वर्ष 2012 में लॉन्च हुई 91mobiles.com भारत की प्रमुख गैजेट्स साइट है, जिस पर हर महीने 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ से अधिक यूजर्स विजिट करते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को नई टेक्नोलॉजी से संबंधित हर छोटे-बड़े अपडेट से अवगत कराते हैं, ताकि वे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो, वियरेबल्स, टीवी आदि की खरीदारी के बारे में बेहतर निर्णय ले सकें।
यहां हम टेक्नोलॉजी जगत की खबरों को कवर करते हैं और स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसे पर्सनल गैजेट्स की रिव्यू भी करते हैं। दुनियाभर में स्मार्टफोन लॉन्च से जुड़ी कई खबरें सबसे पहले 91mobiles.com पर प्रकाशित होती हैं। भारत में पर्सनल टेक्नोलॉजी क्षेत्र में हमारी एडिटोरियल टीम सबसे बड़ी है, जिनमें बेहतर डिवाइस टेस्ट फैसलिटी और प्रोसेस शामिल हैं।
हमारी वेबसाइट पर फोन फाइंडर, कम्पेयर और स्पेसिफिकेशन स्कोर जैसे बेहतरीन टूल उपलब्ध हैं, जो फोन सहित अन्य डिवाइस की खरीदारी करने वाले यूजर्स को यह तय करने में मदद करता है कि कौन-सा डिवाइस उनकी जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर है। हमारे पास 10,000 से ज्यादा डिवाइस का डेटाबेस है, जहां स्पेसिफिकेशन डिटेल के साथ प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स की रीयल-टाइम कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी देते हैं, ताकि यूजर्स को यह तय करने में मदद मिल सके कि उन्हें कहां से खरीदारी करनी चाहिए।
अपने लिए एक सही डिवाइस चुनने में आपकी मदद करने के अलावा, 91मोबाइल्स आपके डिवाइस का बेहतर उपयोग करने में भी सहायता करता है। चाहे आप गेमर हों या ओटीटी पर कंटेंट ढूंढ रहे हों या फिर तकनीक का बेहतर उपयोग जानना चाहते हैं, तो हम इसके लिए भी कंटेंट तैयार करते हैं। हम गेमिंग और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में मददगार और प्रासंगिक कंटेंट के साथ-साथ पर्सनल डिवाइस के बेहतर उपयोग के लिए भी टिप्स और ट्रिक्स तैयार करते हैं।
गुरुग्राम में हमारी 100 लोगों की टीम, भारत के प्रमुख ब्रांडों एवं ऑनलाइन रिटेलर्स के साथ मजबूत साझेदारी और इंडिया के प्रमुख 250 वेबसाइट्स में स्थान के साथ 91मोबाइल्स एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जो आपकी पर्सनल टेक्नोलॉजी की खरीदारी और इससे जुड़ी हर तरह की जानकारी व जरूरतों को पूरा करता है।
उद्देश्य
हमारा उद्देश्य न सिर्फ यूजर्स को यह सुनिश्चित करने में सक्षम बनाना है कि उन्हें कौन-सी डिवाइस खरीदनी चाहिए, बल्कि यह भी कि उसका उपयोग कैसे करना है। चाहे वह प्रोडक्टिविटी लिए हो, मनोरंजन के लिए हो या फिर खेल के लिए हो। हमारा लक्ष्य एक्सपर्ट रिव्यू के आधार पर प्रोडक्ट रिसर्च टूल्स और व्यावहारिक कंटेंट के माध्यम से डिजिटल एक्सपीरियंस को आसान बनाना है, जिसमें नए गैजेट्स से लेकर उन पर क्या स्ट्रीम या प्ले करना है सहित सब कुछ शामिल है।










