सनसनी मचाने आ रहा है OnePlus Nord CE 3 5G, मिडबजट में लेकर आएगा फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/OnePlus-Nord-CE-2-5G-Camera.jpg

OnePlus कंपनी अपने नोर्ड सेग्मेंट को बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है। खबर आ रही है कि कंपनी OnePlus Nord CE 3 5G Phone के निर्माण में लगी है जिसके बेहद जल्द बाजार में उतारा जाएगा। वनप्लस ने तो हालांकि अभी तक नोर्ड सीई 3 5जी फोन लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन एक लीक में OnePlus Nord CE 3 5G की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। यह वनप्लस मोबाइल 108MP Camera, Qualcomm Snapdragon 695 SoC और 67W Fast Charging जैसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हो सकता है।

OnePlus Nord CE 3 5G Price

वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी की जानकारी ऑनलीक्स के माध्यम से सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह एक मिडबजट वनप्लस फोन होगा जिसकी कीमत 25,000 रुपये के करीब हो सकती है। यह फोन का इंडियन प्राइस ही होगा यानी OnePlus Nord CE 3 5G का दाम भारत में 25 हजार के बजट में देखने को मिलेगा। फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स क्या होंगे, इनकी डिटेल्स आगे दी गई है।

Nord CE 2

OnePlus Nord CE 3 5G Specifications

वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन को 6.7 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बता दें कि मौजूदा OnePlus Nord CE 2 5G फोन की स्क्रीन में एमोलेड पैनल पर का यूज़ किया गया है, ऐसे में OnePlus Nord CE 3 5G की स्क्रीन थोड़ा डाउनग्रेड प्रतीत हो रही है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE 3 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वनप्लस मोबाइल फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 3 5G क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज तथा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी।