फोन फोटोग्राफी के कहर ढाएगा Vivo X300 Pro! इंडियन मॉडल में मिलेगा ये खास Telephoto फीचर

वीवो एक्स300 सीरीज का इंतजार भारत में बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है। पहले चीन और फिर ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने के बाद इसे नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरुआती दिनों में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। 91मोबाइल्स बीते दिनों ही Vivo X300 और Vivo X300 Pro के इंडियन कलर मॉडल्स की खास खबर बता चुका है। वहीं आज हमें जानकारी प्राप्त हुई है कि कंपनी सीरीज के ‘प्रो’ मॉडल में इंडिया-एक्सक्लूसिव Telephoto Bird Shots Feature लेकर आने वाली है।
टेलीफोटो बर्ड शॉट्स फीचर खास तौर पर पक्षियों की खूबसूरत फोटो कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इंडस्ट्री सोर्स की मानें तो वीवो एक्स300 प्रो इंडिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें यह डेडिकेटेड फीचर दिया गया है। 10x zoom के साथ बिना क्वालिटी खराब किए दूर के ऑब्जेक्ट की पिक्चर खींची जा सकती है। यह स्पेशल फीचर वाइडलाइफ फोटोग्राफर सहित उन लोगों को काफी पसंद आने वाला है जो घूमने-फिरने या पिकनिक के दौरान पछियों को कैमरे में कैद करना पसंद करते हैं।
Vivo X300 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.57 अपर्चर वाला 50MP Gimbal-Grade मेन LYT828 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.67 अपर्चर वाले 200MP Telephoto लेंस और एफ/2.0 अपर्चर वाले 50MP Wide-Angle लेंस के साथ मिलकर काम करता है। बताते चलें कि इस मोबाइल में कंपनी ने ZEISS Mirotar लेंस के साथ डेडिकेटेड V3+ चिप लगाई है।
सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X300 और X300 Pro दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं जो 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यूजर्स को इनमें एंड्रॉयड 16 बेस्ड OriginOS 6 मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
वीवो एक्स300 एक कॉम्पैक्ट फोन है जो 6.31-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। वहीं एक्स300 प्रो में 6.78-इंच डिस्प्ले लगी है। दोनों में BOE Q10+ OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन डिस्प्ले को Armor Glass की प्रोटेक्शन प्राप्त है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स300 प्रो 5जी फोन 6,510mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं वीवो एक्स300 की बात करें तो चीन में यह 6,040mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था, जब्कि ग्लोबल मॉडल 5,360mAh बैटरी पर आया था। देखना दिलचस्प होगा कि इंडिया में कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी। ये दोनों स्मार्टफोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।
Vivo X300 series की सेल दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह शुरू की जा सकती है। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये मिली जानकारी के मुताबिक वीवो एक्स300 इंडिया में तीन रंगों में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें Red, Blue और Black कलर शामिल रहेंगे। वहीं वीवो एक्स300 प्रो Black, Blue और Pink कलर शेड में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बहरहाल फिलहाल सीरीज लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है जिसकी सूचना मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।