44MP Selfie Camera और 44W Charging वाला Vivo V23e 5G Phone, 21 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/11/Vivo-V23e-Price.jpg

Vivo ने पिछले महीने ही भारत में Vivo V23 Series पेश करते हुए दो शानदार स्मार्टफोन Vivo V23 और Vivo V23 Pro लॉन्च किए हैं। वीवो वी23 प्रो जहां 38,990 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है वहीं वीवो वी23 का प्राइस 29,990 रुपये से शुरू है। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो कंपनी इंडिया में अपनी इसी सीरीज़ का एक और नया मोबाइल फोन Vivo V23e भी लेकर आ रही है। लीक के मुताबिक वीवो वी23ई स्मार्टफोन आने वाली 21 फरवरी को भारत में लॉन्च हो जाएगा।

Vivo V23e 5G Phone

विवो वी23ई 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है लिहाजा इसकी स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सार्वजनिक है। यह मोबाइल फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। इस वीवो फोन का डायमेंशन 160.87 × 74.28 × 7.36एमएम और वजन 172 ग्राम है।

Vivo V23e 5G एंडरॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 12 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए यह विवो मोबाइल 4,050एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

फोटोग्राफी के लिए विवो वी23ई 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V23e 5G Phone एफ/2.0 अपर्चर वाला 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।