मोटो ज़ेड2 प्ले की ये 5 खासियतें जान आप भी लेना चाहेंगे ये शानदार फोन

Join Us icon

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने आज भारत में अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 प्ले लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 27,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है, जो 15 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा। आकर्षक फीचर्स व दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही कंपनी ने मोटो ज़ेड2 प्ले को बेहतरीन मोटो मोड्स के साथ पेश किया है। आईये नज़र डालते है मोटो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की 5 बड़ी खासियतों पर :

मोटो मोड्स
यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतरीन बनाने के लिए मोटोरोला की तरफ से ज़ेड2 प्ले में 5 मोटो मोड्स ​दिए गए हैं। मोटो मोड्स में यूजर एक्सट्रर्नल मोटो गैजेट्स को फोन में लगे पिन कनेक्टर की मदद से जोड़ सकते हैं।
1.
जेबीएल साउंडबूस्ट — यह एक हाईक्वालिटी स्पीकर है जो फोन की आॅडियो व वीडियो फाइल्स को हाई वाल्यूम में सुनने का मौका देता है।
2.
मोटो इंस्टा शेयर प्रोजेक्टर — इसके जरिये फोन की मीडिया फाईल या डाक्यूमेंट को किसी भी सर्फेस पर प्रोजेक्ट कर देखा जा सकता है।
3.
हैसलब्लेड ट्रू ज़ूम — फोटो खींचते वक्त यह मोड यूजर को 10एक्स तक डिजीटल ज़ूम प्रदान करता है।
4.
पावर पैक — मोटो ज़ेड2 प्ले के लिए यह मोड किसी पावरबैंक की तरह काम करता है जो फोन को 20 घंटे का अतिरिक्त बैटरी बैकअप देता है।
5.
मोटो स्टाईल शेल — अपने फोन को यदि नया और कूल लुक देना चाहते हैं तो यह मोड बड़े काम का है।

moto-mods

डिसप्ले
मोटो ज़ेड2 प्ले को 1080पिक्सल वाली 5.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन को खरोंचों से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन पर की गई नैनो कोटिंग इसे पानी से भी बचाती है।

जानें एप्पल के नए आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 11 के 11 शानदार फीचर्स

रैम व रोम
मोटोरोला ने अपने इस लेटेस्ट फोन की प्रोसेसिंग स्मूथ बनाने के लिए इसे 4जीबी रैम से लैस किया है। इसके साथ ही फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जो यूजर्स को मीडिया फाईल्स सेव करने के लिए अच्छा खासा स्पेस प्रदान करती है। साथ ही फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

moto-z2-play-2

कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट में भी यह फोन धुरंधर है। प्राइमरी कैमरा के तौर पर मोटो ज़ेड2 प्ले में लेजर आॅटोफोकस फीचर से लैस 1.4 माइक्रोन पिक्सल वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं ब्राइट व बेहतरीन सेल्फी के लिए इस फोन में डुअल टोन फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल भी मौजूद है।

रियल डुअल सिम फोन
मोटोरोला ने अपने इस फोन को रियल डुअल सिम फोन बनाया है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के ​लिए अलग तथा दोनों सिम डालने के ​अलग स्लॉट दिया गया है। अर्थात् कार्ड डालने के लिए आपको कोई भी सिम बाहर निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।