5400 रुपये की छूट के बिकेगा OPPO का नया 5G फोन Reno 15, इसमें है 12GB RAM और 6500mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/oppo-reno-15-pro-5g-india-launched-price-specs.jpg

OPPO Reno 15 5G फोन पिछले सप्ताह इंडिया में लॉन्च हुआ था। आज यानी 13 जनवरी से यह मोबाइल खरीदारी के लिए उपलब्ध हो गया है। फर्स्ट सेल में ही कंपनी इसपर 5,400 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। शॉपिंग साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स और मोबाइल की दुकान पर भी ओपो रेनो15 5जी फोन छूट के साथ खरीदा जा सकता है। किस फोन वेरिएंट पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

ओपो रेनो 15 स्मार्टफोन 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल के 8जीबी रैम + 256जीबी मेमोरी वेरिएंट पर प्राइस है जिसपर 4,600 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस डिस्काउंट के बाद यह मोबाइल 41,399 रुपये के स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस पर परचेज किया जा सकता है। इसी तरह फोन के 12जीबी + 256जीबी वेरिएंट पर 4,900 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है।

48,999 रुपये में लॉन्च हुए इस फोन वेरिएंट को 44,099 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज वाला OPPO Reno15 का टॉप वेरिएंट 53,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसपर 5,400 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट के साथ यह ओपो मोबाइल 48,599 रुपये की कीमत पर परचेज किया जा सकता है।

फ्लिपकार्ट से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को SBI, ICICI और KOTAK बैंक कार्ड पर यह छूट मिलेगी। वहीं अमेजन से फोन परचेज करते वक्त SBI और HDFC कार्ड यूज़ करने पर डिस्काउंट प्राप्त होगा। गौरतलब है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए ही लाया गया है और इस दौरान कंपनी 180 दिन का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO Reno 15 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन ColorOS 16 पर रन है। इसमें AI HyperBoost 2.0, Trinity Engine और Luminous Rendering Engine जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो मल्टी-टास्किंग और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस दे सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 5 ओएस अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी दे रही है।

OPPO Reno 15 5G में AI Portrait कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलता है। जबकि रियर साइड पर 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा है। इसमें AI Portrait Glow, PureTone तकनीक और मल्टी-फोकल-लेंथ 4K 60fps HDR Ultra-स्टेडी वीडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जो भारतीय स्किन टोन और लाइटिंग कंडीशंस के हिसाब से ऑप्टिमाइज हैं।

बैटरी सेक्शन में OPPO Reno 15 5G को 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी के अनुसार सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में घंटों तक सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग का उपयोग किया जा सकता है।

OPPO Reno 15 5G में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है और इसमें Splash Touch व Glove Touch सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें मजबूती के लिए एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम, Corning Gorilla Glass 7i और IP66, IP68 व IP69 वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक दी गई है।

OPPO Reno15 Price
Rs. 47,999
Go To Store
See All Prices
See Full Specs