Motorola का 5G फोन हुआ महंगा! Edge 70 Fusion इंडिया लॉन्च के बाद बढ़ा Edge 60 Fusion का प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/Motorola-Edge-60-Fusion-launch-date.jpg

महंगे मोबाइल की मार से मोटोरोला भी अछूता नहीं रहा है। इस कंपनी के स्मार्टफोंस का प्राइस भी बढ़ रहा है और इसी कड़ी में अब Motorola Edge 60 Fusion की कीमत में भी इजाफा हो गया है। मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन इंडिया का पहला MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर वाला फोन है और इसे पाने के लिए 1,000 रुपये एक्स्ट्रा चुकाने पड़ेंगे। इस 12GB RAM वाले 5G फोन का नया प्राइस आप आगे देख सकते हैं।

मेमोरी लॉन्च प्राइस कीमत में बढ़ोतरी सेलिंग प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹20,999 ₹1,000 ₹21,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹22,999 ₹1,000 ₹23,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹24,999 ₹1,000 ₹25,999

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूज़न का स्टार्टिंग प्राइस 20,999 रुपये था जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती थी। अब इसी मेमोरी वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदना पड़ेगा। वहीं 8जीबी+256जीबी वेरिएंट का रेट 22,999 रुपये से बढ़कर 23,999 रुपये हो गया है। वहीं यह 12जीबी रैम वाला फोन 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 25,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। Motorola Edge 60 Fusion को कंपनी वेबसाइट और अमेजन सहित रिटेल स्टोर्स से भी परचेज किया जा सकता है।

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र करने से पहले आपको बता दें कि इसी महीने Motorola Edge 70 Fusion इंडिया में लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल की कीमत 26,999 रुपये है जो ऐज 60 फ्यूजन से 5,000 रुपये अधिक है। वहीं 12जीबी+256जीबी का रेट 32,999 रुपये है जो ऐज 60 फ्यूजन के 25,999 रुपये की तुलना में 7,000 रुपये ज्यादा है। ऐसे में प्राइस का मार्जिन बड़ा है जो Motorola Edge 60 Fusion को अभी भी बेहतर विकल्प भी साबित करता है। वहीं शॉपिंग साइट्स पर इस मोबाइल पर डिस्काउंट ऑफर भी मिल जाएगा।

Edge 60 Fusion

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले MediaTek Dimensity 7400 पर काम करता है। वहीं ऐज 70 फ्यूजन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी हाई क्लॉक स्पीड 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 11,49,292 आ चुका है। जब्कि ऐज 60 फ्यूजन का एनटूटू स्कोर 6,92,185 रहा था। दोनों में ही Moto Gestures और AI फीचर्स मौजूद हैं।

Motorola Edge 60 Fusion 5G फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की सुपरएचडी+ 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह Curved AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 446पीपीआई और 4500निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन में एंटी फिंग​रप्रिंट कोटिंग, एक्वा टच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी भी दी गई है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर चढाई गई है। Water Touch 3.0 फीचर के साथ स्क्रीन को गीले हाथों से भी टच किया जा सकता है।

Edge 70 Fusion

फोटोग्राफी के लिए Edge 60 Fusion ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एलईडी फ्लैश लाइट से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले व 120° एफओवी वाले 13 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro लेंस और थर्ड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला मोबाइल में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 60 Fusion में 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 11 घंटे, 2 मिनट का आ चुका है। वहीं Edge 70 Fusion तगड़ी 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो हमारी टेस्टिंग में 17 घंटे, 34 मिनट का बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। यहां ऐज 70 फ्यूजन अपनी पिछली जेनरेशन पर भारी पड़ता है। हालांकि ये दोनों स्मार्टफोन 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं।

मिड बजट के हिसाब से देखें तो मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन और मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन की कीमत में काफी अंतर है। कैमरा के मामले में दोनों मोबाइल तकरीबन एक जैसे ही हैं। स्क्रीन की बात करें तो Edge 70 Fusion में हाई 144​हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल जाती है। प्रोसेसर में भी ’19-20′ का फर्क कहा जा सकता है। हॉं, बैटरी एक बड़ा प्वाइंट है जो दोनों को अलग बनाती है। Motorola Edge 60 Fusion वर्सेस Motorola Edge 70 Fusion कंपैरिजन आप (यहां क्लिक कर) देख सकते हैं।