16 हजार रुपये सस्ते में खरीदें यह पावरफुल स्मार्टफोन! iPhone 16 Pro Max और Galaxy S25 Ultra को छोड़ चुका है पीछे

Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन realme GT 7 Pro था जो पिछले साल नवंबर महीने में लाया गया था। इस फ्लैगशिप फोन को 12GB RAM और 16GB RAM पर पेश किया गया था जिसकी कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती थी। लेकिन आज यह मोबाइल अपने लॉन्च प्राइस से 16,000 रुपये सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन पर यह रियलमी 5जी फोन भारी डिस्काउंट के साथ बिक रहा है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
| realme GT 7 Pro | लॉन्च प्राइस | सेलिंग प्राइस | डिस्काउंट |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹59,999 | ₹44,999 | ₹15,000 |
| 16GB RAM + 512GB Storage | ₹65,999 | ₹49,999 | ₹16,000 |
रियलमी जीटी7 प्रो 5जी फोन इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स पर लॉन्च हुआ था। मोबाइल के 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये थी औ इसके 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 65,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बीते दिनों में जहां कंपनी इस स्मार्टफोन पर कई प्राइस कट जारी कर चुकी है वहीं अब फिर से Realme GT 7 Pro पर 6 हजार रुपये का डिस्कांउट कूपन लाया गया है।
इस डिस्काउंट कूपन के साथ फोन के 12जीबी रैम वेरिएंट का दाम घटकर 44,999 रुपये हो गया है और 16जीबी वेरिएंट का रेट गिरकर 49,999 रुपये आ गया है। यानी लॉन्च प्राइस की तुलना में 12जीबी मॉडल 15 हजार रुपये सस्ते और 16जीबी रैम वाला 5जी फोन 16 हजार रुपये सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। यह डिस्काउंट कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर भी मिल रहा है जिसकी डिटेल्स जानने या फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) कर सकते हैं।
जैसा कि हमने पहले ही बताया रियलमी जीटी 7 प्रो इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जो स्नेपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट पर लाया गया था। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स और Orion CPU आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu Score 28,10,079 आ चुका है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एनटूटू स्कोर OnePlus 13 (26,89,625), iPhone 16 Pro Max (17,74,620) और Samsung Galaxy S25 Ultra (22,17,076) से भी अधिक है। ये तीनों ही फ्लैगशिप फोन हैं जिनका रेट Realme GT 7 Pro से काफी अधिक है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में बेशक पुराना हो गया हो लेकिन रियलमी जीटी7 प्रो अभी भी हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है।
रियलमी जीटी 7 प्रो AI फीचर्स से लैस है और realme UI 6.0 पर काम करता है। इसे Dynamic RAM टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 28GB RAM की ताकत प्रदान करती है। यह फोन LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage सपोर्ट करता है। फोन में 6.78-इंच की 1.5k quad-curved OLED डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है जो 8T LTPO पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट, 6500nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 7 प्रो में HyperImage+ कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP IMX906 OIS मेन लेंस, 50MP Periscope Portrait IMX882 सेंसर और 112° FOV वाला 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,800mAh सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी सपोर्ट करता है जिसके 120W Ultra Charge तकनीक मिलती है।
91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 34 मिनट का आ चुका है। वहीं फोन बैटरी को 20% से 100% फुल चार्ज होने में सिर्फ 29 मिनट का समय लगा है। आजकर हर बजट में बड़ी बैटरी वाले फोन आ रहे हैं। लेकिन रियलमी जीटी7 प्रो की बैटरी और चार्जिंग तकनीक अहसास नहीं होने देगी कि यह पुराना मोबाइल है।
अगर आप एंड्ररॉयड फोन चलाना चाहते हैं और iPhone के दीवाने नहीं है तो Realme GT 7 Pro आपकी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है। यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में सीधे तौर पर वनप्लस 13 सीरीज और गैलेक्सी एस25 सीरीज को टक्कर देता है। डिस्काउंट के बाद 50 हजार से कम रेट पर 16जीबी रैम वाला फोन खरीदने में कोई बुराई नहीं है। हॉं, इसे ‘ओल्ड’ जरूर कहा जाएगा लेकिन हमारा इन हाउस टेस्ट बताया है कि यह पुराना बेशक है लेकिन काम लेटेस्ट मॉडल्स जैसा कर सकता है।
See All Competitors