iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 Ultra: देखें 10 बड़े अंतर

प्राइस

iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है। यह 256GB मॉडल की कीमत है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये है यानी Samsung का फोल्डेबल iPhone Duo से करीब 1 लाख रुपये सस्ता है।

स्टोरेज

iPhone Duo में 256GB से लेकर 2TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। 512GB मॉडल 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल 4,49,900 रुपये का है। Galaxy Z Fold 8 Ultra में अधिकतम 1TB स्टोरेज मिलता है।

डिस्प्ले साइज

iPhone Duo में 7.6 इंच का Super Retina XDR फोल्डिंग डिस्प्ले है, जबकि Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं।

कवर स्क्रीन 

iPhone Duo में 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले है, जबकि Galaxy Z Fold 8 Ultra में 6.5 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। Samsung की कवर स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Ceramic 3 की सुरक्षा भी दी गई है।

सॉफ्टवेयर

iPhone Duo iOS 27 पर चलता है और इसमें Apple Intelligence और Siri AI का सपोर्ट मिलता है। दूसरी ओर Galaxy Z Fold 8 Ultra Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है और इसमें Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं।

प्रोसेसर

iPhone Duo में Apple का A20 Pro चिपसेट दिया गया है। वहीं Samsung के फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर मिलता है। Galaxy Z Fold 8 Ultra में 16GB तक रैम विकल्प है, जबकि Apple ने iPhone Duo की RAM सार्वजनिक नहीं की है।

कैमरा सेटअप 

iPhone Duo में 48MP का Fusion Main और 48MP का Fusion Ultra Wide कैमरा मिलता है। वहीं Galaxy Z Fold 8 Ultra में 200MP मुख्य कैमरा, 50MP Ultra-Wide और 10MP Telephoto कैमरा दिया गया है। Samsung के फोन में अलग Telephoto Lens मिलने से जूम फोटोग्राफी में ज्यादा विकल्प मिलते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy Z Fold 8 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W Wired और 20W Wireless Charging सपोर्ट करती है। Apple ने iPhone Duo की बैटरी क्षमता नहीं बताई है, लेकिन कंपनी के अनुसार यह बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे और अंदर की स्क्रीन पर 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

वजन और मोटाई 

iPhone Duo का वजन 254 ग्राम है। फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 11.3mm और खुलने पर 5.2mm है। Galaxy Z Fold 8 Ultra का वजन 215 ग्राम है। बंद होने पर यह 8.9mm और खुलने पर 4.1mm मोटा है यानी Samsung का फोन हल्का और पतला है।

कौन बेहतर?

iPhone Duo उन यूजर्स को पसंद आ सकता है, जो Apple का iOS, Apple Intelligence, Siri AI और Apple Ecosystem चाहते हैं। वहीं Galaxy Z Fold 8 Ultra बड़ी स्क्रीन, ज्यादा RAM, ट्रिपल कैमरा, Telephoto Lens और कम कीमत की वजह से ज्यादा वैल्यू दे सकता है।