OnePlus 15R हुआ महंगा! कंपनी ने 2500 रुपये प्राइस बढ़ाकर दिया फैंस को झटका

महंगाई की मार वनप्लस पर भी पड़ गई है। कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन का प्राइस 2500 रुपये प्लस हो गया है। दिसंबर 2025 में लॉन्च हुए OnePlus 15R 5G फोन का रेट बढ़ गया है। कंपनी की फ्लैगशिप नंबर सीरीज के इस हाईएंड मोबाइल को पाने के लिए अब अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ेंगे। ब्रांड की ओर से फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर प्राइस हाइक जारी कर दिया गया है। वनप्लस 15आर Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है और पावरफुल 7400mAh बैटरी की ताकत से लैस है। इस OnePlus फोन का नया रेट आप आगे देख सकते हैं।
| OnePlus 15R | लॉन्च प्राइस | प्राइस हाइक | न्यू प्राइस |
| 12GB RAM + 256GB Memory | 47,999 रुपये | 2,500 रुपये | 50,499 रुपये |
| 12GB RAM + 512GB Memory | 52,999 रुपये | 2,500 रुपये | 55,499 रुपये |
वनप्लस 15आर ढाई हजार रुपये महंगा हो गया है। यह 12GB RAM वाला 5G फोन है जो 256GB और 512GB स्टोरेज पर लाया गया था। 256जीबी मेमोरी वाले फोन को 47,999 रुपये और 512जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 52,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब प्राइस हाइक के बाद इन दोनों वेरिएंट्स का रेट बढ़कर 50,499 रुपये और 55,499 रुपये हो गया है। फोन का नया प्राइस कंपनी वेबसाइट पर लाइव हो गया है और आज से ही इसे परचेज करने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus 15R एंड्रॉयड आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 29,57,229 AnTuTu स्कोर प्राप्त कर चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के वक्त फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 360 डिग्री Cryo Velocity कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।
वनप्लस 15आर 5जी फोन 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले को इंटेलिजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो ज्यादा देर तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान होने से रोकने में मदद करती है। यूजर्स को इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15आर स्मार्टफोन DetailMax engine वाला डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 OIS सेंसर और 112° एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नया वनप्लस मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए OnePlus 15R 5G फोन में तगड़ी 7400एमएएच बैटरी दी गई है। Silicon Nanostack टेक्नोलॉजी पर बनी है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery टेस्ट स्कोर 18 घंटे, 13 मिनट का आया है। यह OnePlus 15 के 17 घंटे, 6 मिनट वाले टेस्ट रिजल्ट से ज्यादा है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
गौरतलब है कि यह वनप्लस का फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग सपोर्ट करता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही गर्म चाय और कई तरह के लिक्विड से बचाती है। वनप्लस का कहना है कि 15R 1.5 मीटर पानी में अगर आधे घंटे तक पड़ा रहे, तो भी यह सुरक्षित रह सकता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल में Bluetooth 6.0 Wi-Fi 7 और NFC के साथ IR Blaster भी दिया गया है।