50MP Selfie और Android 16 के साथ आएगा Motorola Edge 70! सभी फोन स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

मोटोरोला अपना सबसे पतला स्मार्टफोन बना रही है जिसे चीन में Moto X70 Air और इंडिया में Motorola Edge 70 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला पौलेंड वेबसाइट पर फोन प्रोडक्ट पेज बनाया जा चुका है जहां 5 नवंबर मोबाइल लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। वहीं अब विदेशी रिटेलर साइट पर भी इस मोबाइल को लिस्ट कर दिया गया है। नए लीक में मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है।
सबसे पहले तो बता दें कि मोटोरोला ऐज 70 कंपनी का सबसे कॉम्पैक्ट और स्लीम स्मार्टफोन बन सकता है जो Samsung Galaxy S25 Edge और Apple iPhone Air को टक्कर देने की कोशिश करेगा। मोटोरोला इसे ‘The Future has an Edge’ टैगलाइन के साथ प्रोमोट भी कर रही है। वहीं लीक हुई रिटेलर साइट की मानें तो इसकी थिकनेस अधिकतम 6mm तक ही रखी जाएगी और मोबाइल का वजन 170 ग्राम के करीब होगा। फोन डायमेंशन 160mm x 75mm x 6mm बताया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड 16 ओएस पर आएगा और Hello UI के साथ मिलकर काम करेगा।
Motorola Edge 70 5G फोन को 6.67-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह पंच-होल स्टाइल वाली pOLED पैनल पर बनी स्क्रीन होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन डुअल स्पीकर्स वाला होगा और कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट भी मिलेगा।
यह मोटोरोला का सबसे पतला स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया जाएगा जे 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
फोन लॉन्च से पहले ही कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि मोटोरोला ऐज 70 स्मार्टफोन 4800mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह silicon-carbon बैटरी होगी जो फोन की मोटाई और वजन बढने नहीं देगी। वहीं कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 50 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। लीक की मानें तो इसमें 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
लीक को देखकर कहा जा सकता है कि Motorola Edge 70 मिडबजट स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा और इसकी लुक व डिजाइन ही मोबाइल की मेन यूएसपी होगी। बताते चलें कि एप्पल आईफोन एयर की थिकनेस 5.64mm है और सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज की मोटाई 5.8mm है। वहीं मिड बजट स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क स्लीक की थिकनेस 5.75mm है। सबसे पतला फोन की बात आएगी तो मोटोरोला ऐज 70 की टक्कर इन्हीं मोबाइल्स से होगी।