Tecno Spark 50 Pro 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 16 Jun 2026 06:18:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ आया नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 Pro https://www.91mobiles.com/hindi/new-smartphone-tecno-spark-50-pro-unveiled/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-smartphone-tecno-spark-50-pro-unveiled/#respond Tue, 16 Jun 2026 06:18:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198237 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno Spark 50 5G और Spark 50 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी कंपनी टेक्नो ने अब इसी सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से Tecno Spark 50 Pro ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है। यह भी एक 4G Smartphone है जो स्टाइलिश लुक, तगड़ी आईपी रेटिंग और […]

The post 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ आया नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno Spark 50 5G और Spark 50 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी कंपनी टेक्नो ने अब इसी सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से Tecno Spark 50 Pro ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है। यह भी एक 4G Smartphone है जो स्टाइलिश लुक, तगड़ी आईपी रेटिंग और iPhone जैसी लुक के साथ लाया गया है। नए टेक्नो फोन स्पार्क 50 प्रो की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Tecno Spark 50 Pro डिटेल्स

टेक्नो स्पार्क 50 प्रो MediaTek Helio G100 Ultimate चिपसेट पर पेश किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 5 लाख से ज्यादा का AnTuTu score अचीव कर सकता है।

Tecno Spark 50 Pro को कुछ हद तक आईफोन 17 प्रो मॉडल्स जैसी रियर लुक दी गई है। इसका कैमरा डिजाइन एप्पल फोन से मिलता-जुलता लगता है जिसमें दो कैमरा लेंस और एक डमी सेंसर के साथ ही एलइडी फ्लैश लगी है। कंपनी ने टेक्नो स्पार्क 50 प्रो को Ink Black, Titanium Grey, Midnight Blue, Dynamic Orange और Cloud White कलर में पेश किया है।

कैमरा मॉड्यूल की ही बात करें तो टेक्नो स्पार्क 50 प्रो 5जी फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.95-इंच वाला Sony LYT600 सेंसर है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Spark 50 Pro स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Tecno Spark 50 Pro 4G स्मार्टफोन को 6.78-इंच की स्क्रीन पर लाया गया है। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली पंच-होल डिस्प्ले है जिसे आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि यह एसजीएस सर्टिफाइड स्मार्टफोन है जो इसे ड्रॉप रजिस्टेंस बनाता है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP69+IP69 रेटिंग दी गई है।

पावर बैकअप के ​लिहाज से टेक्नो स्पार्क 50 प्रो 4जी स्मार्टफोन को कंपनी ने दो अलग अलग मॉडल्स में पेश किया है। कुछ मार्केट्स में जहां यह मोबाइल 5,600mAh dual-cell बैटरी पर बेचा जाएगा। तो वहीं कुछ बाजारों में single-cell 6,000mAh battery पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएंगे। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Tecno Spark 50 Pro एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर लायास गया है जिसमें कई AI फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी की ओर से इस सस्ते स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में ही यह स्मार्टफोन कुछ विदेशी बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage मिलेगी।

The post 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग के साथ आया नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 Pro first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-smartphone-tecno-spark-50-pro-unveiled/feed/ 0
Tecno Spark 50 Pro 4G FCC पर लिस्ट, 5600mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-50-pro-4g-fcc-listing-5600mah-battery-60w-fast-charging-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-50-pro-4g-fcc-listing-5600mah-battery-60w-fast-charging-launch-soon/#respond Tue, 05 May 2026 06:42:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195614 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Tecno अपने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट को आगे बढ़ा सकता है। कंपनी का अपकमिंग Tecno Spark 50 Pro 4G लगातार सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ रहा है, जिससे लगता है कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। इससे पहले इस डिवाइस को EEC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था। जहां इसका मॉडल नंबर “K05” और नाम […]

The post Tecno Spark 50 Pro 4G FCC पर लिस्ट, 5600mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Tecno अपने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट को आगे बढ़ा सकता है। कंपनी का अपकमिंग Tecno Spark 50 Pro 4G लगातार सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ रहा है, जिससे लगता है कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। इससे पहले इस डिवाइस को EEC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था। जहां इसका मॉडल नंबर “K05” और नाम Tecno Spark 50 Pro सामने आया था। वहीं, अब यह स्मार्टफोन FCC डेटाबेस पर लिस्ट हो गया है। यहां इसके अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

FCC लिस्टिंग के अनुसार Tecno Spark 50 Pro 4G को FCC ID “2ADYY-K05” के साथ 20 मार्च 2026 को अप्रूवल मिला है। इस लिस्टिंग में डिवाइस के चार्जर की जानकारी भी सामने आई है। जहां “U600TSA (CY)/U600TSA(KY)” मॉडल नंबर वाले अडैप्टर का जिक्र है, जो अलग-अलग रीजन के लिए हो सकते हैं। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन 60W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, जो इस सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Tecno Spark 50 Pro 4G डिवाइस में 5600mAh की बड़ी बैटरी (रेटेड 5430mAh) मिलने की जानकारी सामने आई है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। वहीं, सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन “K05-16.2.0” वर्जन के साथ आ सकता है। जिससे उम्मीद है यह लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हो सकता है।

मेमोरी वैरियंट की बात करें तो FCC लेबल से पता चला है कि Tecno Spark 50 Pro 4G स्मार्टफोन कम से कम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। डिजाइन के लिहाज से भी यह डिवाइस थोड़ा अलग हो सकता है। लीक स्कीमैटिक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जो दोनों कार्नर तक फैला हुआ दिख रहा है और हल्का उठा हुआ है। इस मॉड्यूल में ऊपर की तरफ एक पिल-शेप कटआउट और नीचे सर्कुलर कैमरा स्लॉट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा NFC सपोर्ट का संकेत भी मिला है। साथ ही अतिरिक्त सर्कुलर कटआउट्स भी दिए जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Tecno Spark 50 Pro 4G स्मार्टफोन में GSM, WCDMA, 4G, 5G, ब्लूटूथ, डुअल-बैंड WiFi (2.4GHz/5GHz) और GPS जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल Tecno ने Spark 50 Pro 4G के लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स इस बात का इशारा हैं कि यह स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकता है। आने वाले दिनों में इसके और फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Tecno Spark 50 Pro 4G FCC पर लिस्ट, 5600mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/tecno-spark-50-pro-4g-fcc-listing-5600mah-battery-60w-fast-charging-launch-soon/feed/ 0