OnePlus 13T लॉन्च डेट हुई अनाउंस, इस दिन पेश होगा यह वनप्लस का कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला प्रीमियम फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/OnePlus-13T-Launch-Date.jpg

OnePlus 13T 5G फोन की फोटो कल ही इंटरनेट पर लीक हुई थी जिससे इसकी लुक और डिजाइन का खुलासा हुआ था। वहीं आज कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर वनप्लस 13टी लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। वनप्लस चाइना वेबसाइट पर 13टी 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां रिलीज डेट के साथ ही इस मोबाइल की फोटो और वीडियो भी शेयर कर दी गई है।

OnePlus 13T लॉन्च डेट

वनप्लस 13टी 24 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी चीन में ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से नया वनप्लस 5जी फोन 13T टेक मार्केट में पेश किया जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट चाइना में 24 अप्रैल की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जो भारतीय समयानुसार दोपहर के 12 बजे का होगा। इस ईवेंट के जरिये OnePlus 13T का प्राइस और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स रिवील होंगे। वनप्लस 13टी इंडियन मार्केट में कब आएगा, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

OnePlus 13T डिजाइन

वनप्लस 13टी एक कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन होगा जिसे प्रीमियम लुक पर पेश किया जाएगा। यह वनप्लस फोन तीन कलर मॉडल्स में बिकेगा जो गुलाबी, ब्लैक और ग्रे शेड्स वाले होंगे। कंपनी ने इन्हें Clouds ink Black, Powder और Morning Mist Gray का नाम दिया है। सामने आई फोटो से पता चला है कि इस वनप्लस फोन में स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें दो लेंस वर्टिकली प्लेस्ड होंगे। इन कैमरा लेंस के साइड में एलइडी फ्लैश और सेंसर लगा होगा।

OnePlus 13T के फ्रंट और बैक दोनों ओर ग्लास पैनल दिया गया है। रियर पर ठीक बीच में वनप्लस की ब्रांडिंग भी लगी है। फोन के राइट फ्रेम पर उपरी ओर एक एक्शन बटन दिया गया है। वाल्यूम रॉकर और पावर बटन लेफ्ट फ्रेम पर लगे हैं। इसी तरह लोवर फ्रेम पर यूएसबी पोर्ट, स्पीकर और सिम स्लॉट लगा है।

OnePlus 13T स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

स्क्रीन

वनप्लस 13टी को लेकर लीक में कहा गया है इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। यह फ्लेट पैनल पर बनी ओएलईडी डिस्प्ले बताई जा रही है जो 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी। इस अपकमिंग वनप्लस मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1600निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

प्रोसेसर

OnePlus 13T को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नेपड्रैगन 8 एलिट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर हमें OnePlus 13 को देखने को मिल सकता है। यह 3नेनौमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8 कोर सीपीयू है जो 4.32गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होगा और इसमें LPDDR5x RAM + UFS 4.0 storage तकनीक मिलेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13T 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony LYT700 मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 2x telephoto लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

बैटरी

लीक में सामने आया है कि यह वनप्लस 13टी 5जी फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,100एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। यह वनप्लस 5जी फोन वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

अन्य फीचर्स

लीक में जो OnePlus 13T के फीचर्स सामने आए हैं उसके अनुसार यह मोबाइल IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में आएगा। इस फोन में WiFi 7, Bluetooth 5.4 सहित NFC और IR blaster भी मिलेगा। वहीं वनप्लस 13टी में डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मौजूद रहेंगे।

OnePlus 13R Price
Rs. 42,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs