6000mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा वाले vivo 5G फोन पर ₹1500 का डिस्काउंट, खरीदे सस्ता मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/vivo-y400-offers.jpg

वीवो मोबाइल खरीदने वाले लोगों के लिए कंपनी बढिया ऑफर लेकर आई है। ब्रांड के vivo Y400 5G फोन को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। यह 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसमें पावरफुल 6000mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा मिलता है। इस वीवो फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स को सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

वीवो फोन पर डिस्काउंट

vivo Y400 5G फोन इंडिया मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 28,999 रुपये है और 8GB RAM + 256GB Storage वाले टॉप वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 31,999 रुपये है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

यह 1500 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है। डील में फोन खरीदने पर 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 27,499 रुपये पड़ेगा और 256GB मेमोरी वाले फोन का इफेक्टिव प्राइस 30,499 रुपये पड़ेगा। छूट का लाभ उठाने के लिए Axis, Kotak और HDFC क्रेडिट कार्ड से किश्त बनवानी पड़ेगी। इस वीवो 5जी फोन को 3 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

vivo Y400 5G स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई400 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल डिस्प्ले E4 AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर लगाई गई है।

Vivo Y400 5G फोन एंड्रॉयड आधारित Funtouch OS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो फोन में 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.95GHz से लेकर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

यह 8जीबी रैम वाला वीवो 5जी फोन है जो एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक फोन की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) देती है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM + UFS 3.1 Storage तकनीक पर काम करता है। वीवो का दावा है कि यह फोन 50 महीनों का स्मूथ एक्सपीरियंस दे सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5ी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX852 ओआईएस सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।

Vivo Y400 5G फोन पावर बैकअप के लिए 6000mAh Battery सपोर्ट करता है। कंपनी इसे 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वीवो की मानें तो फोन को 100% फुल चार्ज के बाद 61 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम पाया जा है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल Smart Charging Engine 2.0 और Bypass Charging तकनीक सपोर्ट करता है।

vivo Y400 5G फीचर्स

यह Underwater Camera फोन है जिससे पानी के अंदर भी फोटो खींची जा सकती है और वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वाई400 वीवो का वॉटरप्रूफ फोन है जो IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है। यह मोबाइल को धूल और पानी से सुरक्षित रखने में मदद करती है। इसे 3-लेयर वाटरप्रूफ फ्रेम पर डिजाइन किया गया है जो कंपनी के दावेनुसार Vivo Y400 को 6 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रख सकती है।

वीवो वाई400 Smart AI फोन है जिसमें कई एडवांस फीचर्स से लैस है। इसमें Circle to Search इनबिल्ट मिलता है। यह मोबाइल 8 5G Bands सपोर्ट करता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो 5जी फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ समेट OTG जैसे फीचर्स भी मिलते है।