इस 10,000एमएएच बैटरी वाले फोन का लॉन्च आया और करीब, पास किया सर्टिफिकेशन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/honor-x9d-8300mah-108mp-launch-date-Malaysia.jpg

बड़ी बैटरी वाले मोबाइल्स का दौर चल रहा है, इससे तो हम वाकिफ़ हैं। लेकिन फोन में 10,000mAh battery मिलेगी, यह अभी भी काफी रोमांचक लगता है। अगर लीक की मानें तो टेक ब्रांड ऑनर इसे सच साबित करने वाला है। दरअसल चाइना से एक खबर सामने आई है जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में Honor Power 2 मार्केट में लॉन्च होगा और इस स्मार्टफोन में 10,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। यह मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो गया है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑनर पावर 2 की जानकारी चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। वेईबो पोस्ट के अनुसार इस अपकमिंग ऑनर फोन ने चाइना में सर्टिफिकेशन पास किया है जिसमें बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 9,886mAh बताई गई है। इस सर्टिफिकेशन के आधार पर ही माना जा रहा है कि Honor Power 2 10,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अभी अगर रग्ड फोन और टैबलेट को छोड़ दें तो किसी अन्य स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी अभी तक नहीं दी गई है।

Honor Power 2 की बैटरी डिटेल शेयर करने के साथ ही टिपस्टर ने यह जानकारी भी दी है कि ऑनर कंपनी 3 नए मोबाइल फोन बना रही है। ये तीनों स्मार्टफोन आने वाले ​दिनों में चीन में लॉन्च किए जा सकते हैं। लीक के अनुसार इन अपकमिंग ऑनर स्मार्टफोंस में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4, Snapdragon 7 Gen 4 और MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट वाला फोन ही Honor Power 2 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन जनवरी-मार्च 2026 के बीच पेश हो सकता है। वहीं मोबाइल में 6.79-इंच की 1.5K स्क्रीन दी जा सकती है जिसमें LTPS OLED पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। लीक्स की मानें तो बड़ी 10,000एमएएच बैटरी होने के बावजूद ऑनर पावर 2 की थिकनेस सिर्फ 8mm के करीब रखी जा सकती है।

magic 8

वहीं क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले डिवाइस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर वाला फोन Honor 500 नाम के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं इसी सीरीज के Honor 500 Pro को क्वालकॉम के ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लाया जा सकता है। बहरहाल कंपनी की ओर से अभी किसी भी मोबाइल की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा सामने आई डिटेल्स को फिलहाल महज एक लीक ही माना जाएगा।