wh/L एनर्जी डेंसिटी मिलती है। कंपनी के अनुसार, फोन रोज के उपयोग में 2.43 दिन तक चल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट PPS तकनीक वाली चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है।

अन्य फीचर्स में Bose द्वारा ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर, X-axis लीनियर मोटर, IR ब्लास्टर, NFC, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 शामिल हैं। फोन में USB 2.0 पोर्ट दिया गया है।

Redmi K100 की कीमत

Redmi K100 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 3,499 युआन (करीब 49,800 रुपये) है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज 4,099 युआन (करीब 58,400 रुपये) और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट 4,499 युआन (करीब 64,100 रुपये) में उपलब्ध होगा। चीन में सरकारी सब्सिडी और पहली सेल के ऑफर्स के तहत फोन कम कीमत पर भी खरीदा जा सकेगा। इसकी पहली सेल चीन में 31 अक्टूबर को शुरू होगी। यह Black, Snow Rock White और Firefly Green कलर ऑप्शन में मिलेगा।



LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here