17 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हो सकता है नया Motorola Edge 60 Stylus स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स भी आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/02/Moto-G-Stylus.jpg

Motorola ने कुछ ही दिनों पहले भारत में स्टाइलिश 5जी फोन Edge 60 Fusion लॉन्च किया है जो 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर पेश होने वाला यह भारत का पहला फोन है। अब खबर आ रही है कि कंपनी ऐज 60 फ्यूजन के बाद इसी सीरीज में एक और नया 5जी मोबाइल लाने वाली है। यह स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus नाम से लॉन्च हो सकता है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 60 Stylus लॉन्च डेट (लीक)

मोटोरोला ऐज 60 स्टायलस की जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए दावा किया गया है कि Motorola Edge 60 stylus 17 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस बाबत कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक की मानें तो यह मोटोरोला का मोबाइल Stylus pen के साथ आएगा और इसी महीने भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लीक में इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 60 Stylus स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

लीक में दावा किया गया है कि मोटोरोला ऐज 60 स्टायलस क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 8जीबी रैम देखने को मिल सकती है। वहीं लीक में सामने आया है कि यह मोटोरोला मोबाइल एंड्ररॉयड 15 के साथ आएगा। इस फोन में 6.7 इंच की पीओएलइडी स्क्रीन दिए जाने की बात सामने आई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

Motorola Edge 60 Stylus में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग और 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000mAh बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion प्राइस और फीचर्स

प्राइस : मोटोरोला ऐज 60 फ्यूज़न भारत में दो रैम वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8GB RAM मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है और 12GB RAM का प्राइस 24,999 रुपये है। ये दोनों वेरिएंट 256GB स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।

स्क्रीन : मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की सुपरएचडी+ 1.5के एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 4500निट्स ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी मिलती है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर मौजूद है।

परफॉर्मेंस : Edge 60 Fusion मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 चलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन सेंसर, 120° एफओवी वाला 13 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro लेंस और थर्ड 3-इन-1 लाइट सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला मोबाइल 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन में तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोटोरोला के 5जी फोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

अन्य फीचर्स : मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है जिसके साथ IP69 रेटिंग भी दी गई है। इस फोन में Moto Gestures और AI की क्षमता भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 के साथ NFC का सपोर्ट ​भी दिया गया है।

Motorola Edge 60 Fusion Price
Rs. 20,900
Go To Store
See All Prices
See Full Specs