
Tecno Spark 50 5G और Spark 50 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी कंपनी टेक्नो ने अब इसी सीरीज का ‘प्रो’ मॉडल ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से Tecno Spark 50 Pro ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है। यह भी एक 4G Smartphone है जो स्टाइलिश लुक, तगड़ी आईपी रेटिंग और iPhone जैसी लुक के साथ लाया गया है। नए टेक्नो फोन स्पार्क 50 प्रो की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Spark 50 Pro डिटेल्स
टेक्नो स्पार्क 50 प्रो MediaTek Helio G100 Ultimate चिपसेट पर पेश किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 5 लाख से ज्यादा का AnTuTu score अचीव कर सकता है।

Tecno Spark 50 Pro को कुछ हद तक आईफोन 17 प्रो मॉडल्स जैसी रियर लुक दी गई है। इसका कैमरा डिजाइन एप्पल फोन से मिलता-जुलता लगता है जिसमें दो कैमरा लेंस और एक डमी सेंसर के साथ ही एलइडी फ्लैश लगी है। कंपनी ने टेक्नो स्पार्क 50 प्रो को Ink Black, Titanium Grey, Midnight Blue, Dynamic Orange और Cloud White कलर में पेश किया है।
कैमरा मॉड्यूल की ही बात करें तो टेक्नो स्पार्क 50 प्रो 5जी फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है। यह 1/1.95-इंच वाला Sony LYT600 सेंसर है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Spark 50 Pro स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Tecno Spark 50 Pro 4G स्मार्टफोन को 6.78-इंच की स्क्रीन पर लाया गया है। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली पंच-होल डिस्प्ले है जिसे आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। बताते चलें कि यह एसजीएस सर्टिफाइड स्मार्टफोन है जो इसे ड्रॉप रजिस्टेंस बनाता है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP69+IP69 रेटिंग दी गई है।
पावर बैकअप के लिहाज से टेक्नो स्पार्क 50 प्रो 4जी स्मार्टफोन को कंपनी ने दो अलग अलग मॉडल्स में पेश किया है। कुछ मार्केट्स में जहां यह मोबाइल 5,600mAh dual-cell बैटरी पर बेचा जाएगा। तो वहीं कुछ बाजारों में single-cell 6,000mAh battery पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएंगे। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
Tecno Spark 50 Pro एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर लायास गया है जिसमें कई AI फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी की ओर से इस सस्ते स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में ही यह स्मार्टफोन कुछ विदेशी बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage मिलेगी।











