10000mAh Battery वाला फोन ला रही है कंपनी! अफोर्डेबल होगा प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Honor-X70-smartphone-with-8300mAh-battery-live-images-and-specifications-leaked.jpg

10000mAh Battery वाला फोन realme P4 Power इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। रियलमी के बाद अब टेक कंपनी ऑनर भी नए 10,000एमएएच बैटरी वाले फोन को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। ब्रांड जल्द ही Honor X80 को लॉन्च करेगी जो बड़ी बैटरी और Snapdragon 6-series प्रोसेसर के साथ अफोर्डेबल कीमत पर आएगा।

ऑनर एक्स80 से जुड़ी जानकारी चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक के बताया गया है कि ऑनर कंपनी इस मोबाइल पर काम शुरू कर चुकी है जिसे 10,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि इस फोन की बैटरी कैपेसिटी 3C authority पर भी लिस्ट हो चुकी है। हालांकि अभी चार्जिंग क्षमता सामने आनी बाकी है। लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि कम से कम 80W फास्ट चार्जिंग तो मिल ही जाएगी।

Honor X80 को क्वालकॉम प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के मुताबिक इस स्मार्टफोन में स्नेपड्रैगन 6 सीरीज का कोई चिपसेट मिलेगा और हो सकता है कि कंपनी मोबाइल को Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारे। गौरतलब है कि यह मोबाइल सीपीयू अभी तक अनाउंस नहीं हुआ है। हो सकता है कि मार्च महीने में इसे ऑफिशियली रिवील कर दिया जाए।

ऑनर एक्स80 5जी फोन को OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो इस अपकमिंग मोबाइल फोन में 6.81-इंच की 1.5K स्क्रीन दी जाएगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह पंच-होल डिस्प्ले होगी जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस फोन में वेट हैंड्स टच टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करेगी।

realme p4 power

Honor X80 5G फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर आप बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो realme P4 Power 5 फरवरी को ही सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसमें 10,001mAh Battery दी गई है जो हमारी टेस्टिंग में 21 घंटे, 8 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर प्राप्त कर चुकी है। कंपनी मुताबिक यह फोन स्टैंड बॉय मोड पर 30 दिन तक का बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के इसमें 80W का सपोर्ट दिया गया है। वहीं 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

realme P4 Power 5G फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस वाली ⁠6.78-इंच फुलएचडी+ 4D curve+ AMOLED डिस्प्ले लगी है। फोटोग्राफी के लिए 50MP IMX882 + 8MP अल्ट्रा वाइड रियर कैमरा और 16MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। फोन की फुल डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।