12GB RAM के साथ सामने आया OPPO Reno 14F, अगले महीने हो सकता है इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/OPPO-Reno-14-design.jpg

ओपो रेनो 14 सीरीज इंडिया में आने के लिए तैयार है। जुलाई शुरू होते ही OPPO Reno 14 5G और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन भारतीय बाजार में एंट्री ले लेंगे। इन ओपो मोबाइल्स के इंडिया आने से पहले सीरीज का तीसरा मॉडल OPPO Reno 14F हाल ही में सामने आया है। बीते दिनों इसे कुछ अंर्तराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया था, वहीं अब यह ओपो 5जी फोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही ओपो रेनो 14एफ को भी बाजार में उतार सकती है।

OPPO Reno 14F गीकबेंच डिटेल

OPPO Reno 14 (ग्लोबल)

डिस्प्ले

ओपो रेनो 14 5जी फोन की बात करें तो चाइना में इस स्मार्टफोन को 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह भी एमोलेड पैनल पर बनी फ्लैट पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और और 1200nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। इस ओपो मोबाइल में भी अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Crystal Shield Glass से प्रोटेक्शन मिलती है।

परफॉर्मेंस

OPPO Reno 14 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए ओपो रेनो 14 5जी फोन में Mali-G615-MC6 जीपीयू दिया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 14 5जी फोन ​​भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर दिया गया है जो 50MP telephoto लेंस और 8MP ultra-wide-angle के साथ मिलकर काम करता है। वहीं इस फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह ओपो मोबाइल भी 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है।

बैटरी

OPPO Reno 14 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी ‘प्रो’ मॉडल से हल्की ही कम है लेकिन, इसकी चार्जिंग क्षमता प्रो जैसी है। यह मोबाइल फोन भी 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।