
Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max 11 अगस्त को लॉन्च होंगे। कल ही कंपनी ने सीरीज के प्रो मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक की है जिसमें 200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी जैसी डिटेल्स सामने आई है। वहीं आज ब्रांड की ओर से रेडमी के100 प्रो मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी गई है। मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही इसकी बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले की जानकारी का खुलासा हो गया है।
Redmi K100 Pro Max की डिटेल्स
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि रेडमी के100 प्रो मैक्स 9070mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज के प्रो मॉडल से भी बड़ी है जिसमें 8580एमएएच बैटरी लगाई गई है। Redmi K100 Pro Max को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं साथ ही इस मोबाइल में 50W wireless चार्जिंग, 27W wired reverse और 22.5W wireless reverse चार्जिंग भी मिलेगी।
स्क्रीन की बात करें तो Redmi K100 Pro Max को 6.9-इंच की फ्लैट स्क्रीन पर लॉन्च किया जा रहा है। ब्रांड के मुताबिक इस मोबाइल में M11 OLED luminescent मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा जो अपनी RGB super pixel अरेंजमेंट के चलते 1.5K स्क्रीन से भी कम बैटरी कन्ज्यूम करेगा और 2K डिस्प्ले से भी ज्यादा शार्प और ब्राइट दिखेगा।
रेडमी के100 प्रो मैक्स कंपनी का पहला 185Hz रिफ्रेश रेट वाला फोन बनेगा। यह अडेप्टिव रिफ्रेश रेट होगी जिसके चलते कई बड़े मोबाइल गेम्स में यूजर्स 185हर्ट्ज़ की स्मूथनेस पा सकेंगे। गेमिंग की ही बात करें तो इस मोबाइल में AI-dedicated D2 graphics चिप भी लगाई जा रही है जो बेहतरीन ग्राफिक्स एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। वहीं मोबाइल में 480Hz टच सैंपलिंग रेट भी प्राप्त होगी।
Redmi K100 Pro Max 5G फोन को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल सीपीयू है जो 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है और 4.6GHz की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद कर सकते हैं कि चीन में यह अपकमिंग रेडमी फोन 16जीबी रैम पर पेश किया जा सकता है।
Redmi K100 Pro स्पेसिफिकेशन्स
लगे हाथ रेडमी के100 प्रो की बात करें तो इस मोबाइल को Snapdragon 8 Elite Gen 5 V प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्नेपड्रैगन एलिट जेन 5 का ही कस्टमाइज्ड वर्जन होगा जो स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कुछ कम रेट पर पेश होगा। कंपनी का दावा है कि Redmi K100 Pro स्मार्टफोन 4.09 मिलियन का एनटूटू स्कोर अचीव कर सकता है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के100 प्रो में 200 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ ultra-wide एंगल लेंस और telephoto सेंसर मौजूद रहेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 8580mAh battery मिलेगी और फोन की चार्जिंग क्षमता के100 प्रो मैक्स मॉडल जैसी ही रहेगी। इस फोन को 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा और इसपर भी 185Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा।












