iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को टक्कर देने आ रहा सबसे पतला Motorola फोन! देखें लॉन्च डेट

कॉम्पैक्ट और स्लीम स्मार्टफोन का ट्रेंड चल रहा है। मोबाइल ब्रांड के बीच होड़ मची है कि कौन सबसे पतला मोबाइल बनाएगा। पहले Galaxy S25 Edge और iPhone Air के रूप में Samsung और Apple जैसे बड़ी कंपनियां भी स्लीम फोन ला चुकी है। इसी कड़ी में अब Motorola का नाम भी जुड़ने जा रहा है। मोटो की ओर से बता दिया गया है कि वह अपना पतला स्मार्टफोन Edge 70 ला रही है जो 5 नवंबर को ग्लोबली पेश किया जाएगा।
मोटोरोला की पोलैंड वेबसाइट पर ऐज 70 स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। इसी माइक्रो साइट पर कंपनी ने रिवील किया है कि Motorola Edge 70 5 नवंबर को लॉन्च होगा। यह वेबपेज अनलॉक दी फ्यूचर यूआरएल के साथ लाया गया है जिसपर कंपनी ने ‘The Future has an Edge’ को अपनी टैगलाइन बनाया है। मोटोरोला ने फोन की साइड लुक के साथ ही इसकी बैटरी पावर की जानकारी भी दे दी है।
मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन 5 नवंबर को पोलैंड से ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा और इसी दिन यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। चर्चा है कि इसी महीने अक्टूबर में यह कंपनी Moto X70 Air नाम का मोबाइल चीन में लॉन्च करने वाली है। हो सकता है कि यही मोटो एक्स70 एयर भारत में Motorola Edge 70 नाम के साथ आए।
Motorola Edge 70 कंपनी का सबसे पतला मोबाइल फोन हो सकता है। अगर एप्पल और सैमसंग से कंपेयर करें तो नए iPhone Air की थिकनेस केवल 5.64mm है और Galaxy S25 Edge की मोटाई सिर्फ 5.8mm है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि मोटोरोला ऐज 70 की थिकनेस भी इसी के आसपास रखी जा सकती है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले TECNO Spark Slim भी मार्केट में आया था जिसकी थिकनेस 5.75mm है। स्लीम स्मार्टफोन के मामले में यह भी मोटोरोला ऐज 70 का कंपटीशन बन सकता है।
जाहिर सी बात है अगर मोबाइल पतला होगा तो उसमें बैटरी भी छोटी ही फिट की जा सकेगी। Motorola Edge 70 के साथ भी ऐसा ही है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि यह मोबाइल 4800mAh battery सपोर्ट करेगा। यह हल्के वजन वाली silicon-carbon बैटरी होगी। मोटोरोला की मानें तो सीमित इस्तेमाल के दौरान यह बैटरी 50 घंटे तक का बैकअप देने की क्षमता रखती है।
बताते चलें कि आईफोन एयर में 3,149mAh बैटरी दी गई है और गैलेक्सी एस25 ऐज 3,900mAh बैटरी सपोर्ट करता है। यानी मोटोरोला ऐज 70 की बैटरी कैपेसिटी एप्पल और सैमसंग स्मार्टफोंस से ज्यादा होगी। वहीं मोटोरोला फोन में चार्जिंग के लिए 68W TurboPower टेक्नोलॉजी भी दी जा रही है। इन दो डिटेल्स के अलावा यह भी साफ हो गया है कि Motorola Edge 70 5G स्क्वायर शेप का ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा।
कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो में मोबाइल को Green कलर शेड में दिखाया गया है। इसके लोवर पैनल पर यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ स्पीकर दिया गया है। वहीं लेफ्ट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है। इस फोन के साइड फ्रेम्स में एंटिना बैंड भी नज़र आ रहा है। 5 नवंबर तक कंपनी हर बुधवार को इस फोन के किसी फीचर या स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाया करेगी। हर नई अपडेट मिलने पर 91मोबाइल्स अपने पाठकों को लगातार सूचित करता रहेगा।