Jio नहीं, ये कंपनी दे रही है 6 महीने तक चलने वाला सबसे किफायती मोबाइल प्लान

Join Us icon

Jio और Airtel जैसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL की तुलना में अपने प्लान्स की कीमतें ज्यादा रखते हैं। वहीं, BSNL का 6 महीने यानी 180 दिन तक चलने वाला रिचार्ज प्लान अब तक का सबसे सस्ता और किफायती ऑप्शन माना जाता है। इसमें न केवल लंबी वैलिडिटी मिलती है, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग और अच्छा खासा डाटा भी दिया जाता है। आइए, इस प्लान के बारे में विस्तार से जानें और समझें कि ये आपके लिए क्यों फायदेमंद हो सकता है।

BSNL 897 रुपये वाला प्लान

BSNL का यह 180 दिन वाला प्लान 897 रुपये में उपलब्ध है, जिसका मतलब है कि इस पर हर महीने लगभग 150 रुपये खर्च होते हैं। इस रिचार्ज के तहत पूरे देश में फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का भी लाभ मिलता है।

BSNL Voice and SMS Only Plans
BSNL Voice and SMS Only Plans

वहीं, दिल्ली और मुंबई में मौजूद MTNL नेटवर्क पर भी यह प्लान मुफ्त कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, इस प्लान के जरिए यूजर्स को बिना किसी डेली डाटा लिमिट के 90GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है। 90GB डाटा खत्म होने के बाद भी यूजर 40kbps की कम स्पीड पर इंटरनेट का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

इस प्लान की खासियत

  • इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं, जिसे आजकल कम इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इंटरनेट न होने की स्थिति में ये SMS काफी मददगार साबित होते हैं।
  • वहीं, BSNL का यह प्लान उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है जो अपना सेकेंडरी नंबर लंबी अवधि तक एक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान के जरिए छह महीने तक न केवल कॉल और डाटा का लाभ मिलता है, बल्कि SMS की सुविधा भी जारी रहती है, जिससे यूजर का नंबर हमेशा सक्रिय बना रहता है।

Jio का 6 महीने चलने वाला सबसे सस्ता प्लान

  1. Jio का 2025 रुपये वाला प्लान: प्रीपेड ग्राहकों को इस प्लान में 200 दिनों तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2.5GB डाटा मिलेगा, जो पूरे वैधता अवधि में कुल 500GB बनता है। ग्राहकों को पूरे वैधता के दौरान प्रतिदिन 100 SMS भी मिलेंगे।

Vi का 6 महीने चलने वाला सबसे सस्ता प्लान

    1. 1049 रुपये का वीआई प्लान: अनलिमिटेड कॉल + 12GB डाटा + 1800 SMS के साथ इसमें 180 दिन की वैधता मिलती है। कोटा समाप्त होने के बाद डाटा शुल्क 50 पैसे/MB लगेगा। वहीं, SMS कोटा समाप्त होने के बाद शुल्क लोकल SMS के लिए ₹1 और STD SMS के लिए ₹1.5 प्रति SMS होगा।

जानकारी के लिए आपको बताना जरूरी है कि एयरटेल अभी तक 6 महीने यानी 180 दिन की वैधता वाला कोई भी रिचार्ज प्लान पेश नहीं करता है। इस वैलिडिटी पीरियड वाले प्लान्स की बात करें तो प्राइवेट सेक्टर में केवल दो कंपनियां इस सुविधा को देती हैं, जो हैं वोडाफोन आइडिया और जियो। दोनों कंपनियों के ये प्लान यूजर्स को लंबे समय तक एक्टिव रहने वाला सेवा विकल्प देते हैं, लेकिन उनकी कीमतें BSNL के मुकाबले काफी अधिक होती हैं। वहीं BSNL, जो सरकारी कंपनी है, अपने 6 महीने के प्लान को सबसे किफायती दाम पर उपलब्ध कराकर यूजर्स के लिए बजट फ्रेंडली विकल्प बनता है। ऐसे में अगर आप लंबी वैधता और किफायती रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो BSNL आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here