Galaxy S26 FE

पहली नजर में कैसा है फोन

फ्लैगशिप डिजाइन

Samsung Galaxy S26 FE का डिजाइन Galaxy S26 सीरीज से काफी मिलता-जुलता है। इसमें फ्लैट फ्रेम, पतले बेजल और मेटल फ्रेम दिया गया है। फोन का वजन 193 ग्राम और मोटाई करीब 7.4mm है।

पिस्टाचियो कलर

Galaxy S26 FE को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें पिस्टाचियो कलर वैरियंट सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। इसका हल्का हरा बैक पैनल फोन को अलग लुक देता है।

ग्लॉसी बैक पैनल

पिछली FE सीरीज में मैट फिनिश देखने को मिली थी, लेकिन S26 FE में ग्लॉसी बैक दिया गया है। यह देखने में अच्छा लगता है। हालांकि फोन के साथ कवर लगाना बेहतर रहेगा।

कैमरा डिजाइन

इस बार कैमरा सेटअप का डिजाइन बदला गया है। तीनों कैमरा सेंसर अब अलग-अलग रिंग में नहीं, बल्कि एक साथ उठे हुए वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल में दिए गए हैं। यह डिजाइन Galaxy S26 जैसा दिखाई देता है।

AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Samsung के अनुसार, स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक है।

Exynos 2500 प्रोसेसर

Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह वही प्रोसेसर है, जो Galaxy Z Flip 7 में भी इस्तेमाल किया गया था। यह रोजमर्रा के काम और सामान्य गेमिंग के लिए सक्षम नजर आता है।

One UI 9

फोन में Android 17 पर आधारित One UI 9 दिया गया है। इसमें Galaxy AI के कई फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें Horizon Lock, My FanCam और Audio Eraser जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है।

50MP ट्रिपल कैमरा

Galaxy S26 FE में पीछे तीन कैमरे हैं। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 8MP का टेलीफोटो कैमरा  है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

4,900mAh बैटरी 

फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता पिछले मॉडल के लगभग समान है।

IP68 रेटिंग 

Galaxy S26 FE को IP68 रेटिंग मिली है यानी फोन धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा दी गई है।