108MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आया यह नया स्मार्टफोन, देखें कैसी हैं स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर ने ग्लोबल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Honor X7d पेश किया है। यह एक लो बजट 4जी फोन है जिसकी सूचना जीएसएमएरिना वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार अभी कंपनी ने मोबाइल की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है लेकिन ऑनर एक्स7डी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है। यह 6500mAh बैटरी, 108MP कैमरा और 16GB RAM वाला 4G स्मार्टफोन है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
ऑनर एक्स7डी की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल में दी गई बड़ी बैटरी है। सबसे पहले इसी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6,500mAh battery सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में अभी इस सीरीज का Honor X7c स्मार्टफोन ही लाया गया है जो 5,100mAh बैटरी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इस मोबाइल की कीमत सिर्फ 14,999 है। ऑनर एक्स7डी की ही बात करें तो इसकी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 35W SuperCharge तकनीक दी गई है।
Honor X7d एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 685 प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह तकरीबन दो साल पुराना चिपसेट है। प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड तो कम नहीं कही जाएगी, लेकिन फिर भी इतना पुराना मॉडल यूजर्स को निराश कर सकता है।
ऑनर एक्स7डी 5जी फोन 6.77-इंच की पंच-होल स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। निट्स ब्राइटनेस की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन रिफ्रेश रेट को बुरा नहीं कहा जाएगी। इससे स्लाइड या स्क्रॉल एनिमेशन स्मूद लगेंगे और लैग या हैंग जैसा महसूस नहीं होगा।
रिपोर्ट के अनुसार यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में 12GB और 16GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे 128GB और 256GB मेमोरी पर खरीदा जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 108MP मेन सेंसर और 2MP depth सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 8MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। कैमरा को कमाल तो नहीं कहा जाएगा लेकिन लो बजट सेगमेंट के हिसाब यह औसत है।
Honor X7d को SGS 5-star सर्टिफाइड बताया गया है जो इसे ड्रॉप रेजिस्टेंस बताया गया है। पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है। यूजर्स को इससे भी शिकायत हो सकती है क्योंकि इस रेटिंग को बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं कहा जाएगा, वहीं 15 से 18 हजार की रेंज में आजकल IP68 रेटिंग मिल जाती है।
इस नए ऑनर 5जी फोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसकी घोषणा कर देगी। वहीं इंडियन मार्केट की बात करें तो Honor X7d अपने देश में अनाउंस किया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।
अगर आप नया बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो भारत में 15 हजार से कम कीमत में realme 14x को चुना जा सकता है। यह मोबाइल 6,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है और 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका पीसीमार्क बैटरी स्कोर 22 घंटे, 41 मिनट का आ चुका है। वहीं 17,999 रुपये वाले OPPO K13 5G फोन में और 18 हजार की रेंज में realme P4 में 7,000एमएएच बैटरी मिल जाएगी।