
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने विदेश यात्रा करने वालों के लिए एक नया और किफायती रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को ‘गोल्ड इंटरनेशनल प्लान’ नाम दिया गया है, जिसकी कीमत 5,399 रुपये रखी गई है। खास बात ये है कि इस प्लान के तहत यूजर्स को 18 अलग-अलग देशों में BSNL सिम के जरिए कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलेगी। यानी अब हर देश में नया सिम खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हर दिन सिर्फ 180 रुपये का खर्च
BSNL ने इस प्लान की जानकारी अपने आधिकारिक X (पहले Twitter) हैंडल से दी है। यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो अक्सर इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं। इसमें 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी प्रति दिन सिर्फ ₹180 खर्च करके आप विदेश में भी कनेक्टेड रह सकते हैं।
प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
- कॉलिंग: कुल 30 मिनट की इंटरनेशनल वॉइस कॉल
- SMS: 15 इंटरनेशनल SMS
- डेटा: कुल 3GB हाई-स्पीड डेटा
- सिम: 18 देशों में BSNL का सिम सीधे काम करेगा
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो बार-बार इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं और हर बार नया सिम कार्ड खरीदने से बचना चाहते हैं।
Travel Without Borders, Stay Connected Globally.
Pack your bags and your BSNL connectionBSNL’s International Roaming Pack lets you explore 18 countries with ease, just ₹180/day.
For more visit : https://t.co/nRAfQ8WfpX#BSNLIndia #ConnectingWithCare #TravelWithoutBorders… pic.twitter.com/dV1qxTFoJj
— BSNL India (@BSNLCorporate) May 21, 2025
इन 18 देशों में करेगा काम BSNL सिम
BSNL ने बताया है कि इस गोल्ड इंटरनेशनल प्लान को 18 देशों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए BSNL ने इन देशों के लोकल मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स से साझेदारी की है। इन देशों में BSNL की रोमिंग सेवा एक्टिव रहेगी:
- भूटान – B Mobile
- ग्रीस – WIND
- मलेशिया – U Mobile
- ऑस्ट्रिया – Hutch
- चीन – China Telecom
- वियतनाम – Viettel
- नेपाल – NTC (Nepal Telecom)
- श्रीलंका – Dialog
- जर्मनी – Telefonica
- इजरायल – HOT Mobile
- बांग्लादेश – Grameenphone
- म्यांमार – MPT
- कुवैत – Zain
- थाईलैंड – Trinet
- डेनमार्क – Hi 3AS
- उजबेकिस्तान – Ucell
- फ्रांस – Bouygues
- जापान – NTT DoCoMo
किसके लिए है ये प्लान?
अगर आप बिजनेस ट्रैवलर हैं, बार-बार विदेश जाते हैं, या फैमिली विज़िट के लिए इंटरनेशनल ट्रिप करते हैं, तो BSNL का यह गोल्ड इंटरनेशनल प्लान आपके लिए किफायती और सुविधाजनक साबित हो सकता है। अब BSNL यूजर्स विदेश में भी बिना किसी झंझट के सिम बदलने की परेशानी से बचते हुए अपनी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।









