Telecom News | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 13 Nov 2026 11:51:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले सस्ते प्रीपेड प्लान, मिलेगी 22 से 336 दिनों तक की वैलिडिटी https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launches-new-voice-only-prepaid-plans-without-internet-data-starting-rs-147/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launches-new-voice-only-prepaid-plans-without-internet-data-starting-rs-147/#respond Mon, 02 Nov 2026 12:47:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206975 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

एयरटेल और वीआई के बाद रिलायंस जियो ने भी अपने ग्राहकों के लिए नए वॉयस-ओनली प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान की खासियत है कि ये बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं और इनमें आपको कोई इंटरनेट डाटा नहीं मिलता है। ग्राहकों को सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा के लिए […]

The post Jio ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले सस्ते प्रीपेड प्लान, मिलेगी 22 से 336 दिनों तक की वैलिडिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एयरटेल और वीआई के बाद रिलायंस जियो ने भी अपने ग्राहकों के लिए नए वॉयस-ओनली प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान की खासियत है कि ये बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं और इनमें आपको कोई इंटरनेट डाटा नहीं मिलता है। ग्राहकों को सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा के लिए रिचार्ज करने का विकल्प मिलेगा। जियो के नए वॉयस-ओनली प्लान की शुरुआती कीमत 147 रुपये है और इनमें 22 दिनों से लेकर 336 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद कंपनी ने ये प्लान पेश किए हैं। इनका मकसद ऐसे ग्राहकों को किफायती रिचार्ज विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है।

Jio के 6 वॉयस-ओनली प्लान की डिटेल

चार नए वॉयस-ओनली प्लान के बाद जियो के पोर्टफोलियो में अब कुल छह बिना इंटरनेट वाले रिचार्ज प्लान हो गए हैं। इनमें चार प्लान कम वैलिडिटी के साथ आते हैं, जबकि दो प्लान लंबी वैलिडिटी का विकल्प देते हैं। सभी प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इनके साथ 300 से लेकर 3,600 SMS तक भी मिलते हैं।

प्लान की कीमत वैलिडिटी SMS बेनिफिट्स
147 रुपये 22 दिन 300 SMS
177 रुपये 28 दिन 300 SMS
196 रुपये 30 दिन 300 SMS
197 रुपये कैलेंडर मंथ 300 SMS
448 रुपये 84 दिन 1,000 SMS
1,748 रुपये 336 दिन 3,600 SMS

इन सभी रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, लेकिन मोबाइल इंटरनेट डाटा का कोई बेनिफिट नहीं है। हालांकि 448 रुपये और 1,748 रुपये वाले प्लान के साथ JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।

Jio के 147 और 177 रुपये वाले प्लान

जियो का 147 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लान 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। वहीं, 177 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और 300 SMS मिलते हैं। दोनों प्लान में इंटरनेट डाटा शामिल नहीं है।

177 रुपये वाले प्लान की तुलना जियो के 189 रुपये वाले वैल्यू प्लान से करें, तो दोनों में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, 177 रुपये वाले वॉयस-ओनली रिचार्ज की कीमत 12 रुपये कम है। 189 रुपये वाले प्लान में 2GB इंटरनेट डाटा भी मिलता है, जबकि 177 रुपये वाले प्लान में सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा है।

Jio के 196 और 197 रुपये वाले प्लान

जियो के 196 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS दिए जाते हैं। वहीं, 197 रुपये वाला प्लान कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इन दोनों प्लान में इंटरनेट डाटा की सुविधा नहीं है।

Jio के 448 और 1,748 रुपये वाले प्लान

लंबी वैलिडिटी वाले विकल्पों में जियो का 448 रुपये वाला प्लान शामिल है। इसमें 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1,000 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी दिया जाता है।

वहीं, 1,748 रुपये वाला प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3,600 SMS मिलते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स के तौर पर JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो लंबे समय तक सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं और बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते।

कुल मिलाकर देखें, तो जियो के ये रिचार्ज प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। इनमें वरिष्ठ नागरिक, फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक और ऐसे लोग शामिल हैं, जो मुख्य रूप से फोन कॉल और SMS के लिए सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, जिन ग्राहकों के घर या ऑफिस में वाई-फाई कनेक्शन है और उन्हें मोबाइल डाटा की जरूरत कम पड़ती है, वे भी इन प्लान का फायदा उठा सकते हैं। सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी ये विकल्प उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें सिर्फ इनकमिंग कॉल और OTP प्राप्त करने के लिए नंबर एक्टिव रखना होता है।

 

The post Jio ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले सस्ते प्रीपेड प्लान, मिलेगी 22 से 336 दिनों तक की वैलिडिटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-launches-new-voice-only-prepaid-plans-without-internet-data-starting-rs-147/feed/ 0
Vi ने चुपचाप बढ़ाए 84 दिन वाले रिचार्ज प्लान की कीमत, अब चुकाने होंगे इतने रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/vi-prepaid-recharge-plan-84-days-price-hike-rs-859-to-rs-899-benefits-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/vi-prepaid-recharge-plan-84-days-price-hike-rs-859-to-rs-899-benefits-details/#respond Wed, 28 Oct 2026 12:16:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206665 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप वोडाफोन आइडिया (Vi) के यूजर हैं, तो आपको झटका लग सकता है। कंपनी ने 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत चुपचाप बढ़ा दी है, जिसमें यूजर को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ गई है, लेकिन इसके फायदे पहले जैसे ही हैं। इस प्लान में यूजर […]

The post Vi ने चुपचाप बढ़ाए 84 दिन वाले रिचार्ज प्लान की कीमत, अब चुकाने होंगे इतने रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप वोडाफोन आइडिया (Vi) के यूजर हैं, तो आपको झटका लग सकता है। कंपनी ने 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत चुपचाप बढ़ा दी है, जिसमें यूजर को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ गई है, लेकिन इसके फायदे पहले जैसे ही हैं। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ दूसरे कई फायदे भी मिलते हैं, जिसमें Vi का मीडिया स्ट्रीमिंग ऐप भी शामिल है। इसके अलावा, यह टेलीकॉम कंपनी 84 दिन की वैलिडिटी वाले नौ अलग-अलग प्रीपेड प्लान पेश करती है। कीमत बढ़ने वाले नए पैक्स में से यह प्रीपेड प्लान 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता पैक है, जिसमें 5G डाटा मिलता है।

टेलीकॉम कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 859 रुपये वाले रिचार्ज पैक की नई कीमत अपडेट कर दी है। अब इस प्रीपेड प्लान के लिए यूजर को 899 रुपये खर्च करने होंगे यानी कीमत में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि मिलने वाले फायदे पहले जैसे ही हैं। Vi के 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 1.5GB 5जी डाटा मिलता है। जैसा कि पहले बताया गया है, इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। इसके साथ ही, ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

vi-prepaid-recharge-plan-84-days-price-hike

वीआई के इस रिचार्ज प्लान में यूजर को फ्री नाइट डाटा भी मिलता है। इसमें ग्राहक आधी रात से सुबह 6 बजे के बीच 5G डाटा का उपयोग कर सकते हैं और इस दौरान उनके प्रतिदिन के डाटा कोटे से कोई डाटा नहीं काटा जाता है। इसके अलावा, इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर और हर महीने 2GB तक का बैकअप डाटा भी मिलता है। इसके लिए यूजर से कोई अतिरिक्त शुल्क चार्ज नहीं किया जाता है। ग्राहक Vi ऐप के जरिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, Vi के 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। बता दें कि यह Vi का सबसे सस्ता प्लान है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 5G कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर Vi मूवीज एंड TV ऐप के जरिए फिल्में, TV शो और लाइव न्यूज भी देख सकते हैं। हालांकि 84 दिनों का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान 470 रुपये वाला पैक है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। मगर इस रिचार्ज प्लान में केवल 4G कनेक्टिविटी मिलती है।

Vi यूजर 548 रुपये वाले रिचार्ज पैक को भी चुन सकते हैं। इसमें 4G कनेक्टिविटी, 7GB डाटा, 84 दिनों की वैलिडिटी और बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के Vi मूवीज एंड TV ऐप का एक्सेस कर सकते हैं। इस लिस्ट में सबसे महंगा रिचार्ज पैक 1,599 रुपये का है, जिसमें अनलिमिटेड 5G डाटा, नेटफ्लिक्स का एक्सेस और रोजाना 100 SMS की सुविधा के साथ-साथ कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

The post Vi ने चुपचाप बढ़ाए 84 दिन वाले रिचार्ज प्लान की कीमत, अब चुकाने होंगे इतने रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vi-prepaid-recharge-plan-84-days-price-hike-rs-859-to-rs-899-benefits-details/feed/ 0
Airtel 200 रुपये वाले ओटीटी पैक के साथ दे रहा YouTube Premium, साथ में मिलेंगे 30GB डाटा और OTT के फायदे https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-200-prepaid-ott-top-up-youtube-premium-30gb-data-28-days-validity-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-200-prepaid-ott-top-up-youtube-premium-30gb-data-28-days-validity-benefits/#respond Fri, 23 Oct 2026 12:51:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206392 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

यदि आप एयरटेल (Airtel) के यूजर हैं, तो अब आपको YouTube Premium के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 200 रुपये वाले OTT टॉप-अप में YouTube Premium को शामिल किया है। इस ओटीटी पैक की खासबात यह है कि इसमें आपको 28 दिनों की […]

The post Airtel 200 रुपये वाले ओटीटी पैक के साथ दे रहा YouTube Premium, साथ में मिलेंगे 30GB डाटा और OTT के फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

यदि आप एयरटेल (Airtel) के यूजर हैं, तो अब आपको YouTube Premium के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 200 रुपये वाले OTT टॉप-अप में YouTube Premium को शामिल किया है। इस ओटीटी पैक की खासबात यह है कि इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। इसके अलावा, यूजर को Amazon Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV सहित कई एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है। इस नए फायदे के साथ यूजर अब बिना विज्ञापनों के YouTube वीडियो और म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही, वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है।

YouTube Premium के फायदे

Airtel के 200 रुपये वाले OTT पैक के साथ मिलने वाले YouTube Premium में नियमित वीडियो और Shorts देखते समय YouTube की ओर से दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ, आपको YouTube Music Premium का भी फायदा मिलता है। अगर यूजर चाहें, तो वीडियो डाउनलोड करके ऑफलाइन देख सकते हैं और सपोर्टेड वीडियो का ऑडियो बैकग्राउंड में सुन सकते हैं। हालांकि Shorts प्लेयर में बैकग्राउंड प्लेबैक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, वीडियो में क्रिएटर्स की ओर से शामिल किए गए स्पॉन्सरशिप मैसेज और कुछ प्रमोशन दिखाई दे सकते हैं।

30GB डाटा से साथ मिलेंगे ये OTT प्लेटफॉर्म

Airtel के इस टॉप-अप में 28 दिनों के लिए 30GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। YouTube Premium के अलावा इसमें यूजर्स को Amazon Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV समेत दूसरे OTT प्लेटफॉर्म के फायदे भी मिलते हैं। हालांकि अलग-अलग सेवाओं के सब्सक्रिप्शन टियर और डिवाइस से जुड़ी शर्तें अलग हो सकती हैं। रिचार्ज करने से पहले Airtel Thanks ऐप में उपलब्ध जानकारी जरूर देख लें। ध्यान देने वाली बात यह है कि 200 रुपये वाला पैक एक OTT टॉप-अप है। यह अपने आप में नया प्रीपेड कनेक्शन या आउटगोइंग कॉलिंग की वैलिडिटी देने वाला रिचार्ज नहीं है। इसका फायदा लेने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए।

कैसे क्लेम करें YouTube Premium

YouTube Premium का फायदा लेने के लिए सबसे पहले यूजर को 200 रुपये वाले टॉप-अप से रिचार्ज करना होगा। इसके बाद Airtel ऐप ओपन करें और Rewards & OTTs सेक्शन में जाकर YouTube Premium का ऑफर क्लेम करें। कंपनी के मुताबिक, इस पैक के साथ मिलने वाले एंटरटेनमेंट फायदे टॉप-अप की 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही समाप्त हो जाएंगे। इसलिए रिचार्ज करने के बाद सब्सक्रिप्शन जल्द क्लेम करना बेहतर रहेगा। घोषणा में यह गारंटी नहीं दी गई है कि रिडीम करने के बाद YouTube Premium की वैलिडिटी अलग से 28 दिनों के लिए शुरू होगी। पैक की वैलिडिटी खत्म होने के बाद ग्राहक दोबारा योग्य टॉप-अप खरीदकर YouTube Premium का फायदा क्लेम कर सकते हैं। यह सुविधा लागू नियमों और पात्रता की शर्तों के अधीन होगी।

किसके लिए फायदेमंद है यह पैक?

कुल मिलाकर देखें, तो यह पैक उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जो मोबाइल पर यूट्यूब देखना ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही, इस पैक में 30GB अतिरिक्त डाटा के साथ दूसरे OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है, जो इसे मनोरंजन के लिए एक बढ़िया विकल्प बनता है। हालांकि रिचार्ज से पहले यह जरूर चेक लें कि आपके नंबर पर एक्टिव बेस प्लान है या नहीं।

The post Airtel 200 रुपये वाले ओटीटी पैक के साथ दे रहा YouTube Premium, साथ में मिलेंगे 30GB डाटा और OTT के फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-200-prepaid-ott-top-up-youtube-premium-30gb-data-28-days-validity-benefits/feed/ 0
Jio का बिना इंटरनेट वाले प्लान, 448 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी, जानें फायदे https://www.91mobiles.com/hindi/jio-voice-only-prepaid-plans-without-internet-data-rs-448-rs-1748-validity-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-voice-only-prepaid-plans-without-internet-data-rs-448-rs-1748-validity-benefits/#respond Thu, 22 Oct 2026 13:06:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206294 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप रिलायंस जियो (Reliance Jio) के यूजर हैं और ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी मिली तो कंपनी की बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड प्लान को देख सकते हैं। बिना इंटरनेट वाले ये प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें आमतौर पर मोबाइल पर कॉलिंग की जरूरत होती है और […]

The post Jio का बिना इंटरनेट वाले प्लान, 448 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी, जानें फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप रिलायंस जियो (Reliance Jio) के यूजर हैं और ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी मिली तो कंपनी की बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड प्लान को देख सकते हैं। बिना इंटरनेट वाले ये प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें आमतौर पर मोबाइल पर कॉलिंग की जरूरत होती है और जो डाटा के लिए अलग से भुगतान नहीं करना चाहते है। आपको बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने ऐसे वॉयस-ओनली प्लान पेश किए थे। फिलहाल जियो के पोर्टफोलियो में 448 रुपये और 1,748 रुपये वाले दो वॉयस ओनली प्लान शामिल हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अलग-अलग वैलिडिटी और SMS बेनिफिट्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान की डिटेल

Jio का 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

जियो का 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 84 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 1,000 SMS मिलते हैं। हालांकि इस प्लान में यूजर को इंटरनेट नहीं मिलता है। अगर आपको इंटरनेट की जरूरत हैं, तो फिर अलग से डाटा पैक रिचार्ज कराना होगा।

इस प्लान के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो, इसमें आपको JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 84 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से इसका खर्च करीब 5.33 रुपये प्रतिदिन बैठता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बढ़िया है, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है।

Jio का 1,748 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

448 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के अलावा, जियो के पास 1,748 रुपये वाला वॉयस ओनली प्लान भी है। यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है, जो एक बार रिचार्ज कराकर लंबे समय तक कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। इस प्लान में 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3,600 SMS दिए जाते हैं। इसमें भी इंटरनेट डाटा शामिल नहीं है।

अन्य बेनिफिट्स की बात करें, तो ग्राहकों को JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वैलिडिटी के हिसाब से इस प्लान का खर्च करीब 5.20 रुपये प्रतिदिन बैठता है। बार-बार रिचार्ज कराने से बचने और पूरे साल के करीब कॉलिंग सुविधा बनाए रखने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

दोनों वॉयस प्लान में क्या है अंतर?

448 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी और 1,000 SMS मिलते हैं, जबकि 1,748 रुपये वाले प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी और 3,600 SMS दिए जाते हैं। दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioTV और JioAICloud के बेनिफिट्स शामिल हैं। मुख्य अंतर कीमत, वैलिडिटी और SMS की संख्या का है।

अगर आपको कुछ महीनों के लिए सिर्फ कॉलिंग चाहिए, तो 448 रुपये वाला प्लान आपके लिए सही हो सकता है। वहीं, लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता से बचना चाहते हैं, तो 1,748 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प है। हालांकि इंटरनेट डाटा की जरूरत पड़ने पर दोनों प्लान के साथ अलग से डाटा पैक लेना होगा।

The post Jio का बिना इंटरनेट वाले प्लान, 448 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी, जानें फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-voice-only-prepaid-plans-without-internet-data-rs-448-rs-1748-validity-benefits/feed/ 0
Airtel ने लॉन्च किए 185, 203 और 206 रुपये वाले सस्ते वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान, 300 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-voice-only-plans-rs-185-rs-203-rs-206-validity-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-voice-only-plans-rs-185-rs-203-rs-206-validity-benefits/#respond Mon, 19 Oct 2026 12:16:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=206090 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने TRAI के नए नियमों के तहत वॉयस और SMS वाले प्रीपेड प्लान (Airtel Voice-Only Plans) पेश किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 185 रुपये है। इसके साथ 203 रुपये और 206 रुपये वाले प्लान भी पेश किए गए हैं। खास बात यह है कि इन प्लान में मोबाइल डाटा नहीं मिलता […]

The post Airtel ने लॉन्च किए 185, 203 और 206 रुपये वाले सस्ते वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान, 300 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने TRAI के नए नियमों के तहत वॉयस और SMS वाले प्रीपेड प्लान (Airtel Voice-Only Plans) पेश किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 185 रुपये है। इसके साथ 203 रुपये और 206 रुपये वाले प्लान भी पेश किए गए हैं। खास बात यह है कि इन प्लान में मोबाइल डाटा नहीं मिलता है यानी ये प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है। इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और अलग-अलग वैलिडिटी का फायदा मिलता है।

airtel-voice-only-plans

Airtel का 185 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 185 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें किसी भी नेटवर्क पर लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग अनलिमिटेड है। इसके अलावा, कुल 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान में मोबाइल डाटा शामिल नहीं है। यह तीनों विकल्पों में सबसे कम कीमत वाला प्लान है।

Airtel का 203 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 203 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इसमें भी अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं। इस प्लान में भी इंटरनेट डाटा नहीं दिया जाता है। 185 रुपये वाले प्लान की तुलना में 18 रुपये ज्यादा खर्च करके यूजर्स दो दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी पा सकते हैं।

Airtel का 206 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 206 रुपये वाले प्लान में एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS दिए जाते हैं। इस प्लान में भी मोबाइल डाटा शामिल नहीं है। इसकी वैलिडिटी 30 दिनों के बजाय एक महीने के हिसाब से निर्धारित है।

तीनों प्लान में मिलेंगे ये फायदे

एयरटेल के तीनों वॉयस-ओनली प्लान में मुफ्त HelloTunes की सुविधा भी मिलती है। यूजर्स हर 30 दिनों में बिना अतिरिक्त शुल्क के एक ट्यून सेट कर सकते हैं।

प्लान वैलिडिटी फायदे
₹185 28 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS
₹203 30 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS
₹206 1 महीना अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS

किन यूजर्स के लिए उपयोगी हैं ये प्लान?

एयरटेल के नए वॉयस-ओनली प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें इंटरनेट डाटा की जरूरत कम पड़ती है। फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक, कॉलिंग के लिए दूसरा सिम रखने वाले लोग और इंटरनेट के लिए मुख्य रूप से Wi-Fi पर निर्भर रहने वाले यूजर्स इन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। इन प्लान के जरिए ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार 28 दिन, 30 दिन या एक महीने की वैलिडिटी चुन सकते हैं। यह लॉन्च TRAI के उस नियम के अनुरूप है, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को केवल वॉयस और SMS वाले रिचार्ज विकल्प देने हैं।

The post Airtel ने लॉन्च किए 185, 203 और 206 रुपये वाले सस्ते वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान, 300 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-voice-only-plans-rs-185-rs-203-rs-206-validity-benefits/feed/ 0
Airtel का 2,249 रुपये वाला सालाना प्लान: हर महीने करीब 187 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, पर साल भर में सिर्फ 30GB डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-2249-yearly-prepaid-plan-monthly-cost-187-rupees-validity-data-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-2249-yearly-prepaid-plan-monthly-cost-187-rupees-validity-data-benefits/#respond Fri, 16 Oct 2026 11:21:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205988 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Photo: ChatGPTभारती एयरटेल (Bharti Airtel) के पास अपने यूजर्स की जरूरत के हिसाब से हर तरह के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इनमें कुछ प्लान रोजाना डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देते हैं, जबकि कुछ लंबी वैलिडिटी के लिए बनाए गए हैं। कंपनी का 2,249 रुपये (करीब 187 रुपये मासिक खर्च) वाला प्रीपेड प्लान भी […]

The post Airtel का 2,249 रुपये वाला सालाना प्लान: हर महीने करीब 187 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, पर साल भर में सिर्फ 30GB डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Photo: ChatGPT

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के पास अपने यूजर्स की जरूरत के हिसाब से हर तरह के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। इनमें कुछ प्लान रोजाना डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देते हैं, जबकि कुछ लंबी वैलिडिटी के लिए बनाए गए हैं। कंपनी का 2,249 रुपये (करीब 187 रुपये मासिक खर्च) वाला प्रीपेड प्लान भी ऐसा ही एक विकल्प है। इस प्रीपेड प्लान की खासियत 365 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। हालांकि पहली नजर में किफायती दिखने वाले इस प्लान में एक बड़ा पेंच भी है। इसमें पूरे साल के लिए रोजाना डाटा या अनलिमिटेड 5G डाटा नहीं मिलता है। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले इसके सभी बेनिफिट्स और सीमाओं को समझना जरूरी है।

एयरटेल के 2,249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 30GB डाटा और 3,600 SMS मिलते हैं यानी यह प्लान पूरे साल कॉलिंग की सुविधा तो देता है, लेकिन डाटा का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही किया जा सकता है। इसमें रोजाना डाटा की सुविधा नहीं है और न ही अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद आपके 50पैसे प्रति एमबी चार्ज किया जाएगा।

हालांकि इस प्लान में आपको अतिरिक्त बेनिफिट्स भी मिलते हैं। ग्राहकों को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी कीमत 4,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा, Airtel Safe Network की सुविधा और Airtel Xstream Play के जरिए कंटेंट देखने का फायदा भी शामिल है। साथ ही, हैलो ट्यून का लाभ भी उठा सकते हैं।

Airtel के 2,249 रुपये वाले प्लान में क्या पेंच है, तो आपको बता दें कि अगर आप यह सोचकर 2,249 रुपये का रिचार्ज कराते हैं कि आपको पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट डाटा भी मिलेगा, तो ऐसा नहीं है। इस प्लान में कुल 30GB डाटा दिया जाता है, जिसे पूरे साल अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करना होगा। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अलग से डाटा पैक खरीदना पड़ सकता है।

इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा भी शामिल नहीं है। ऐसे में जिन ग्राहकों को रोजाना वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने की जरूरत होती है, उनके लिए यह प्लान सही विकल्प नहीं होगा। इसकी सबसे बड़ी उपयोगिता उन लोगों के लिए है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ मुख्य रूप से कॉलिंग की जरूरत होती है।

वहीं अगर आपको पूरे साल के लिए कॉलिंग की सुविधा चाहिए और इंटरनेट डाटा की जरूरत नहीं है, तो एयरटेल का 1,849 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी देख सकते हैं। इसमें 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3,600 SMS मिलते हैं। हालांकि इस प्लान के साथ कंपनी इंटरनेट यानी डाटा की सुविधा नहीं देती है। मगर आपको इस प्लान के साथ Adobe Express Premium, Airtel Safe और फ्री HelloTunes जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स मिलते हैं। ऐसे में 2,249 रुपये वाले प्लान की तुलना में यह 400 रुपये सस्ता विकल्प है। लेकिन अगर आपको कभी-कभार इंटरनेट इस्तेमाल करना होता है, तो 2,249 रुपये वाला प्लान कुल 30GB डाटा के कारण ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है।

कौन-सा Airtel प्लान बेहतर है? एयरटेल के 2,249 रुपये और 1,849 रुपये वाले दोनों प्लान उन ग्राहकों के लिए हैं, जिन्हें पूरे साल की वैलिडिटी चाहिए। दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 SMS मिलते हैं। मुख्य अंतर यह है कि 2,249 रुपये वाले प्लान में 30GB डाटा शामिल है, जबकि 1,849 रुपये वाले प्लान में डाटा नहीं मिलता है। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर कुछ डाटा चाहते हैं, तो 2,249 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास पहले से इंटरनेट का कोई दूसरा साधन है और मोबाइल पर सिर्फ कॉलिंग की जरूरत है, तो 1,849 रुपये वाला प्लान किफायती रहेगा।

The post Airtel का 2,249 रुपये वाला सालाना प्लान: हर महीने करीब 187 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, पर साल भर में सिर्फ 30GB डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-2249-yearly-prepaid-plan-monthly-cost-187-rupees-validity-data-benefits/feed/ 0
Airtel ने 348 रुपये में पेश किया 56GB डाटा वाला प्रीपेड प्लान, जानें 349 रुपये वाले रिचार्ज प्लान से कैसे है अलग https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-348-vs-rs-349-prepaid-plan-daily-data-unlimited-5g-benefits-compare/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-348-vs-rs-349-prepaid-plan-daily-data-unlimited-5g-benefits-compare/#comments Tue, 13 Oct 2026 12:23:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205775 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 348 रुपये वाला एक नया प्लान पेश किया है। हालांकि कंपनी के पास पहले से ही 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान है। देखा जाए, तो दोनों प्रीपेड प्लान की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है, लेकिन इनके बेनिफिट्स में काफी फर्क है। 348 रुपये वाले […]

The post Airtel ने 348 रुपये में पेश किया 56GB डाटा वाला प्रीपेड प्लान, जानें 349 रुपये वाले रिचार्ज प्लान से कैसे है अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 348 रुपये वाला एक नया प्लान पेश किया है। हालांकि कंपनी के पास पहले से ही 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान है। देखा जाए, तो दोनों प्रीपेड प्लान की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है, लेकिन इनके बेनिफिट्स में काफी फर्क है। 348 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है, जबकि 349 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा की सुविधा के साथ प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा, दोनों प्लान में Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले जानें कौन-सा प्लान आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रह सकता है।

Airtel का 348 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 348 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 56GB डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हिसाब से प्लान का रोजाना खर्च करीब 12.43 रुपये बैठता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।

डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के अलावा, एयरटेल के इस प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है। कंपनी इस सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब 4,000 रुपये बताती है। इसके साथ Airtel Safe की सुविधा और 30 दिनों के लिए फ्री HelloTunes भी मिलती है। Airtel Safe नेटवर्क इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा से जुड़े फायदे देने के लिए है, जबकि HelloTunes के जरिए ग्राहक अपनी पसंद की कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं।

Airtel के 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वहीं अगर आप एयरटेल के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, पात्र ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिलता है।

इस प्लान में भी यूजर को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही, 348 प्लान की तरह ही एयरटेल सेफ और हेलोट्यून की सुविधा 30 दिनों के लिए मिलती है। इसके अलावा, ग्राहकों Apple Music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस तरह 349 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो 5G डाटा के साथ म्यूजिक स्ट्रीमिंग का फायदा भी चाहते हैं।

Airtel 348 रुपये vs 349 रुपये वाला प्लान

दोनों प्लान की तुलना करें, तो 348 रुपये वाला प्लान रोजाना 2GB डाटा देता है। वहीं, 349 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिलती है। दोनों प्लान में कॉलिंग, SMS और 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन शामिल है। हालांकि 349 रुपये वाले प्लान में Apple Music का अतिरिक्त फायदा भी मिलता है।

कीमत के लिहाज से दोनों में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है। 348 रुपये वाले प्लान का रोजाना खर्च करीब 12.43 रुपये है, जबकि 349 रुपये वाले प्लान का रोजाना खर्च लगभग 12.46 रुपये पड़ता है यानी दोनों की दैनिक लागत लगभग समान है, लेकिन मिलने वाले डाटा और अतिरिक्त सुविधाओं में अंतर है।

कौन-सा प्लान रहेगा बेहतर?

अगर आपके इलाके में एयरटेल की 5G कनेक्टिविटी अच्छी है और आपका स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करता है, तो 349 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें अनलिमिटेड 5G डाटा के साथ Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। ऐसे में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इसका फायदा मिल सकता है।

दूसरी ओर, अगर आप मुख्य रूप से 4G डाटा पर निर्भर हैं या आपके इलाके में 5G नेटवर्क की उपलब्धता सीमित है, तो 348 रुपये वाला प्लान ज्यादा उपयोगी हो सकता है। इसमें रोजाना 2GB डाटा मिलता है, जो 349 रुपये वाले प्लान की तुलना में करीब 500MB ज्यादा है। ऐसे ग्राहकों के लिए रोजाना मिलने वाला हाई-स्पीड डाटा अधिक मायने रख सकता है। हालांकि रिचार्ज करने से पहले सभी प्लान के मौजूदा बेनिफिट्स और पात्रता की जानकारी एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जरूर चेक कर लें।

The post Airtel ने 348 रुपये में पेश किया 56GB डाटा वाला प्रीपेड प्लान, जानें 349 रुपये वाले रिचार्ज प्लान से कैसे है अलग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-348-vs-rs-349-prepaid-plan-daily-data-unlimited-5g-benefits-compare/feed/ 1
Airtel के 999 रुपये और उससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में मिले Apple के ये 3 फायदे, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-999-above-postpaid-plans-icloud-plus-apple-tv-arcade-benefits/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-999-above-postpaid-plans-icloud-plus-apple-tv-arcade-benefits/#respond Thu, 24 Sep 2026 11:42:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204900 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

भारती एयरटेल ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में नए फायदे जोड़ दिए हैं। अब 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले चुनिंदा पोस्टपेड प्लान में iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का फायदा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इन प्लान में मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग की सुविधा भी दी जा […]

The post Airtel के 999 रुपये और उससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में मिले Apple के ये 3 फायदे, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारती एयरटेल ने अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में नए फायदे जोड़ दिए हैं। अब 999 रुपये और उससे ज्यादा कीमत वाले चुनिंदा पोस्टपेड प्लान में iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का फायदा मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इन प्लान में मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग की सुविधा भी दी जा रही है यानी एक ही पोस्टपेड प्लान के साथ यूजर्स को Apple की कई सर्विस का फायदा मिल सकेगा। ये फायदे नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।

Airtel के अनुसार, 999 रुपये और उससे ऊपर के फैमिली पोस्टपेड प्लान में iCloud+ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा। इसके साथ Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस भी दिया जाएगा। फिलहाल Airtel के पोर्टफोलियो में ऐसे चार प्लान हैं। इनमें सबसे सस्ता 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और Airtel की Fastlane तकनीक के जरिए अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इस प्लान में एक कनेक्शन के साथ तीन SIM तक जोड़ी जा सकती हैं।

इसके अलावा, 999 रुपये वाले प्लान में Amazon Prime, Google One, JioHotstar और Adobe Express Premium का भी कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस मिलता है।

इतना ही नहीं, एयरटेल के 1,199 रुपये और 1,399 रुपये वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान में एक कनेक्शन के साथ चार SIM तक जोड़ी जा सकती हैं। इन दोनों प्लान में Netflix का फायदा भी मिलता है।

इसके अलावा, अब इन प्लान के साथ iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का भी एक्सेस मिलेगा यानी परिवार के कई सदस्य एक ही पोस्टपेड कनेक्शन के तहत इन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, Airtel का 1,749 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान इस रेंज का सबसे महंगा प्लान है। इसमें एक कनेक्शन के साथ पांच SIM तक जोड़ी जा सकती हैं।

इस प्लान में भी iCloud+, Apple TV और Apple Arcade के साथ दूसरे मौजूदा बेनिफिट मिलते हैं। ऐसे में ज्यादा सदस्यों वाले परिवारों के लिए एक ही प्लान से कई SIM चलाने का विकल्प मिलता है।

बता दें कि Airtel के नए और मौजूदा दोनों ग्राहक इन बेनिफिट वाले प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके लिए Airtel ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, नजदीकी Airtel स्टोर पर जाकर भी प्लान को अपग्रेड कराया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को फैमिली पोस्टपेड प्लान में जोड़ने का मकसद ग्राहकों को एक ही प्लान में कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट और दूसरी सर्विस देना है।

Airtel का यह अपडेट Apple की ओर से iCloud+ में किए गए बदलाव के कुछ समय बाद आया है। Apple ने चुनिंदा देशों में iCloud+ सब्सक्रिप्शन के साथ Apple TV और Apple Arcade को भी शामिल किया है। भारत में iCloud+ का बेसिक प्लान 75 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है। इसमें 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है। अब iCloud+ के साथ Apple की स्ट्रीमिंग और गेमिंग सर्विस का एक्सेस भी मिलने लगा है।

The post Airtel के 999 रुपये और उससे ऊपर वाले पोस्टपेड प्लान में मिले Apple के ये 3 फायदे, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-rs-999-above-postpaid-plans-icloud-plus-apple-tv-arcade-benefits/feed/ 0
Jio नहीं, ये कंपनी दे रही है 6 महीने तक चलने वाला सबसे किफायती मोबाइल प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-6-month-validity-recharge-plan-with-free-voice-calling-internet-sms/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-6-month-validity-recharge-plan-with-free-voice-calling-internet-sms/#respond Thu, 22 May 2025 08:26:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174207 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Jio और Airtel जैसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL की तुलना में अपने प्लान्स की कीमतें ज्यादा रखते हैं। वहीं, BSNL का 6 महीने यानी 180 दिन तक चलने वाला रिचार्ज प्लान अब तक का सबसे सस्ता और किफायती ऑप्शन माना जाता है। इसमें न केवल लंबी वैलिडिटी मिलती है, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और अच्छा खासा […]

The post Jio नहीं, ये कंपनी दे रही है 6 महीने तक चलने वाला सबसे किफायती मोबाइल प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Jio और Airtel जैसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL की तुलना में अपने प्लान्स की कीमतें ज्यादा रखते हैं। वहीं, BSNL का 6 महीने यानी 180 दिन तक चलने वाला रिचार्ज प्लान अब तक का सबसे सस्ता और किफायती ऑप्शन माना जाता है। इसमें न केवल लंबी वैलिडिटी मिलती है, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और अच्छा खासा डाटा भी दिया जाता है। आइए, इस प्लान के बारे में विस्तार से जानें और समझें कि ये आपके लिए क्यों फायदेमंद हो सकता है।

BSNL 897 रुपये वाला प्लान

BSNL का यह 180 दिन वाला प्लान 897 रुपये में उपलब्ध है, जिसका मतलब है कि इस पर हर महीने लगभग 150 रुपये खर्च होते हैं। इस रिचार्ज के तहत पूरे देश में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का भी लाभ मिलता है।

BSNL Voice and SMS Only Plans
BSNL Voice and SMS Only Plans

वहीं, दिल्ली और मुंबई में मौजूद MTNL नेटवर्क पर भी यह प्लान मुफ्त कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, इस प्लान के जरिए यूजर्स को बिना किसी डेली डाटा लिमिट के 90GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है। 90GB डाटा खत्म होने के बाद भी यूजर 40kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

इस प्लान की खासियत

  • इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं, जिसे आजकल कम इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इंटरनेट न होने की स्थिति में ये SMS काफी मददगार साबित होते हैं।
  • वहीं, BSNL का यह प्लान उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है जो अपना सेकेंडरी नंबर लंबी अवधि तक एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान के जरिए छह महीने तक न केवल कॉल और डाटा का लाभ मिलता है, बल्कि SMS की सुविधा भी जारी रहती है, जिससे यूजर का नंबर हमेशा सक्रिय बना रहता है।

Jio का 6 महीने चलने वाला सबसे सस्ता प्लान

  1. Jio का 2025 रुपये वाला प्लान: प्रीपेड ग्राहकों को इस प्लान में 200 दिनों तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2.5GB डाटा मिलेगा, जो पूरे वैधता अवधि में कुल 500GB बनता है। ग्राहकों को पूरे वैधता के दौरान प्रतिदिन 100 SMS भी मिलेंगे।

Vi का 6 महीने चलने वाला सबसे सस्ता प्लान

    1. 1049 रुपये का वीआई प्लान: अनलिमिटेड कॉल + 12GB डाटा + 1800 SMS के साथ इसमें 180 दिन की वैधता मिलती है। कोटा समाप्त होने के बाद डाटा शुल्क 50 पैसे/MB लगेगा। वहीं, SMS कोटा समाप्त होने के बाद शुल्क लोकल SMS के लिए ₹1 और STD SMS के लिए ₹1.5 प्रति SMS होगा।

जानकारी के लिए आपको बताना जरूरी है कि एयरटेल अभी तक 6 महीने यानी 180 दिन की वैधता वाला कोई भी रिचार्ज प्लान पेश नहीं करता है। इस वैलिडिटी पीरियड वाले प्लान्स की बात करें तो प्राइवेट सेक्टर में केवल दो कंपनियां इस सुविधा को देती हैं, जो हैं वोडाफोन आइडिया और जियो। दोनों कंपनियों के ये प्लान यूजर्स को लंबे समय तक एक्टिव रहने वाला सेवा विकल्प देते हैं, लेकिन उनकी कीमतें BSNL के मुकाबले काफी अधिक होती हैं। वहीं BSNL, जो सरकारी कंपनी है, अपने 6 महीने के प्लान को सबसे किफायती दाम पर उपलब्ध कराकर यूजर्स के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प बनता है। ऐसे में अगर आप लंबी वैधता और किफायती रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो BSNL आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

The post Jio नहीं, ये कंपनी दे रही है 6 महीने तक चलने वाला सबसे किफायती मोबाइल प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-6-month-validity-recharge-plan-with-free-voice-calling-internet-sms/feed/ 0
ये कंपनी लाई नया रिचार्ज, अब कॉलिंग के लिए इन 18 देशों में नहीं खरीदना पड़ेगा सिम https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-launch-gold-recharge-plan-with-free-international-roaming-in-18-countries/ https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-launch-gold-recharge-plan-with-free-international-roaming-in-18-countries/#respond Thu, 22 May 2025 06:00:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174188 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने विदेश यात्रा करने वालों के लिए एक नया और किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को ‘गोल्ड इंटरनेशनल प्लान’ नाम दिया गया है, जिसकी कीमत 5,399 रुपये रखी गई है। खास बात ये है कि इस प्लान के तहत यूजर्स को 18 अलग-अलग देशों में BSNL सिम के […]

The post ये कंपनी लाई नया रिचार्ज, अब कॉलिंग के लिए इन 18 देशों में नहीं खरीदना पड़ेगा सिम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने विदेश यात्रा करने वालों के लिए एक नया और किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को ‘गोल्ड इंटरनेशनल प्लान’ नाम दिया गया है, जिसकी कीमत 5,399 रुपये रखी गई है। खास बात ये है कि इस प्लान के तहत यूजर्स को 18 अलग-अलग देशों में BSNL सिम के जरिए कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलेगी। यानी अब हर देश में नया सिम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हर दिन सिर्फ 180 रुपये का खर्च

BSNL ने इस प्लान की जानकारी अपने आधिकारिक X (पहले Twitter) हैंडल से दी है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अक्सर इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं। इसमें 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी प्रति दिन सिर्फ ₹180 खर्च करके आप विदेश में भी कनेक्टेड रह सकते हैं।

प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

  • कॉलिंग: कुल 30 मिनट की इंटरनेशनल वॉइस कॉल
  • SMS: 15 इंटरनेशनल SMS
  • डेटा: कुल 3GB हाई-स्पीड डेटा
  • सिम: 18 देशों में BSNL का सिम सीधे काम करेगा

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो बार-बार इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं और हर बार नया सिम कार्ड खरीदने से बचना चाहते हैं।

इन 18 देशों में करेगा काम BSNL सिम

BSNL ने बताया है कि इस गोल्ड इंटरनेशनल प्लान को 18 देशों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए BSNL ने इन देशों के लोकल मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स से साझेदारी की है। इन देशों में BSNL की रोमिंग सेवा एक्टिव रहेगी:

  1. भूटान – B Mobile
  2. ग्रीस – WIND
  3. मलेशिया – U Mobile
  4. ऑस्ट्रिया – Hutch
  5. चीन – China Telecom
  6. वियतनाम – Viettel
  7. नेपाल – NTC (Nepal Telecom)
  8. श्रीलंका – Dialog
  9. जर्मनी – Telefonica
  10. इजरायल – HOT Mobile
  11. बांग्लादेश – Grameenphone
  12. म्यांमार – MPT
  13. कुवैत – Zain
  14. थाईलैंड – Trinet
  15. डेनमार्क – Hi 3AS
  16. उजबेकिस्तान – Ucell
  17. फ्रांस – Bouygues
  18. जापान – NTT DoCoMo

किसके लिए है ये प्लान?

अगर आप बिजनेस ट्रैवलर हैं, बार-बार विदेश जाते हैं, या फैमिली विज़िट के लिए इंटरनेशनल ट्रिप करते हैं, तो BSNL का यह गोल्ड इंटरनेशनल प्लान आपके लिए किफायती और सुविधाजनक साबित हो सकता है। अब BSNL यूजर्स विदेश में भी बिना किसी झंझट के सिम बदलने की परेशानी से बचते हुए अपनी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

The post ये कंपनी लाई नया रिचार्ज, अब कॉलिंग के लिए इन 18 देशों में नहीं खरीदना पड़ेगा सिम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/bsnl-launch-gold-recharge-plan-with-free-international-roaming-in-18-countries/feed/ 0