5000 रुपये सस्ता बिक रहा 6500mAh बैटरी और 50MP Selfie वाला Vivo V60! बिना क्रेडिट कार्ड के मिल रहा डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/vivo-v60-deal.jpg

वीवो ने अगस्त 2025 में Vivo V60 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल पावरफुल 6500mAh बैटरी, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा जैसे खूबियों के साथ आया था जो मार्केट में अपनी फोटोग्राफी के लिए फेमस है। इस शानदार कैमरा वाले मोबाइल को अब 5 हजार रुपये सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। बिना किसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के ही यह वीवो 5जी फोन डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V60 स्मार्टफोन शॉपिंग साइट अमेजन पर छूट के साथ बेचा जा रहा है। यह 8GB RAM वाला 5G फोन 256GB Storage के साथ 38,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब अमेजन पर यही फोन वेरिएंट 33,989 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। यह फोन का न्यूनतम सेलिंग प्राइस है और इस डिस्काउंट को पाने के लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड या कूपन इत्यादि की भी जरूरत नहीं। यानी कोई भी ग्राहक इस फोन को 5 हजार रुपये की छूट के साथ खरीद सकता है।

38,999 रुपये में लॉन्च हुआ 8GB RAM + 256GB Storage वाला फोन 33,989 रुपये में बिक रहा है जिसके चलते ग्राहकों को मोबाइल पर 5,010 रुपये की छूट (₹38,999-₹33,989) मिल रही है। यह मोबाइल Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Gray नाम के तीन कलर मॉडल्स में लाया गया था। दिलचस्प बात यह है कि ₹33,989 में वीवो वी60 का सिर्फ Moonlit Blue कलर मॉडल ही बिक रहा है।

Vivo V60 Mist Gray मॉडल को अमेजन पर 35,980 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी इसपर 3,019 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं फोन का गोल्ड कलर मॉडल यहां उपलब्ध नहीं है। अगर आपको फोन कलर से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है तो 5 हजार रुपये डिस्काउंट पर वीवो वी60 खरीदना घाटे का सौदा नहीं है। बताते चलें कि यह फोन डील फिलहाल तो ऑन है लेकिन, कब तक चलेगी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

वीवो वी60 5जी फोन पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर को देखने या फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

वीवो वी60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2.8GHz क्लॉक स्पीड वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टाकोर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 10,06,885 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट न हो, इसके लिए Ultra Large VC Smart Cooling सिस्टम लगाया गया है। इस फोन में यूजर्स को LPDDR4X RAM और UFS 2.2 Storage तकनीक मिलेगी।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। कंपनी ने इसे IP68 + IP69 सर्टिफाइड बनाया है जिसके चलते यह वीवो का फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 120 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है।

वीवो वी60 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजीटल जूम वाला 50-मेगापिक्सल सुपर टेलीफोटो लेंस और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V60 5G फोन 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो वी60 स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। डिस्काउंट के साथ 34 हजार रुपये से कम में Vivo V60 5G फोन मिलना एक अच्छी डील है। फोन का डिजाइन और डिस्प्ले इसे प्रीमियम लुक देती है। बैटरी दमदार और कैमरा कमाल है। हॉं, फोन की परफॉर्मेंस बहुत ज्यादा पावरफुल तो नहीं कही जाएगी लेकिन इसमें ​मौजूद मिड-बजट प्रोसेसर दिनभर का काम आराम से कर सकता है।

Vivo V60 5G बीते साल लॉन्च हुआ था जो अभी भी एक बेहतर विकल्प है। लेकिन इसके साथ-साथ इसी सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च हुए दो लेटेस्ट स्मार्टफोन realme 16 Pro और OPPO Reno 15C भी इस रेंज में खरीदे जा सकते हैं। 256जीबी वाला रियलमी 16 प्रो 33,999 रुपये का है और ओपो रेनो15सी 34,999 रुपये का है। ये दोनों मोबाइल 7000mAh Battery सपोर्ट करते हैं। रियलमी फोन में 200MP Camera मिलेगा वहीं ओपो मोबाइल में कॉम्पैक्ट 6.57-इंच स्क्रीन लगी है।

vivo V60 Price
Rs. 37,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs