5000mAh बैटरी वाले टॉप 5 लेटेस्ट स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत महज 5,999 रुपए

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/01/5000mah-battery.jpg

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दिन-प्रतिदिन ऐसे हैंडसेट्स एंट्री कर रहे हैं जो अपने अनोखे फीचर्स के चलते सुर्खियां में रहते हैं। कंपनियों की भी कोशिश रहती है कि वह फ्लैगशिप के साथ ही बजट सेगमेंट में हर वह फीचर उपलब्ध कराएं, जिन्हें लेकर यूजर्स की डिमांड ज्यादा रहती है। हम सभी जब एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान करते हैं तो उसके कई फीचर्स पर गौर करते हैं। इन्हीं में से एक फीचर है बैटरी। अगर बैटरी ज्यादा दमदार हो तो फोन को बार-बार चार्ज करने की झंझट का सामना नहीं करना पड़ता। इसी को देखते हुए हम आपको ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन्स की जानकारी दी है जो 5000एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं। साथ ही ये सभी हाल ही में बजट कैटगरी के अंदर लॉन्च किए गए हैं। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ।

Infinix Smart HD 2021

इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसकी कीमत 5,999 रुपए है। फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 6.1 इंच का एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। यह 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: TV स्क्रीन पर दिखने वाले इन नंबरों का क्या है राज, जानें क्यों करते हैं ये टीवी देखने का मजा खराब
Tecno Spark 6 Go

टेक्नो के इस फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। इसकी कीमत 8,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा एआई कैमरा है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर दिया गया है।

Vivo Y12s

फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 9,990 रुपए है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा है, जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और दूसरा एआई कैमरा है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर दिया गया है।

Samsung Galaxy M02s

5000एमएएच की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है। यह कीमत 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। इसमें 6.50 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720 x 1560 है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम से लैस है। इसके अलावा इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 5 प्वाइंट में जानें Samsung Galaxy S21 Ultra की ताकत, Apple iPhone 12 सीरीज़ को देता है सीधी टक्कर

Vivo Y20A

इसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसे 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के साथ आता है।