7300mAh Battery के साथ 11 अप्रैल को लॉन्च होगा iQOO Z10, बनेगा इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/iqoo-z10.jpg

2025 का साल बड़ी बैटरी वाले मोबाइल फोंस के नाम है। शुरुआती तीन महीनों में ही कई ऐसे फोन मार्केट में आए हैं जिनमें 5,500mAh से लेकर 6,500mAh तक की बैटरी मिली है। लेकिन अब एक ऐसा स्मार्टफोन भारत में आने वाला है जिसमें 7,300mAh Battery मिलेगी! यह iQOO Z10 होगा जो इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए फोन लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

iQOO Z10 लॉन्च डेट

ब्रांड के इंडिया सीईओ निपुण मार्या ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये खुलासा कर दिया है कि कंपनी अगले महीने की 11 अप्रैल को भारत में बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसके मंच से iQOO Z10 इंडिया में लॉन्च होगा। इसी दिन आइकू ज़ेड10 प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सहित इसकी सेल डिटेल्स से पर्दा उठाया जाएगा।

7,300एमएएच बैटरी वाला फोन

iQOO Z10 7,300mAh Battery सपोर्ट करेगा। कंपनी इसे इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला मोबाइल फोन कर रही है। गौरतलब है कि 7,000एमएएच से बड़ी बैटरी अभी तक टैबलेट डिवाइस में ही देखने को मिलती थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी कितने वॉट की चार्जिंग स्पीड देगी। बताते चलें कि आइकू ने इस फोन को #FullyLoadedForMegaTaskers हैशटैग के साथ प्रोेमोट किया है।

iQOO Z10 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)