200MP कैमरा, 50MP Selfie और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ Xiaomi 17 Ultra इंडिया में लॉन्च

एक वक्त था जब Xiaomi लंबे समय तक ‘इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन’ का टाइटल अपने नाम करती रही थी। लेकिन समय के साथ मार्केट में कंपटीशन बढ़ा और शाओमी का यह ताज सरक गया। लेकिन अब एक फिर कंपनी ने इसी दिशा में कदम बढ़ाया है। आज भारतीय बाजार में फ्लैगशिप शाओमी 17 सीरीज को पेश किया गया है जिसमें Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुए हैं। दोनों ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और एडवांस फीचर्स वाले फोन हैं। शाओमी 17 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और सीरीज के अल्ट्रा मॉडल की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
शाओमी 17 अल्ट्रा को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया गया है। यह इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला शाओमी फोन है जो इस प्रोसेसर पर लाया गया है। Samsung Galaxy S26 Ultra, iQOO 15, OnePlus 15 और realme GT 8 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन इसी चिपसेट पर काम करते हैं। यानी Xiaomi 17 Ultra सीधे भारतीय बाजार में मौजूद बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को टक्कर देगा।
गौरतलब है कि स्नेपड्रैगन त्रयह क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। AI पावर के लिए इसमें Hexagon NPU और स्ट्रांग नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System लगाया गया है। वहीं बेहतर थर्मल कंडेक्टिविटी के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा में 3D Dual-Channel IceLoop सिस्टम भी दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यूजर्स को इस शाओमी स्मार्टफोन में Adreno 840 जीपीयू मिलेगा।
पावरफुल प्रोसेसर के बाद Xiaomi 17 Ultra की दूसरी सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। इस फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए शाओमी ने Leica के साथ हाथ मिलाया है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि शाओमी 17 अल्ट्रा दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें LOFIC HDR सपोर्ट करने वाला 1-इंच 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा लगाया गया है। यह एफ/1.67 अपर्चर वाला सेंसर है जो 6.3x तक अधिक लाइट कैप्चर कर सकता है।
शाओमी 17 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जो 4.3x periscope + 75-100mm telephoto लेंस है। इसके साथ 115° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया शाओमी स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि यह शाओमी 17 अल्ट्रा 8K video रिकॉर्ड कर सकता है।
Xiaomi 17 Ultra 5G फोन को 2608 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह M10 OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। शानदार विजुअल क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Vision और DC Dimming मौजूद है। फोन अनलॉकिंग के लिए 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है और स्क्रीन प्रोटेक्टशन के लिए Xiaomi Shield Glass 3.0 की लेयर चढ़ाई गई है।
पावर बैकअप के लिए यह नया शाओमी मोबाइल फोन 6,000mAh बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि 1600 बार चार्ज करने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से उपर ही रहेगी। ब्रांड की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद यह नॉर्मल यूज में 1.5 दिन आराम से निकाल सकता है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W HyperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही शाओमी 17 अल्ट्रा में 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यूजर्स को इस शाओमी फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी।
शाओमी 17 अल्ट्रा एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सहित सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी दिया गया है। ग्राहकों को फोन में Infrared सेंसर, 4-microphone, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स जैसे टूल्स भी मिलेंगे। मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।
शाओमी 17 अल्ट्रा 1,39,999 रुपये का फोन है। इस मोबाइल में 16GB RAM + 512GB Storage दी गई है। यह शाओमी स्मार्टफोन 13 मार्च को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा जिसे Black और White कलर में परचेज किया जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी Xiaomi 17 Ultra पर 10 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर देगी जिसके बाद मोबाइल का इफेक्टिव प्राइस 1,29,999 रुपये पड़ेगा।