7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ 12GB RAM वाला 5G फोन Honor Play 80 Pro

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/Honor-Play-80-Pro-.jpg

ऑनर ने टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Honor Play 80 Pro लॉन्च किया है। यह मोबाइल चाइना में पेश हुआ है जो बड़ी 7000mAh battery, 12GB RAM और Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। इसे मिडरेंज का सस्ता 5जी फोन कहा जाएगा क्योंकि ऑनर प्ले 80 प्रो का प्राइस CNY 1,899 से शुरू होता है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 25 हजार रुपये के करीब है। नए Honor Play 80 Pro का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी विस्तृत डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑनर प्ले 80 प्रो 5जी फोन 720 x 1610 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच होल स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 850निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। मोबाइल को Wet Hand Touch फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी स्क्रीन पर बिना परेशानी टच रिस्पांस मिलेगा। फोन में eye protection और eBook Mode भी मिलता है।

Honor Play 80 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 6एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन Adreno A619 GPU सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह ऑनर का 5जी फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो 8x digital zoom पर फोटो खींच सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Play 80 Pro स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। कहा जा सकता है कि इस मोबाइल का कैमरा डिपार्टमेंट बेहद ज्यादा खास नहीं है और बस नॉर्मल काम ही करेगा।

वहीं कैमरा में फीके पड़े रहे Honor Play 80 Pro की सबसे बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। यह स्मार्टफोन पावरफुल 7,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसे लगातार 23 घंटे तक शार्ट वीडियोज़ यानी रील्स देखी जा सकती है। वहीं Super power saving mode में सिर्फ 2% बैटरी बचने पर भी यह 15 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम या फिर 1 घंटे का कॉलिंग टाइम दे सकता है।

स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए ऑनर प्ले 80 प्रो को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं साथ ही यह मोबाइल reverse charging भी सपोर्ट करता है। यह नया 5जी फोन ड्रॉप रजिस्टेंस बॉडी पर बना है जिसमें IP65 रेटिंग भी मिलती है। कंपनी ने इसमें डेडिकेटेड AI Button लगाया है। यह मोबाइल 400% लाउड डुअल स्पीकर्स के साथ लाया गया है।

Honor Play 80 Pro 5G फोन चाइना में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। कीमत की बात करें तो बेस वेरिएंट में 6GB RAM दी गई है जिसका प्राइस 1899 युआन (25,699 रुपये) है। इसी तरह 8GB RAM वेरिएंट को 2099 युआन में और 12GB RAM वाले फोन को 2299 युआन में लॉन्च किया गया है। इस प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 28,399 और 30,999 रुपये के करीब है। चीन में यह फोन Azure Sky, White Moonlight और Black Phantom Night कलर में ​बिकेगा।