12GB RAM, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ OPPO Reno 15c 5G चीन में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/oppo-reno-15c.jpg

ओपो रेनो 15 सीरीज का इंडिया में बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अगले महीने जनवरी 2026 में इसे भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। लेकिन इंडियन मार्केट में एंट्री से पहले कंपनी ने इस सीरीज में OPPO Reno 15 और Reno 15 Pro के बाद एक और नया मॉडल OPPO Reno 15c भी जोड़ दिया है। ओपो रेनो 15सी चीन में लॉन्च हुआ है जो 12GB RAM और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है।

OPPO Reno 15c को 6.59-इंच की 1.5K ​स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह फ्लैट डिस्प्ले है जो OLED पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। कंपनी ने रेनो 15 को 6.32-इंच रेनो 15 प्रो को 6.78-इंच की डिस्प्ले पर लॉन्च किया था। यानी रेनो 15सी इन दोनों के बीच में फिट होता है। सीरीज के तीनों ही मोबाइल्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है।

ओपो रेनो 15सी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सीरीज का पहला फोन है जो स्नेपड्रैगन चिपसेट पर काम करता है। अन्य दोनों रेनो 15 और 15 प्रो Dimensity 8450 प्रोसेसर पर काम करते हैं।

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 15c 5G फोन को तगड़ी 6,500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल के बराबर है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। बताते चलें कि ओपो रेनो 15 चीन में 6,200एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ था जो नए रेनो 15सी से छोटी है। हालांकि वायर्ड फास्ट चार्जिंग के मामले में तीनों स्मार्टफोंस एक समान हैं।

फोटोग्राफी के ​लिए ओपो रेनो 15सी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओपो मोबाइल 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO Reno 15c 12GB RAM वाला 5G फोन है। इसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स पर लाया गया है। चाइना में इसके 256GB वेरिएंट का रेट 2899 Yuan है जो भारतीय करंसी के अनुसार 37,150 रुपये के करीब है। इसी तरह स्मार्टफोन का 512GB वेरिएंट 3199 Yuan में आया है जो भारतीय करंसी के मुताबिक 40,950 रुपये के करीब है। फोन की सेल चीन में 19 दिसंबर से शुरू होगी और इसे Starlight Bow, Aurora Blue और College Blue कलर में बेचा जाएगा।

ओपो रेनो 15सी में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं और इसके साथ IR blaster भी मौजूद है। चाइना में यह स्मार्टफोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाता है। अंत में बताते चलें कि इस मोबाइल की थिकनेस 7.77mm और वजन 197 ग्राम है। ओपो रेनो 15 सीरीज इंडिया लॉन्च डेट के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।