10000mAh से बड़ी बैटरी वाला फोन आया सामने, Dimensity 8500 प्रोसेसर के साथ गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/Honor-Power-price.jpg

बीते कई दिनों से सामने आ रहा है कि ऑनर कंपनी अपने नए ‘पावर’ फोन पर काम कर रही है जिसे बड़ी बैटरी के साथ लाया जाएगा। यह मोबाइल Honor Power 2 नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं मार्केट में आने से पहले यह मोबाइल बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। यहां फोन प्रोसेसर, रैम सहित अन्य डिटेल्स भी सामने आई हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Power 2 को गीकबेंच पर Honor SER-AN00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इसे सिंगल-कोर में 1709 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं और मल्टी-कोर में 6532 स्कोर मिला है। यह लिस्टिंग 25 दिसंबर की ही है। लिस्टिंग सामने आने के बाद माना जा रहा है कि यह मोबाइल बेहद जल्द टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। ऑनर पावर 2 सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा और शायद भारतीय बाजार में नहीं आएगा।

​गीकबेंच पर सामने आया है कि ऑनर पावर 2 को MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह मोबाइल सीपीयू अभी तक अनाउंस नहीं हुआ है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर खुलासा हुआ है कि यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.20गीगाहर्ट्ज़ की बेस फ्रिक्वेंसी के साथ आएगा। इसमें 3.20गीगाहर्ट्ज़ ट्राई-कोर शामिल रहेगा और प्राइम-कोर 3.40गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा।

Honor Power 2 12GB RAM वाला 5जी फोन होगा। गीकबेंच पर यह मोबाइल इतनी ही रैम कैपेसिटी के साथ लिस्ट हुआ है। हालांकि उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इसे 8जीबी रैम पर भी लॉन्च कर सकती है। सर्टिफिकेशन में सामने आया है कि ग्राफिक्स के लिए इस अपकमिंग ऑनर फोन में Mali-G720 MC8 जीपीयू दिया जाएगा। बताते चलें कि

Honor Power

अगर लीक्स की बात करें तो ऑनर पावर 2 5जी फोन की बड़ी खूबी इसमें दी जाने वाली बड़ी बैटरी होगी। यह मोबाइल फोन 10,080mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक कोई भी अन्य ऑनर फोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

Honor Power 2 को 2640 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात लीक्स में सामने आ चुकी है।

Honor Power

लीक्स की मानें तो ऑनर पावर 2 स्मार्टफोन अगले महीने यानी जनवरी 2026 में चीन में लॉन्च हो जाएगा। इस स्मार्टफोन को चाइना में Snow White, Midnight Black और Sunrise Orange कलर में उतारा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए अनुमान है कि Honor Power 2 को 35 हजार से 40 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।