18 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा सस्ते वाला Samsung Galaxy A23 5G, Redmi-Realme को मिलेगी चुनौती!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/Samsung-galaxy-m23-5G-price.jpg
Highlights

सैमसंग इंडिया ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि कंपनी आने वाली 18 जनवरी को भारत में अपने दो नए 5जी फोन पेश करने वाली है। ये दोनों ही स्मार्टफोन गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में जोड़े जाएंगे जो Samsung Galaxy A14 5G और Samsung Galaxy A23 5G नाम के साथ लॉन्च होंगे। सैमसंग अपने नए फोंस के साथ Redmi और Realme को टक्कर देने की कोशिश करेगा। प्रतिस्पर्धा की बात करें तो ये तीनों ही मोबाइल ब्रांड इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पॉजिशन मजबूत करने तथा फैन फॉलोइंग बढ़ाने में जुटे हुए हैं और इसके लिए अलग अलग बजट में फोन भी ला रहे हैं।

Samsung Galaxy A23 5G लॉन्च डेट इन इंडिया

सैमसंग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉन्च ईवेंट से जुड़ा पेज लाईव कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर जरिये बता दिया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए23 5जी फोन 18 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी गैलेक्सी ए14 5जी को भी इंडियन मार्केट में उतारेगी। सैमसंग इन ‘ए’ सीरीज़ स्मार्टफोंस को Awesome 5G टैगलाईन के साथ प्रोमोट कर रही है।

Samsung Galaxy A23 5G की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले तो आपको बता दें कि गैलेक्सी ए23 5जी फोन अमेरिकन मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन हमें उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन अपने ग्लोबल मॉडल से अलग होगा। सैमसंग इंडिया द्वारा जारी किए गए प्रोडक्ट पेज पर इस फोन के जुड़ी कुछ जानकारी मिली ही है जिनकी ब्यौरा आगे दिया गया है।

कंपनी के अनुसार गैलेक्सी ए23 5जी फोन 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। फोटो से पुष्टि हुई है यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन होगी जिसमें तीन किनारे तो बेजल लेस रहेंगे लेकिन नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा। आशा कर सकते हैं कि इस फोन में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी।

Samsung Galaxy A23 5G ट्रिपल रियर कैमरा के साथ मार्केट में लॉन्च हो सकता है। मेगापिक्सल डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इनमें से एक मैक्रो सेंसर होगा। वहीं साथ ही यह सैमसंग फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से भी लैस होगा जो बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी प्रदान करेगा। सिर्फ कैमरा ही नहीं फोन बैटरी भी एआई से लैस होगी जो इसे 2 दिन का बैकअप प्रदान कर सकेगी।