
शाओमी की 14T सीरीज लगातार खबरों में बनी हुई है। इसी महीने शुरुआत में डिवाइस का प्राइस लीक सामने आया था। वहीं, अब इसके लॉन्च होने की तारीख से पर्दा उठा है। दरअसल एक रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार श्रृंखला में आने वाले Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro सितंबर में फिलिपींस में पेश हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि अन्य देशों में भी एंट्री संभव हो सकती है। आइए, लेटेस्ट जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 14T सीरीज फिलिपींस लॉन्च डेट
- शॉपी फिलीपींस पर लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी आने वाले 26 सितंबर को नए प्रोडक्ट का अनावरण कर सकता है।
- यह संभवत Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro मोबाइल्स हो सकते हैं।
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि नए डिवाइस 26 सितंबर को आने की जानकारी दी गई है।
- उम्मीद यह भी है कि अन्य बाजारों में दोनों डिवाइस को और भी पहले लाया जा सकता है। यानी कुछ दिनों में ब्रांड की ओर से आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

Xiaomi 14T सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Xiaomi 14T और 14T Pro फ्लैगशिप मॉडल्स में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच 1.5K डिस्प्ले मिलने की जानकारी मिली है। इस पर HDR10+, डॉल्बी विजन और TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन सपोर्ट मिल सकता है।
- चिपसेट: Xiaomi 14T में संभवत MediaTek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट लगाया जा सकता है। जबकि Xiaomi 14T Pro ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9300+ के साथ आ सकता है।
- कैमरा: दोनों डिवाइस Leica-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आ सकते हैं। जिसमें 50MP वाइड-एंगल लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की संभावना है। वहीं, दोनों मोबाइल्स में सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: Xiaomi 14T और 14T Pro में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के मामले में ये दोनों अलग हो सकते हैं।
- अन्य: यह दोनों मोबाइल्स IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस तकनीक से लैस रखें जा सकते हैं।
Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro कीमत और कलर्स (लीक)
- पूर्व लीक के अनुसार Xiaomi 14T के 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत EUR 649 यानी लगभग 60,257 रुपये रखी जा सकती है।
- Xiaomi 14T Pro का 12GB+512GB वैरियंट EUR 899 यानी इंडियन रेट अनुसार करीब 83,491 रुपये का हो सकता है।
- Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro फोन टाइटेनियम ब्लू, टाइटेनियम ब्लैक और टाइटेनियम ग्रे जैसे तीन कलर्स में पेश हो सकते हैं।










