12GB RAM, 5500mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Edge 60 Fusion इंडिया में लॉन्च, प्राइस भी है कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Motorola-Edge-60-Fusion.jpg

मोटोरोला ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion लॉन्च किया है। यह इंडिया का पहला फोन है जो MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। इस 5जी मोबाइल में 12GB RAM, 5500mAh Battery और 32MP Selfie कैमरा के साथ ही 1.5K Curved स्क्रीन दी गई है जो इसे पावरफुल और स्टाइलिश बनाती है। मोटोरोला ऐज 60 फ्यूज़न प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion प्राइस

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूज़न भारत में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी रैम मॉडल का रेट 22,999 रुपये है और 12जीबी रैम का प्राइस 24,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस 5जी फोन पर 2 हजार रुपये का ऑफर भी देगी जिसके तहत यह स्मार्टफोन 20,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। Edge 60 Fusion की सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी और यह मोबाइल PANTONE Amazonite, PANTONE Slipstream और PANTONE Zephyr कलर में खरीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 60 Fusion स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की सुपरएचडी+ 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह ऑल कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 446पीपीआई और 4500निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस मोटोरोला स्मार्टफोन में एंटी फिंग​रप्रिंट कोटिंग, एक्वा टच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी भी दी गई है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर चढाई गई है।

परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 Fusion मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा इंडिया का पहला मोबाइल फोन है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2GHz से लेकर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो 3 साल की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Edge 60 Fusion ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले व 120° एफओवी वाले 13 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro लेंस और थर्ड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला मोबाइल में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल को 42.5 घंटे तक का बैकअप देने की क्षमता रखता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोटोरोला के 5जी फोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

अन्य फीचर्स

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन MIL-810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है जो इसे एक्सीडेंटल ड्रॉप की ​स्थिति में नॉर्मल फोन से ​अधिक प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है। Water Touch 3.0 फीचर के साथ स्क्रीन को गीले हाथों से भी टच किया जा सकता है। इस फोन में Moto Gestures और AI की क्षमता भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 के साथ NFC का सपोर्ट ​भी दिया गया है।

Motorola Edge 60 Fusion Price
Rs. 20,900
Go To Store
See All Prices
See Full Specs