6000mAh बैटरी वाला realme 5G फोन 25 अप्रैल को होगा इंडिया लॉन्च, मिलेगी IP69 वॉटरप्रूफिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/realme-14T-5G-Launch-Date.jpg

रियलमी इंडिया में अपनी ’14’ नंबर सीरीज के तहत अभी तक चार 5जी फोन realme 14x, 14 Pro, realme 14 Pro+ और 14 Pro Lite लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज के तहत पांचवा मोबाइल भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह इस महीने नया realme 14T 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme 14T 5G इंडिया लॉन्च डेट

रियलमी 14टी 5जी फोन 25 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। इस फोन को कंपनी वचुर्अल ईवेंट के जरिये बाजार में उतारेगी। 25 अप्रैल की दोपहर 12 बजे realme 14T 5G प्राइस और सेल डिटेल्स से पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रियलमी 14टी इं​डिया लॉन्च को लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस रियलमी 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है और यहां भी फोन लॉन्च अनाउंसमेंट लाइव देखी जा सकेगी।

realme 14T 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी 14टी 5जी फोन को तगड़ी 6,000mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन में लगातार 17.2 घंटे तक YouTube या फिर 12.5 घंटे तक Instagram चलाया जा सकता है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के ​लिए realme 14T 5G फोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जाएगी।

यह अपकमिंग रियलमी 5जी फोन AMOLED स्क्रीन पर बना होगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट डिस्प्ले होगी जिसपर 2100nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा। इस स्क्रीन को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो दर्शाता है कि रात में यह फोन चलाने में आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। कंपनी ने बताया ही मोबाइल की मोटाई सिर्फ 7.97mm होगी।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 14टी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो AI फीचर्स से लैस होगा। यह मोबाइल IP69 रेटिंग वाला है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करता है। इस फोन में 300% Ultra Volume Mode भी दिया गया है। बताते चलें कि रियलमी 14टी 5जी Silken Green, Violet Grace और Satin Ink कलर में बिकेगा।

See Full Specs

Best Competitors

realme P3 Rs. 15,999
81%
realme 14T Rs. 16,499
78%
vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme P3 Ultra Rs. 24,999
86%
See All Competitors