Xiaomi 14T Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 13 Sep 2024 05:36:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 26 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी Xiaomi 14T, कंपनी ने लगाई मोहर https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-and-14t-pro-are-scheduled-to-launch-globally-on-september-26/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-and-14t-pro-are-scheduled-to-launch-globally-on-september-26/#respond Fri, 13 Sep 2024 04:04:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=153373 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

91मोबाइल्स ने हाल ही Xiaomi 14T के साथ Xiaomi 14T Pro फोंस के प्रेस रेंडर्स दिखाए थे। इन रेंडर्स में फोन के फुल डिजाइन का खुलासा हुआ था। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर Xiaomi 14T सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। जी हां, Xiaomi ने अपने 14T सीरीज के स्मार्टफोन्स […]

The post 26 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी Xiaomi 14T, कंपनी ने लगाई मोहर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने हाल ही Xiaomi 14T के साथ Xiaomi 14T Pro फोंस के प्रेस रेंडर्स दिखाए थे। इन रेंडर्स में फोन के फुल डिजाइन का खुलासा हुआ था। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर Xiaomi 14T सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। जी हां, Xiaomi ने अपने 14T सीरीज के स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट कन्फर्म करते हुए ऐलान किया है कि Xiaomi 14T और 14T Pro को 26 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इंडिया में भी फोन इसी डेट को आएंगे या नहीं इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दमदार होंगे Xiaomi 14T सीरीज के कैमरे

Xiaomi Leica के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी जारी रख रहा है। दोनों नए फोन पिछले साल के Xiaomi 13T सीरीज डिवाइस की तरह ही Leica लेंस और कलर ऑप्टिमाइजेशन के साथ सह-इंजीनियर किए जाएंगे। Xiaomi ने Leica कलर प्रोफाइल में नए बदलावों की ओर इशारा करते हुए “सिनेमैटिक आर्टिस्ट्री और ह्यूमैनिस्टिक फोटोग्राफी” की भी पुष्टि की।

Xiaomi 14T सीरीज का डिजाइन

हाल ही में हमें मिले रेंडर्स के अनुसार Xiaomi 14T और Xiaomi 14T प्रो फोन्स में फ्लैट और पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा। वहीं, स्क्रीन के ऊपर में एक पतली-सी लाइन दिखाई देती है, जहां फोन के स्पीकर ग्रिल होगी। इसके अलाव रियर पर शानदार लुक देने के लिए ग्लास पैनल होगा। इतना ही नहीं इन फोन्स में ऊपर में चौकोर कैमरा ब्रैकेट है, जहां तीन कैमरे के साथ एक फ्लैश लाइट प्लेस होगी। यहीं पर लाइका कैमरा का लोगो भी होगा।

वहीं, साइड पैनल में आपको पावर और वॉल्यूम बटन देखने को मिलेंगे। हालांकि शाओमी 14टी मॉडल का बैक पैनल थोड़ा ज्यादा कर्व है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन्स में कंपनी ने 3डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है।

Xiaomi 14T और Xiaomi 14T प्रो के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है, तो अब तक Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro को लेकर कई लीक्स आ चुके हैं। आइए आगे आपको लीक स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

  • डिस्प्ले: 14टी में आपको 6.67-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन 1.5के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं फोन में 144Hz हर्ट्ज का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट आपको देखने को मिलेगा। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10, HDR10+ और Dolby Vision जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।
  • प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 8300-Ultra चिपसेट पर आ सकता है। लेकिन प्रो मॉडल में कंपनी MediaTek Dimensity 9300-Ultra प्रोसेसर दे सकती है। वहीं, फोन्स में 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध हो सकता है।
  • कैमरा: इसके साथ ही फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। कंपनी इसके लिए 1/1.56-इंच वाले IMX906 सोनी सेंसर का उपयोग कर सकती है। इसके साथ ही 50MP लाइका टेलीफोटो लेंस और 12MP लाइका अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
    ओएस: कंपनी इसे एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 14 पर पेश कर सकती है।
  • कलर ऑप्शन: Xiaomi 14T Pro ग्रे, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आ सकता है, जबकि Xiaomi 14T चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे, जैसे कि ग्रे, ब्लू, ब्लैक और ग्रीन।

Xiaomi 14T सीरीज कीमत (लीक)

हालांकि लॉन्च इवेंट में अभी दो हफ़्ते बाकी हैं, लेकिन Xiaomi 14T सीरीज़ की कीमत की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है, जो थर्ड-पार्टी रिटेलर लिस्टिंग के सौजन्य से सामने आई है। वेनिला 14T को 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज से लैस होगा, जिसका प्राइस €578 (लगभग 53,000 रुपये) होगा। यह चार रंगों में भी उपलब्ध है: टाइटन ब्लू, टाइटन ब्लैक, टाइटन ग्रे और लेमन ग्रीन।

प्रीमियम Xiaomi 14T Pro को इसके 12/512 GB की कीमत €800 (लगभग 75,000 रुपये) होगी। वहीं, यह भी Xiaomi 14T की तरह ही टाइटन ग्रे, टाइटन ब्लैक और टाइटन ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

The post 26 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी Xiaomi 14T, कंपनी ने लगाई मोहर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-and-14t-pro-are-scheduled-to-launch-globally-on-september-26/feed/ 0
[Exclusive] Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro का ऑफिशियल प्रेस रेंडर लीक, देखें कैसा है यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-and-xiaomi-14t-pro-official-press-render-leaked-see-how-this-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-and-xiaomi-14t-pro-official-press-render-leaked-see-how-this-exclusive/#respond Thu, 12 Sep 2024 12:50:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=153294 Xiaomi 14T और Xiaomi 14T प्रो के डिजाइन की बात करें, तो फोटो में देख सकते हैं कि दोनों फोन फ्लैट और पंच होल डिस्प्ले दिया गया है।

The post [Exclusive] Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro का ऑफिशियल प्रेस रेंडर लीक, देखें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कुछ महीनों से Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro को लेकर काफी लीक्स आ रही हैं। खबर है कि कंपनी अगले महीने से इसे चीन में लॉन्च कर सकती है। मगर लॉन्च से पहले ही 91मोबाइल्स (91Mobiles) के पास इन फोंस के प्रेस रेंडर्स आ गए हैं। हमें ये रेंडर्स इंडस्ट्री सोर्स से मिली हैं। इसमें आपको फोन के डिजाइन और कलर के बारे में डिटेल मिलेगी।

Xiaomi 14T और Xiaomi 14T प्रो का डिजाइन

Xiaomi 14T और Xiaomi 14T प्रो के डिजाइन की बात करें, तो फोटो में देख सकते हैं कि दोनों फोन फ्लैट और पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन के ऊपर में एक पतली-सी लाइन दिखाई देती है, जहां फोन के स्पीकर ग्रिल हैं।

वहीं बैक पैनल पर आते हैं, तो आपको ग्लास पैनल दिखाई देगा। ऊपर में चौकोर कैमरा ब्रैकेट है, जहां तीन कैमरे के साथ एक फ्लैश लाइट उपलब्ध है। यहीं पर आप लाइका कैमरे का लोगो भी देख सकते हैं यानी कि यह फोन भी बाकी दूसरे Xiaomi 14 सीरीज के फोन की तरह लाइका कैमरा इंटीग्रेशन के साथ आएगा।

बैक के बाद साइड पैनल की बात करें, तो आपको मेटल का फ्रेम देखने को मिलेगा और कंपनी ने प्रो मॉडल को थोड़ा बॉक्स डिजाइन रखा है। ऐजेज कर्व्ड नहीं हैं, बल्कि आईफोन की तरह थोड़े शार्प हैं। साइड पैनल में आपको पावर और वॉल्यूम बटन देखने को मिलेंगे। हालांकि शाओमी 14टी मॉडल का बैक पैनल थोड़ा ज्यादा कर्व है। यहां कंपनी ने 3डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है।

Xiaomi 14T और Xiaomi 14T प्रो के संभावित स्पेसिफिकेशंस

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है, तो अब तक Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro को लेकर कई लीक्स आ चुके हैं, जिसके अनुसार 14टी में आपको 6.67-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। यह फोन 1.5के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं फोन में 144Hz हर्ट्ज का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट आपको देखने को मिलेगा। अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10, HDR10+ और Dolby Vision जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे।

रही बात प्रोसेसर की तो यह फोन MediaTek Dimensity 8300-Ultra चिपसेट पर आ सकता है। यह फोन 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। कंपनी इसके लिए 1/1.56-इंच वाले IMX906 सोनी सेंसर का उपयोग कर सकती है। इसके साथ ही 50MP लाइका टेलीफोटो लेंस और 12MP लाइका अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलेगा।

सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इसे एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 14 पर पेश कर सकती है।

जहां तक Xiaomi 14T Pro की बात है, तो दोनों फोन एक जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकते हैं, लेकिन प्रो मॉडल में कंपनी MediaTek Dimensity 9300-Ultra प्रोसेसर दे सकती है।

कलर ऑप्शन की बात करें, तो Xiaomi 14T Pro ग्रे, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आ सकता है, जबकि Xiaomi 14T चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे, जैसे कि ग्रे, ब्लू, ब्लैक और ग्रीन।

The post [Exclusive] Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro का ऑफिशियल प्रेस रेंडर लीक, देखें कैसा है यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-and-xiaomi-14t-pro-official-press-render-leaked-see-how-this-exclusive/feed/ 0
Xiaomi 14T सीरीज की फिलिपींस लॉन्च डेट आई सामने, दो दमदार फोंस की होगी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-series-philippines-launch-date-revealed-know-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-series-philippines-launch-date-revealed-know-details/#respond Tue, 10 Sep 2024 08:56:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=152911 शाओमी की 14T सीरीज लगातार खबरों में बनी हुई है। इसी महीने शुरुआत में डिवाइस का प्राइस लीक सामने आया था। वहीं, अब इसके लॉन्च होने की तारीख से पर्दा उठा है। दरअसल एक रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार श्रृंखला में आने वाले Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro सितंबर में फिलिपींस में पेश हो सकते हैं।

The post Xiaomi 14T सीरीज की फिलिपींस लॉन्च डेट आई सामने, दो दमदार फोंस की होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी की 14T सीरीज लगातार खबरों में बनी हुई है। इसी महीने शुरुआत में डिवाइस का प्राइस लीक सामने आया था। वहीं, अब इसके लॉन्च होने की तारीख से पर्दा उठा है। दरअसल एक रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार श्रृंखला में आने वाले Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro सितंबर में फिलिपींस में पेश हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि अन्य देशों में भी एंट्री संभव हो सकती है। आइए, लेटेस्ट जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 14T सीरीज फिलिपींस लॉन्च डेट

  • शॉपी फिलीपींस पर लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी आने वाले 26 सितंबर को नए प्रोडक्ट का अनावरण कर सकता है।
  • यह संभवत Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro मोबाइल्स हो सकते हैं।
  • आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि नए डिवाइस 26 सितंबर को आने की जानकारी दी गई है।
  • उम्मीद यह भी है कि अन्य बाजारों में दोनों डिवाइस को और भी पहले लाया जा सकता है। यानी कुछ दिनों में ब्रांड की ओर से आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

Xiaomi 14T Series Philippines Launch Date

Xiaomi 14T सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Xiaomi 14T और 14T Pro फ्लैगशिप मॉडल्स में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच 1.5K डिस्प्ले मिलने की जानकारी मिली है। इस पर HDR10+, डॉल्बी विजन और TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन सपोर्ट मिल सकता है।
  • चिपसेट: Xiaomi 14T में संभवत MediaTek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट लगाया जा सकता है। जबकि Xiaomi 14T Pro ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9300+ के साथ आ सकता है।
  • कैमरा: दोनों डिवाइस Leica-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आ सकते हैं। जिसमें 50MP वाइड-एंगल लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की संभावना है। वहीं, दोनों मोबाइल्स में सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Xiaomi 14T और 14T Pro में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के मामले में ये दोनों अलग हो सकते हैं।
  • अन्य: यह दोनों मोबाइल्स IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस तकनीक से लैस रखें जा सकते हैं।

Xiaomi 14T and 14T Pro spotted on indonesia telecom certification

Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro कीमत और कलर्स (लीक)

  • पूर्व लीक के अनुसार Xiaomi 14T के 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत EUR 649 यानी लगभग 60,257 रुपये रखी जा सकती है।
  • Xiaomi 14T Pro का 12GB+512GB वैरियंट EUR 899 यानी इंडियन रेट अनुसार करीब 83,491 रुपये का हो सकता है।
  • Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro फोन टाइटेनियम ब्लू, टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे जैसे तीन कलर्स में पेश हो सकते हैं।

The post Xiaomi 14T सीरीज की फिलिपींस लॉन्च डेट आई सामने, दो दमदार फोंस की होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-series-philippines-launch-date-revealed-know-details/feed/ 0
Xiaomi 14T Pro एनबीटीसी और कैमरा एफवी 5 साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-pro-nbtc-and-camera-fv5-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-pro-nbtc-and-camera-fv5-listing/#respond Thu, 27 Jun 2024 09:03:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=145177 शाओमी आने वाले महीनों में नया मोबाइल Xiaomi 14T Pro लॉन्च कर सकता है। यह एनबीटीसी सर्टिफिकेशन और कैमरा एफवी 5 जैसी साइट पर नजर आया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की खबर जोर पकड़ रही है।

The post Xiaomi 14T Pro एनबीटीसी और कैमरा एफवी 5 साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

शाओमी आने वाले महीनों में नया मोबाइल Xiaomi 14T Pro लॉन्च कर सकता है। यह एनबीटीसी सर्टिफिकेशन और कैमरा एफवी 5 जैसी साइट पर नजर आया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की खबर जोर पकड़ रही है। बता दें कि यह फोन चीन में दस्तक दे सकता है। जबकि इंडिया में इसके आने की संभावना कम है। आइए, आगे जानते हैं दोनों लिस्टिंग प्लेटफार्म में क्या जानकारी सामने आई है।

Xiaomi 14T Pro एनबीटीसी लिस्टिंग

  • आगामी Xiaomi स्मार्टफोन ने 2407FPN8EG मॉडल नंबर के साथ NBTC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है।
  • लिस्टिंग में पुष्टि हुई है कि ब्रांड नए स्मार्टफोन को Xiaomi 14T Pro नाम के साथ लॉन्च कर सकता है।
  • एनबीटीसी सर्टिफिकेशन के अनुसार आगामी Xiaomi 14T Pro में GSM /WCDMA/LTE/NR कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिल सकता है।
  • बता दें कि नाम, मॉडल नंबर और कनेक्टिविटी के अलावा इस प्लेटफार्म पर अन्य कोई स्पेसिफिकेशंस की डिटेल नहीं है।

Xiaomi 14T Pro nbtc listing

Xiaomi 14T Pro कैमरा एफवी 5 लिस्टिंग

  • Xiaomi 14T Pro स्मार्टफोन को कैमरा एफवी 5 डेटाबेस में भी देखा गया है।
  • डिवाइस में f/1.6 अपर्चर, 12.6MP पिक्सल बिनिंग और OIS के साथ प्राइमरी रियर कैमरा की जानकारी मिली है।
  • 12.6MP पिक्सल बिनिंग के शामिल होने से पता चलता है कि नया डिवाइस 50MP प्राइमरी लेंस वाला हो सकता है।
  • फोन में f/2.0 अपर्चर वाला सेल्फी कैमरा मिलने की बात भी सामने आई है। जो 8.1MP पिक्सल-बिन्ड इमेज कैप्चर करने की क्षमता वाला बताया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल में फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस के लिए पूर्व मॉडल्स की तरह Leica सपोर्ट वाला कैमरा मिल सकता है।

Xiaomi 14T Pro की डिटेल्स (संभावित)

  • लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Xiaomi 14T सीरीज के अगस्त या सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • आगामी Xiaomi 14T Pro को MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर प्रक्रिया पर बेस्ड है। इसमें 3.25GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड मिल सकती है।
  • Xiaomi 14T सीरीज भारत में पेश होने की उम्मीद कम है क्योंकि ब्रांड ने Xiaomi 12T और Xiaomi 13T सीरीज को भी देश में पेश नहीं किया है।


Xiaomi 14 Price
Rs. 58,990
Go To Store
Rs. 79,999
Go To Store
See All Prices

The post Xiaomi 14T Pro एनबीटीसी और कैमरा एफवी 5 साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकती है लॉन्चिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/xiaomi-14t-pro-nbtc-and-camera-fv5-listing/feed/ 0