10000mAh Battery वाला फोन ला रही यह कंपनी! इंडिया में इसी महीने हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/realme-p4x-5g-price.jpg

रियलमी ने दिसंबर 2025 में अपना बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन realme P4x 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह सस्ता मोबाइल 7000mAh battery के साथ 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी ‘पी सीरीज’ में एक और नया डिवाइस लाने की तैयारी रही है और यह रियलमी का 10000mAh Battery वाला फोन हो सकता है। इसे realme P4 Power नाम से लॉन्च किया जा सकता है। अच्छी बात यह भी है कि इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन ने इंडियन सर्टिफिकेशन भी पास कर लिया है।

realme P4 Power यानी इस 10,000एमएएच बैटरी वाले रियलमी फोन की जानकारी टिपस्टर योगेश बरार के जरिये सामने आई है। लीक में बताया गया है कि ​realme के एक नए स्मार्टफोन को BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इस मोबाइल का मॉडल नंबर realme RMX5107 बताया गया है। फिलहाल डिवाइस का मार्केटिंग नेम तो सामने नहीं आया है लेकिन टिपस्टर का दावा है कि यह मोबाइल रियलमी की ‘पी’ सीरीज में ही लॉन्च किया जाएगा।

इस अपकमिंग रियलमी फोन रियलमी पी4 पावर की बड़ी खूबी इसकी बैटरी बताई जा रही है। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन को तगड़ी 10,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह लीक सही साबित होता है तो यह रियलमी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा। ​सिर्फ रियलमी ही नहीं बल्कि किसी अन्य टेक ब्रांड ने भी अभी तक भारत में 10000एमएएच बैटरी वाला मोबाइल इंडिया में लॉन्च नहीं किया है।

लीक के अनुसार यह 10,000एमएएच बैटरी वाला 5जी फोन realme P4 Power इसी महीने यानी जनवरी में पेश किया जा सकता है। फिलहाल लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि 26 जनवरी के बाद इसे इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल अभी तक रियलमी ने इस मोबाइल से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लिहाजा ऑफिशियल डिटेल सामने आने तक इस खबर को लीक के तौर पर ही लिया जाना चाहिए।

7000mAh battery वाले realme फोन पी4एक्स 5जी की बात करें तो इसके 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिंएट का रेट 15,999 रुपये है। यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी मेमोरी के साथ 17,499 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के साथ 19,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme P4x ने 17 घंटे, 38 मिनट का पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर अचीव किया था। यूजर्स को इसमें 45W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।

यह मोबाइल मीडियाटेक के 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। रियलमी पी4एक्स 5जी फोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल IP64 रेटिंग सपोर्ट करता है।

realme P4x

फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल एआई लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। realme P4x 5G फोन में वाईफाई और Bluetooth 5.4 दिया गया है वहीं साथ ही OReality Audio वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर लगाए गए हैं। यह स्मार्टफोन बायपास चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है जो हैवी प्रोसेसिंग के लिए चार्जर से सीधे डिवाइस को पावर देती है और बैटरी पर लोड नहीं डालती है।