
Tecno अपने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट को आगे बढ़ा सकता है। कंपनी का अपकमिंग Tecno Spark 50 Pro 4G लगातार सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ रहा है, जिससे लगता है कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। इससे पहले इस डिवाइस को EEC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था। जहां इसका मॉडल नंबर “K05” और नाम Tecno Spark 50 Pro सामने आया था। वहीं, अब यह स्मार्टफोन FCC डेटाबेस पर लिस्ट हो गया है। यहां इसके अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
FCC लिस्टिंग के अनुसार Tecno Spark 50 Pro 4G को FCC ID “2ADYY-K05” के साथ 20 मार्च 2026 को अप्रूवल मिला है। इस लिस्टिंग में डिवाइस के चार्जर की जानकारी भी सामने आई है। जहां “U600TSA (CY)/U600TSA(KY)” मॉडल नंबर वाले अडैप्टर का जिक्र है, जो अलग-अलग रीजन के लिए हो सकते हैं। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन 60W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, जो इस सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो Tecno Spark 50 Pro 4G डिवाइस में 5600mAh की बड़ी बैटरी (रेटेड 5430mAh) मिलने की जानकारी सामने आई है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। वहीं, सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन “K05-16.2.0” वर्जन के साथ आ सकता है। जिससे उम्मीद है यह लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हो सकता है।
मेमोरी वैरियंट की बात करें तो FCC लेबल से पता चला है कि Tecno Spark 50 Pro 4G स्मार्टफोन कम से कम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। डिजाइन के लिहाज से भी यह डिवाइस थोड़ा अलग हो सकता है। लीक स्कीमैटिक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जो दोनों कार्नर तक फैला हुआ दिख रहा है और हल्का उठा हुआ है। इस मॉड्यूल में ऊपर की तरफ एक पिल-शेप कटआउट और नीचे सर्कुलर कैमरा स्लॉट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा NFC सपोर्ट का संकेत भी मिला है। साथ ही अतिरिक्त सर्कुलर कटआउट्स भी दिए जा सकते हैं।
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Tecno Spark 50 Pro 4G स्मार्टफोन में GSM, WCDMA, 4G, 5G, ब्लूटूथ, डुअल-बैंड WiFi (2.4GHz/5GHz) और GPS जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल Tecno ने Spark 50 Pro 4G के लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स इस बात का इशारा हैं कि यह स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकता है। आने वाले दिनों में इसके और फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













